‘ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी खुद ही खत्म हो रही है’

bihar politics

Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी मौजूदा समय में देश का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है जिसकी जड़े 19 से अधिक राज्यों में फैली हुई है. हालांकि पिछले कुछ चुनावों में हिमाचल और कर्नाटक जैसे राज्यों में पार्टी को करारी शिखस्त का सामना भी करना पड़ा है. इसके विपरीत कर्नाटक में सरकार जाने से बीजेपी की दक्षिणी राज्यों में पैठ पूरी तरह से खत्म हो रही है. एनडीए से कई पार्टियों का टूटता गठबंधन भी पार्टी के कमजोर होने का प्रमाण तो दे ही रहा है. इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करने के बयान पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा … Read more

राजस्थान में भी खेला जाएगा अब ‘आरक्षण की सियासत’ का खेल!

img 6270

बिहार के जातिगत आंकड़ों के सामने आने के बाद अब लगता है कि ‘आरक्षण की सियासत’ की चौसर राजस्थान में भी बिछने को तैयार है. विधानसभा चुनावों के लिए आचार संहिता लगने से ऐन वक्त पहले गहलोत सरकार ने प्रदेश में भी जातिगत सर्वे कराने का फैसला देकर एक बड़ा दांव खेल दिया है. सर्वे में नागरिकों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक स्तर के संबंध में जानकारी एवं आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे. इस सभी आंकड़ों के आधार पर समाज के पिछड़ेपन का आकलन किया जाएगा और सुधार की योजनाएं बनाई जाएंगी. सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग ने इस संबंध में देर रात आदेश जारी कर दिए हैं. आचार संहिता लगने … Read more

बिना किसी के कंधे पर बैठकर चुनाव जीतेगी बीजेपी – नीतीश कुमार पर जेपी नड्डा का बड़ा हमला

jp nadda on nitish kumar

Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में किसी भी क्षेत्रीय पार्टी से गठबंधन न करने के संकेत दिए हैं. उन्होंने बिना नाम लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में किसी भी क्षेत्रीय पार्टी से किसी भी तरह के गठबंधन या गठजोड़ से स्पष्ट इनकार कर दिया है.इसके साथ ही नड्डा ने साथ लालू, राबड़ी, तेजस्वी और मीसा भारती को महाभ्रष्ट बताया. नड्डा पटना के बापू सभागार में कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. भाई को भाई से लड़ाने में मस्त है बिहार सरकार बीजेपी के राष्ट्रीय … Read more

लोस चुनाव में ओबीसी कार्ड बनेगा हथियार! बिहार ने जातीय जनगणना करा छेड़ी आरक्षण पर नयी बहस

bihar politics

Bihar Politics: देश में पिछड़ी जातियों को आरक्षण देने के लिए 1990 में लागू मंडल आयोग की सिफारिशों के बाद 33 साल बाद एक बार फिर से जातीय राजनीति का नया अध्याय शुरू होते नजर आ रहा है. राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने से ऐनवक्त पहले बिहार ने जातिगत जनगणना का एक सर्वे करा ओबीसी आरक्षण पर एक नयी बहस छेड़ दी है. इसके साथ ही बिहार जातीय गणना के आंकड़े जारी करने वाला पहला राज्य बन गया है. हालांकि इस सर्वे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जातिगत आधार पर देश को बांटने की बात कही है, लेकिन इस सर्वे के बाद ‘ओबीसी कार्ड’ आगामी लोकसभा … Read more

‘लिपस्टिक वाली..’ बयान पर बवाल! राजद नेता ने बयान पर दी सफाई तो बीजेपी ने कसा तंज

img 6068

देश में महिला आरक्षण बिल पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. वहीं महामहीम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा हस्ताक्षर के बाद यह कानून की शक्ल भी ले चुका है. इसके बावजूद इस कानून पर विवाद है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. इसी मुद्दे पर राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर महिलाओं पर विवादित बयान दिया. अपने बयानों पर घिरे अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बाद में खेद प्रकट करते हुए सफाई दी. इस पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने इसे पार्टी और राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के कथित बयान को छोटी मानसिकता का प्रतीक बताया. यह भी पढ़ें: … Read more

एनडीए में फिर शामिल होंगे नीतीश कुमार! मोदी बोले – नाक रगड़ लें तो भी नहीं मिलेगी एंट्री

bihar politics

Bihar Politics: हरियाणा में विपक्ष के महाजुटान से दूरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अब एनडीए में जाने की हवाओं को सियासी गलियारों में हलचल मचाई है. वहीं बिहारी बाबू के बीजेपी नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम में पहुंचने की घटना ने इन अफवाहों को मजबूती दी है. एनडीए में शामिल होने की बातों पर बीजेपी नेता मोदी ने नीतीश को एक राजनीतिक बोझ बताते हुए कहा कि अब वे नाक भी रगड़ लेंगे तो उनकी एंट्री एनडीए में नहीं होने जा रही है. वहीं बिहार सीएम ने जवाब देते हुए कहा कि ये सब फालतू बात है. इसमें मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है. दरअसल, नीतीश … Read more

जब नितीश कुमार ने पकड़ ली अपने ही मंत्री की गर्दन और फिर…, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

nitish kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने प्रेस वार्ता में पकड़ी अपने ही मंत्री की गर्दन, दरअसल, मॉरीशस के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिवसागर रामगुलाम की आज थी जयंती, तेजस्वी और कैबिनेट के दूसरे सहयोगियों के साथ नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, इसके बाद नीतीश कुमार पत्रकारों के पास पहुंचे, सवाल जवाब का दौर शुरू होने के ठीक पहले ही नीतीश कुमार की नजर पड़ी आगे खड़े एक पत्रकार पर जिसने लगा रखा था टीका, मुख्यमंत्री ने जैसे ही टीका लगाए पत्रकार को देखा वैसे ही पीछे पलट कर ढूंढ़ने लगे अपने एक मंत्री को, इसके बाद नीतीश कुमार ने अपने एक मंत्री अशोक चौधरी की पकड़ी गर्दन और उनके माथे को एक … Read more

‘एक राष्ट्र एक नेता एक पार्टी एक धर्म’ रास्ते पर चल रही मोदी सरकार!

nitish on modi

केंद्र द्वारा बुलाए गए विशेष सदन और ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के बिल लाने की संभावना के बीच बिहार के नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन से पहले उन्हें (बीजेपी) ‘वन नेशन, वन इनकम’ करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पहले केंद्र सरकार एक राष्ट्र एक चुनाव करा रही है. बाद में एक राष्ट्र एक नेता, एक राष्ट्र एक पार्टी और एक राष्ट्र एक धर्म के रास्ते पर चलना चाह रही है. इधर, बिहार सीएम नीतीश कुमार स्कूलों में सरकारी छुट्टियां घटाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी. नीतीश … Read more

हवा बदल रही है..बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं कई विधायक – कांग्रेस का बड़ा दावा

efbe5487 52da 4983 ad5b 1126e58ec563

पिछले लोकसभा चुनाव में 51 सीटों पर सिमटी कांग्रेस का आत्मविश्वास उस वक्त पर भले ही धराशाही हो गया हो लेकिन विपक्षी एकता गठबंधन I.N.D.I.A. (इंडिया नेशनल डवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के गठन के बाद कांग्रेस को एक नई दिशा दिखने लगी है. इसके बाद कांग्रेस के नेताओं का आत्मविश्वास भी सातवे आसमान पर पहुंच गया है. इसी कड़ी में बिहार में आयोजित कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मिलन समारोह में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह ने एक बड़ा दावा किया है. अखिलेश ने कहा कि अब राजनीतिक हवा बदल रही है. कई वर्तमान विधायक बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं. इंतजार बस केवल आलाकमान की हरी … Read more

आप की प्रगति में रुकावट बन रहा विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A ! दुविधा में हैं केजरीवाल

india alliance

एनडीए को सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्षी राजनीतिक पार्टियों द्वारा खड़ा किया गया विपक्षी एकता गठबंधन I.N.D.I.A. (इंडिया नेशनल डवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) जल्दी ही टूट की कगार पर होगा. हालांकि गठबंधन में ‘भीष्म पितामह’ का किरदार निभा रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल में संकेत दिए हैं कि गठबंधन की अगली बैठक से पहले कुछ अन्य एनडीए समर्थित पार्टियां हमारा हाथ थामने की तैयारी में हैं. इसके विपरीत यह गठबंधन आम आदमी पार्टी के गले की वो हड्डी बनता जा रहा है जो न निगलते बन रहा है और न ही उगलते. देश की राजनति के भविष्य की ओर देखा जाए तो भी आप के लिए … Read more