अर्श से फर्श पर पीके: बिहार में क्यों खाता तक नहीं खोल पायी जनसुराज पार्टी, जानिए पूरी कहानी
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को तीसरा धड़ा माना जा रहा था. साफ सुधरी छवि वाले नेताओं को जनता के बीच लाकर उन्होंने युवा बिग्रेड में एक खास जगह बनायी थी. हालांकि चुनाव परिणाम इसके पूर्णतया उलट रहे. पीके की पार्टी खाता तक नहीं खोल सकी, जबकि पार्टी ने 238 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. आखिर उनकी पार्टी एक भी सीट पर खाता क्यों नहीं खोल पाई, इसका जवाब अब खुद पीके ने दिया है. चुनावी परिणाम के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रशांत किशोर ने दावा किया कि चुनाव में ‘कुछ गड़बड़’ जरूर हुई है. हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके … Read more