‘यूपी-बिहार वालों के पास बच्चे पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं..’

mk stalin vs yogi adityanath

लगता है कि हिन्दी भाषी उत्तर भारत और दक्षिण के राज्यों के बीच अलगाव और मनमुटाव समाप्त होने वाला नहीं है. कभी भाषा को लेकर तो कभी एनईपी यानि न्यू एजुकेशन पॉलिसी 2020 को लेकर तो कभी परिसीमन को लेकर. अब ताजा बयान जनसंख्या को लेकर आया है जिसमें तमिलनाडू की सत्ताधारी डीएमके पार्टी के मंत्री ने एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यूपी-बिहार वालों के पास बच्चे पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं है. हालांकि उनका ये बयान सीधे केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार और बीजेपी शासित राज्यों पर निशाना साधते हुए साधा गया है. तमिलनाडु सरकार में जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन ने उत्तर भारतीयों … Read more

बिहार में मुकेश सहनी ने कांग्रेस-राजद को परेशानी में डाला, क्या सटीक बैठेगा वीआईपी का ये दांव?

mkr

बिहार में साल 2025 चुनावी साल है. साल के अंत में प्रदेश की 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं. मुख्य मुकाबला इस बार भी सत्ताधारी एनडीए और महागठबंधन के बीच तय है. इससे पहले विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) सुप्रीमो मुकेश सहनी के एक निर्णय ने महागठबंधन को परेशानी में डाल दिया है. पार्टी के एक अहम फैसले की वजह से एलाइंस में शामिल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की चिंता बढ़ते हुए दिख रही है, जिसका फायदा एक बार फिर एनडीए को होते नजर आ रहा है. दरअसल, बॉलीवुड फिल्मों के सेट डिजाइनर से राजनीतिज्ञ बने मुकेश साहनी ने वाल्मिकी नगर में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश एवं राष्ट्रीय … Read more

बिहार में कैबिनेट विस्तार पर संग्राम: तेजस्वी ने कह दी ये बड़ी बात

bihar politics

बिहार में हाल में नीतीश सरकार ने कैबिनेट का विस्तार किया है. चुनावी साल को देखते हुए कैबिनेट में भारतीय जनता पार्टी के कोटे से सात विधायकों को मंत्री बनाया गया. कैबिनेट विस्तार के बाद अब मंत्रियों की संख्या 36 हो गई है, जो मंत्री परिषद की अधिकतम संख्या है. कुछ पुराने मंत्रियों के विभागों को बदला भी गया है. अब इस कैबिनेट विस्तार पर बिहार की राजनीति में संग्राम उठने लगा है. जदयू के विधायक तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर प्रदेश के ​मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार आखिरी बार कैबिनेट विस्तार कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें अगली बार मौका नहीं … Read more

बिहार में कोई गठबंधन नहीं: एकला चालो की नीति पर चुनाव लड़ेगी रालोजपा

bihar politics

बिहार के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ पशुपति पारस के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में ‘एकला चालो’ की नीति पर चलने का फैसला किया है. रालोजपा ने ऐलान किया है कि पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. पार्टी ने संगठन को लेकर अपनी तैयारियां भी तेज कर दी है. इसके लिए उन्होंने आगामी तैयारियां का पूरा रोड मैप भी जारी किया है. 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले रालोजपा एनडीए गठबंधन का हिस्सा थी और पशुपति स्वयं भी केबिनेट में मंत्री थे. हालांकि पिछले साल हुए आम चुनाव में रालोजपा का खाता शून्य रहने से संबंधों में दरार आ गयी और … Read more

‘सुशासन बाबू’ को भारत रत्न देने की मांग पर सुलगने लगी बिहार की सियासत

bihar cm nitish kumar

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सुप्रीमो नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है. अब इस मांग पर राज्य की सियासत भी उबाल मारने लगी है. इस पर राजद और जदयू के साथ साथ बीजेपी भी आमने सामने हो गयी है. जहां बीजेपी और जदयू नीतीश को बिहार में विकासात्मक बदलाव के जननायक बताते हुए सुशासन बाबू को भारत रत्न देने की पैरवी कर रही है. वहीं जदयू की ओर से लालू प्रसाद यादव को राजनीति का गुरू बताते हुए उन्हें पुरस्कार की जा रही है. दरअसल, जदयू नेताओं के बाद केंद्रीय मंत्री एवं हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने … Read more

नीतीश कुमार ने NDA को दिया बड़ा झटका, इस राज्य में सरकार से वापस लिया समर्थन!

Manipur politics

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड ने NDA को दिया बड़ा झटका, मणिपुर सरकार से जेडीयू ने अपना समर्थन लिया वापस, मणिपुर में सीएम एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी की है सरकार, जेडीयू ने पत्र जारी कर औपचारिक रूप से मणिपुर सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का किया ऐलान, यह घोषणा पार्टी की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष विरेन सिंह ने की, हालाँकि उनके ऐलान के कुछ देर बाद JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद मीडिया के सामने आए और समर्थन वापसी का किया खंडन, उन्होंने कहा- NDA को हमारा समर्थन जारी रहेगा, पार्टी की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष विरेन सिंह को … Read more

जब भी नीतीश कुमार ने चुप्पी साधी, बिहार की सियासत में हुआ खेल! क्या फिर होने वाला है खेला?

nitish kumar

नीतीश कुमार, बिहार की राजनीति में एक बड़ा नाम, उन्हें पता है कि सियासत के बादल किस ओर बरसने वाले हैं. नीतीश राजनीति के वो धुरंधर हैं​ जिन्होंने 2005 में जब बिहार की कमान संभाली, उसके बाद सरकार बदली लेकिन मुख्यमंत्री की कमान नीतीश के हाथों में ही रही. मौजूदा सत्र में तो नीतीश ने सरकार बनाई बीजेपी के साथ, बाद में राजद के साथ चले गए और फिर से बीजेपी से हाथ मिला लिया और लगातार 9वीं बार सीएम पद की कुर्सी संभाली. अब एक बार फिर से नीतीश ने पासा पलटने के संकेत दिए हैं. सियासी गलियारों में अफवाहों का दौर है कि नीतीश एक बार फिर से … Read more

क्या सच में तेजस्वी यादव ने पिता लालू यादव और भाई तेजप्रताप को कर लिया ‘हाईजैक’?

tejashvi yadav, lalu prasad yadav and tejpratap yadav from rjd

झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार में भी सियासत हिलोले मार रही है. वजह है – , प्रदेश की प्रमुख एवं सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ लालू यादव की राजद मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. राजद की धुरी तेजस्वी यादव भी इन दिनों झारखंड में हैं और चुनावी कैंपेन में जमकर पसीना बहा रहे हैं. बीते दिनों उन्होंने बीजेपी पर जुबानी प्रहार करते हुए ‘हाईजैक..’ वाला बयान दिया था, जिस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव को ही अपने पिता लालू प्रसाद यादव और भाई तेज प्रताप यादव को हाईजैक करने की बात कही. अब सवाल ये है कि क्या सच में तेजस्वी ने लालू और तेजप्रताप … Read more

इस पार्टी के दिग्गज नेता को बेखौफ बदमाशों ने मारी गोली, मॉर्निंग वॉक के दौरान किया हमला

bihar politics

बिहार की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, राष्टीय जनता दल की पार्टी के नेता पंकज यादव पर हुआ जानलेवा हमला, आज मॉर्निंग वाक के दौरान पंकज यादव पर कुछ बदमाशों ने मारी गोली, मिली जानकारी के अनुसार पंकज यादव को तीन गोली लगी है छाती में, घटना के बाद उन्हें अस्पताल में कराया गया भर्ती, स्थानीय लोगों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया था, जहां उनकी हालत बनी हुई है गंभीर, फिलहाल पुलिस इस पुरे मामले की कर रही है जांच, लेकिन अभी तक हमलावरों की नहीं हुई है गिरफ्तारी, पंकज यादव माने जाते है तेजस्वी यादव के करीबी

‘शरीर बूढ़ा होता है, दिमाग नहीं’ रिटायरमेंट उम्र की बहस में किस ओर है मांझी का इशारा?

jitanram manjhi

भारतीय जनता पार्टी द्वारा नेताओं की रिटायरमेंट उम्र 75 साल तक निश्चित करने का दावा किया गया था. इसी के मद्देनजर लालकृष्ण आड़वाणी, मुरली मनोहर जोशी ओर उमा भारती को चुनाव लड़ने से दूर किया गया. हालांकि तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी को इससे दूर रखा गया. मोदी इस समय 74 साल के हैं. इसके बाद बहस चल पड़ी कि क्या राजनेताओं की रिटायरमेंट की आयु 75 साल कर देना ठीक है. इस बहस में कूदते हुए बिहार के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा है कि शरीर बूढ़ा होता है लेकिन दिमाग नहीं. कुल​ मिलाकर मांझी ने इस बात को गलत साबित करने की कोशिश … Read more