डॉक्यूमेंट्री पर बोले पीएम मोदी – देश की अदम्य भावना एवं दृढ़ संकल्प का प्रतीक है ‘ऑपरेशन गंगा’
एक मीडिया संस्थान ने अपनी नई डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द इवैक्यूएशन: ऑपरेशन गंगा’ के लॉन्च की घोषणा की है. इस डॉक्यूमेंट्री में यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए गए बचाव अभियान की कहानी को विस्तार से बताया गया है. इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक खास टिप्पणी सामने आई है. पीएम मोदी ने कहा कि ‘ऑपरेशन गंगा‘ पर एक नई डाक्यूमेंट्री अभियान से संबंधित पहलुओं पर जानकारी बहुत महत्वपूर्ण होगी. भारत सरकार ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच फंसे हजारों छात्रों और भारतीयों को निकालने के लिए यह बचाव अभियान चलाया था. इस संबंध में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ऑपरेशन गंगा … Read more