BJP के निशाने पर रहने वाले नेहरू की शान में गडकरी ने पढ़े कसीदे, विपक्ष-सरकार को दी आत्ममंथन की सलाह
Politalks.News/Delhi. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और अटल विहारी वाजपेयी को ‘लोकतंत्र के आदर्श राजनेता’ बताया है. साथ ही गडकरी ने कहा कि, ‘सरकार और विपक्ष के नेताओं को आत्ममंथन कर अपने बर्ताव को और बेहतर बनाने की जरुरत है’. गडकरी ने ये बात हाल ही में संसद के मानसून सत्र के दौरान वहां सांसदों के बर्ताव को लेकर कही. गडकरी ने देश के लोकतंत्र को यशस्वी बनाने के लिए मजबूत विपक्ष की आवश्यकता पर बल दिया. पं. जवाहर लाल नेहरू ने हमेशा अटल बिहारी वाजपेयी का सम्मान किया. मजबूत लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष जरूरी है. आपको बता दें कि … Read more