गालीबाज नेता के साथ नाम जोड़ने पर मौर्य ने पुलिस कमिश्नर को भेजा 11.5 करोड़ की मानहानि का नोटिस
Politalks.News/UttarPradesh. नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है. कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है. त्यागी की गिरफ्तारी से पहले सोशल मीडिया पर उसकी कई बड़े नेताओं के साथ की तस्वीरें वायरल हो रही थीं, जिसमें से एक तस्वीर में श्रीकांत त्यागी पूर्व बीजेपी और वर्तमान सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ दिखाई दे रहा था. यही नहीं स्वामी प्रसाद मौर्य पर यह आरोप भी लगाया गया कि मौर्य ने ही श्रीकांत त्यागी को विधानसभा सचिवालय का स्टीकर उपलब्ध कराया था. अब इन सभी … Read more