दिल्ली में चुनाव से पहले मतदाता सूची पर राजनीति, फर्जी वोटर्स लिस्ट तैयार कराने का आरोप

arvind kejriwal aap

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब एक से डेढ़ महीना बाकी है लेकिन कड़ाके की ठंड में भी सियासी सरगर्मियों से पारा लगातार चढ़ रहा है. वजह है चुनाव से ऐन वक्त पहले चुनाव आयोग द्वारा तैयार की जा रही मतदाता सूची. जैसे जैसे नए नाम जुड़ते जा रहे हैं और पुराने नाम हट रहे हैं, राजनीति तेज होती जा रही है. सभी प्रमुख पार्टियां एक दूसरे पर फर्जी वोटर्स लिस्ट तैयारा कराने के आरोप जड़ रही है. खुद अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उनकी विधानसभा में पांच हजार पुराने नाम काटकर साढ़े सात सौ नए नाम जुड़वाएं जा रहे हैं. बीजेपी ने शुरू किया ऑपरेशन कमल आम आदमी … Read more

कर्नाटक में ‘कमल’ खिलाने की है तैयारी! बीजेपी चाहती है 50 विधायकों की खरीदारी

bjkr

लग रहा है कि कर्नाटक की सियासत कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के सितारे पहले से ही गर्दिश में हैं. वहीं डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी कई मामले चल रहे हैं. इसी बीच दबी कुचली आवाज में सामने आ रहा है कि कर्नाटक में एक बार फिर ऑपरेशन लोट्स चलाने की कोशिशें की जा रही है. आरोप लगाया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक में कांग्रेस के 50 विधायकों को खरीदने की चाहत रखती है. यह भी कहा जा रहा है कि हर विधायक को 100 करोड़ रुपए ऑफर किए जा रहे हैं. पार्टी के कुछ विधायकों को एप्रोच भी किया गया है ताकि … Read more

कहीं चंपई सोरेन की आड़ में ऑपरेशन लोट्स को तो नहीं दिया जा रहा था अंजाम?

jharkhand politics

Jharkhand Politics: देश की राजनीति में इस वक्त केवल एक ही नाम है – चंपई सोरेन. जनता के समक्ष तीन विकल्प रखने के बाद अब झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने बीजेपी के साथ न जाते हुए नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है. चंपई के साथ दिल्ली गए तीनों विधायक भी वापिस लौट आए हैं. अब सियासी गलियारों में चर्चा चल रही है कि चंपई के बहाने झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने ऑपरेशन लोट्स चलाने की साजिश तो नहीं रच दी थी, जो फिलहाल फेल हो गया है. कहा ये भी जा रहा है कि चंपई को सीएम पद से हटाते ही इस सीक्रेट प्लान का पता … Read more

संघी पृष्ठभूमि वाले मदन राठौड़ पर दांव, बीजेपी की ओबीसी वोट बैंक की मजबूती भरी सोच!

madan rathore in rajasthan bjp president

राजस्थान में विधानसभा की 5 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. राठौड़ ने सीपी जोशी की जगह ली है. हाल में सीपी जोशी ने कथित तौर पर राजस्थान में आए आम चुनावों के नतीजों को आधार बनाकर प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था. इससे पहले उन्होंने दिल्ली आलाकमान से मुताकात भी की थी. इसके बाद पाली के रायपुर से संबंध रखने वाले उच्च सदन के सदस्य मदन राठौड़ को राजस्थान बीजेपी की जिम्मेदारी सौंपी गयी, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया है. उप चुनाव उनके सामने पहली कड़ी चुनौती होगी. मदन राठौड़ पाली की सुमेरपुर … Read more

KCR ने भाजपा के ऑपरेशन लोटस का किया खुलासा, विधायकों के खरीद फरोख्त के वीडियो किए जारी

KCR ने किया ऑपरेशन लोटस का भंडाफोड़

Breaking News: तेलंगाना की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, सूबे के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने गुरुवार देर शाम पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बीजेपी के ऑपरेशन लोटस का किया बड़ा खुलासा, KCR ने बीजेपी द्वारा TRS के विधायकों की खरीद फरोख्त के कई वीडियो पत्रकार वार्ता के दौरान किए पेश, KCR ने दावा किया कि कुछ दिन पहले बीजेपी ने की थी पार्टी के कुछ विधायकों को खरीदने की कोशिश, KCR ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा- ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिश्वत देने और विधायकों को खरीदने की राजनीति को करते हैं प्रोत्साहित, हम यह सुनिश्चि करेंगे कि बुनकर परिवार का एक भी वीडियो बीजेपी के पास … Read more

‘तुरंत गिरफ्तार करो अमित शाह को, विधायकों की खरीद-फरोख्त करने वाले BJP के दलाल ने लिए ये नाम’

'बीजेपी को कर देना चाहिए चुनाव बंद'

Politalks.News/Delhi. पिछले कुछ दिनों से शांत पड़ी हुई दिल्ली की सियासत में एकाएक उबाल आ गए है. दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में हुए कथित घोटाले के मुख्य आरोपी बनाए गए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भाजपा पर बड़ा हमला किया. आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर ऑपरेशन लोटस का जिक्र करते हुए बीजेपी पर विधायकों की खरीदी का बड़ा आरोप लगाया है. यही नहीं इस बार तो आप ने एक ऑडियो के जरिये केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा है. हालांकि पॉलिटॉक्स न्यूज़ इस तरह के किसी भी ऑडियो विजुअल की पुष्टि नहीं करता है. शनिवार को मनीष सिसोदिया ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा … Read more

ऑपरेशन लोटस फ़ेल होता दिखा तो राज्यपाल के पास आ गया ऊपर से फ़ोन वापस ले लो आदेश- आप

आप के निशाने पर पंजाब के राज्यपाल

Politalks.News/Punjab. दिल्ली के बाद पंजाब में भी विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाने के बाद आम आदमी पार्टी ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर विश्वास मत पेश करने की राज्यपाल से मांग की थी. इस विशेष सत्र के लिए स्पीकर की तरफ से विप भी जारी कर दिया गया था लेकिन बुधवार को सूबे के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने विशेष सत्र बुलाने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है. गवर्नर ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि केवल विश्वास प्रस्ताव को साबित करने के लिए स्पेशल सेशन बुलाने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है. राज्यपाल के इस आदेश के बाद प्रदेश की सियासत का गरमा गई … Read more

सिसोदिया ने किया BJP के फेल्ड ऑपेरशन लोटस का खुलासा तो केजरीवाल ने उठाई भारत रत्न देने की मांग

बीजेपी का ऑपरेशन लोटस फेल्ड

Politalks.News/Gujarat. चालू वर्ष के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान अपने चरम पर है. दिल्ली के बाद पंजाब जैसे राज्य में जबरदस्त जीत के जोश से लबरेज आम आदमी पार्टी ने अब बीजेपी के गढ़ गुजरात में भाजपा को हिला कर रख दिया है. यही वजह है कि आप के अंदर अरविंद केजरीवाल के बाद नम्बर दो के नेता माने जाने वाले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को केंद्र सरकार के अंडर आने वाली जांच एजेंसियों ने निशाने पर ले लिया है. इसी बीच सिसोदिया ने आज दो दिवसीय दौरे पर गुजरात रवाना होने से पहले एक बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया कि बीजेपी की … Read more