बिहार चुनाव में फिर बड़े भाई की भूमिका में जदयू, बीजेपी से ज्यादा सीटों पर उतारने की तैयारी

bihar politics

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लग रहा है कि एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर सियासी खींचतान समाप्त हो गयी है. सूत्रों के अनुसार, राज्य विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू एक बार फिर बड़े भाई की भूमिका में नजर आने वाली है. पार्टी भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. वहीं बीजेपी इस बार भी कम सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना रही है. हालांकि सीटों पर अंतर केवल एक या दो सीटों का रहेगा. लोजपा एनडीए गठबंधन में 20 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन रही है. हम और आरएलएम को 10-10 सीटें मिलने के संकेत … Read more

पीएम मोदी को गाली देने के मामले पर बवाल, कांग्रेस-बीजेपी में चले लात-घूंसे

bihar politics

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कथित तौर पर राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्व.माताजी को अपशब्द कहने का मामला अब बिगड़ने के साथ हिंसक भी होता जा रहा है. पीएम मोदी को गाली देने के मामले में आज पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंच गए और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. थोड़ी देर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी. इसी दौरान बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस ऑफिस का गेट तोड़कर अंदर घुस गए और देखते ही देखते दोनों पार्टी के लोग आपस में भिड़ गए. यह … Read more

बिहार में इस मंत्री को भीड़ ने दौड़ाया, धोती पकड़कर भागते दिखे मंत्री जी, हमले में सुरक्षाकर्मी हुआ घायल

bihar politics

बिहार की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, नीतीश सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, इस हमले में बॉडीगार्ड सहित कई हुए घायल, मिली जानकारी के अनुसार मंत्री श्रवण कुमार को ग्रामीणों ने दौड़ाया और 1 किमी तक किया पीछा, मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वायरल वीडियो में भीड़ ने मंत्री पर किया हमला और काफी दूर तक दौड़ाया मंत्री जी को, वीडियो में धोती पकड़कर भागते दिखे श्रवण कुमार, घटना हिलसा थाना इलाके के मलावां गांव की है, यहां ग्रामीण विकास मंत्री सड़क हादसे में मारे गए 9 लोगों के परिजन से मिलने पहुंचे थे, इस दौरान मंत्री के … Read more

गयाजी में करोड़ों की परियोजनाओं से पीएम मोदी ने साध लिया ‘मगध का किला’

pm modi in gyaji bihar political story

बिहार में गुजरते वक्त के साथ चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं. राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियों ने सियासी बिसात बिछाना भी शुरू कर दिया है. एक ओर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव प्रदेशभर में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाल रहे हैं. वहीं चुनावी समीकरणों को पक्ष में करने के लिए एनडीए भी जमकर पसीना बहा रहा है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के गयाजी में विभिन्न क्षेत्रों के लिए बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल आपूर्ति संबंधी लगभग 13 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इसके साथ ही दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. ऐसा करते हुए … Read more

बिहार चुनाव से पहले लालू खेमे में अफरा-तफरी! दो विधायकों ने कर दिया ‘खेला’

a349d2af bfa9 412f 8ab2 b7b04b36c02f

बिहार विधानसभा चुनाव को अभी वक्त है लेकिन राजनीति पार्टियों में अफरा तफरी शुरू हो गयी है. इसमें लालू खेमे में बगावत होने के आसार अभी से दिखाई देने लगे हैं. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायकों ने पार्टी के साथ ‘खेला’ होने की शुरूआत भी कर दी है. हालांकि चुनावी साल में ये सामान्य है लेकिन सियासी गर्मागर्मी वाले हालातों में इस तरह की घटनाएं सामान्य न होकर किसी बड़ी राजनीतिक घटना के संकेत दे रही हैं. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया दौरे के दौरान राजद पार्टी के के दो विधायक नवादा से विधायक विभा देवी और राजौली (SC) से विधायक प्रकाश वीर उनके साथ मंच पर नजर … Read more

बिहार की सियासी बिसात पर तेजस्वी का ‘BB’ दांव, क्या लिख पाएगा नई गाथा?

bihar politics

बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की सरगर्मियों के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव एक नया सियासी मास्टर स्ट्रोक ‘BB’ खेलने की तैयारी में हैं. BB का मतलब है स्वर्ण समुदाय, जिसमें खासतौर पर ब्रह्मामण और भूमिहार आते हैं. पार्टी इस बार बड़ी संख्या में ब्रह्ममण और भूमिहार समुदाय से आने वाले प्रतियाशियों को चुनावी मैदान में उतारने जा रही है. अब तक परंपरागत रूप से मुस्लिम-यादव (MY) समीकरण पर निर्भर राजद इस बार रणनीति में नया परिवर्तन करने की सोच रही है जो पार्टी को एक नई सामाजिक पहचान देने का भी प्रयास कहा जा रहा है. दरअसल, बिहार में महागठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में उमड़ रही … Read more

बिहार चुनाव से पहले नीतीश के साथ हो गया ‘खेला’! मुकेश सहनी ने लगा दी सेंध

nitish kumar vs mukesh sahni bihar

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ खेल हो गया. विकाशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने ‘सुशासन बाबू’ की पार्टी में सेंध लगा दी. इसके चलते निषाद संघर्ष मोर्चा के संरक्षक और जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष रंजीत सहनी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वीआईपी में शामिल हो गए. सहनी सहनी ने स्वयं रंजीत को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया. रंजीत सहनी जदयू के एक तेज तर्रार नेता हैं जो पार्टी में मुजफ्फरपुर के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं. हालांकि जदयू में जाने से पहले वे मुकेश सहनी के साथ थे और सन ऑफ मल्लाह की ब्रांडिंग में अहम भूमिका … Read more

‘वोट चोर गद्दी छोड़’ -इस दिग्गज नेता का ये बयान बीजेपी को नहीं आएगा पसंद! देखें पूरी खबर

breaking news

बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में SIR और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के मुद्दे को लेकर राजनीति है गर्म, वही देशभर में वोट चोरी को लेकर इंडिया अलायन्स के नेता कर रहे है जबरदस्त प्रदर्शन, इस मुद्दे को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने दिया बड़ा बयान, बिना नाम लिए लालू यादव ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर लालू यादव ने कहा- वोट चोर गद्दी छोड़… वही लालू के इस पोस्ट पर लोग दे रहे है लालू यादव को करारा जवाब, एक यूजर ने कहा- चारा चोर, बिहार छोड़…. https://x.com/laluprasadrjd/status/1955589643296252403

बिहार में पीके के ‘पोल खोल बम’ से हिली बीजेपी, मंत्री के ‘मंगल’ सितारे गर्दिश में

bihar politics

Bihar politics: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीके) के ‘पोल खोल अभियान’ से बिहार में सियासी भूचाल आ गया है. बीते कुछ खुलासों के बाद बिहार सरकार के कई विधायक, मंत्री और सचिव स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारियों की अब नींद गायब हो गई है. पीके के ‘जिन लोगों ने बिहार का लूटा उसको छोड़ेंगे नहीं, आज नहीं तो छह महीने के बाद वे भ्रष्ट अफसर और नेता जेल जाएंगे’ के ऐलान के बाद अफसरशाही के भी पसीने छूट रहे हैं. छोटे मोटे खुलासे के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के नेता और नीतीश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं. पीके … Read more

वोटिंग फर्जीवाड़ा पर नया बखेड़ा: तेजस्वी के बाद डिप्टी सीएम के भी एक से ज्यादा वोटर कार्ड

vijay kumar sinha vs tejashwi yadav on voter card bihar

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही राज्य में फर्जी वोटिंग होने की आशंकाओं के बादल मंडराने लगे हैं. एक तरफ राहुल गांधी महाराष्ट्र विसचु में फर्जी वोटिंग होने का दावा कर रहे हैं. वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राजद विधायक तेजस्वी यादव ने फर्जी वोटर कार्ड को लेकर चुनाव आयोग को घेरा है. जवाब में चुनाव आयोग ने तेजस्वी को नोटिस जारी किया. अब प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के भी दो मतदाता पहचान पत्र सामने आए हैं. मतदाता सूची में विजय सिन्हा का लखीसराय और पटना के बांकीपुर विधानसभा के नाम से EPIC नंबर दर्ज है. खास बात ये है कि एफिडेविट में सिन्हा द्वारा दिया गया … Read more