निकाय चुनाव में OBC आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने चला बड़ा दांव तो दिल्ली तलब किये गए CM शिवराज

निकाय चुनाव को लेकर तेज हुआ घमासान

Politalks.News/MadhyaPradesh. मध्यप्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव कराने का रास्ता अब साफ हो गया है. लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. कोर्ट के आदेश अनुसार अब होने वाले पंचायत और नगरीय चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी OBC वर्ग को साधने में जुट गई है. राजनीतिक दल अपने-अपने आंकड़ों में जिस ओबीसी की आबादी 48 से लेकर 56 फीसदी बता रहे हैं अब उसी वर्ग की नाराजगी झेलने से बचने के लिए राजनीतिक दलों ने नया दांव खेला है. कांग्रेस ने जहां यह तय किया है कि निकाय चुनाव में वो 27 फीसदी ओबीसी नेताओं को टिकट देगी तो वहीं बीजेपी … Read more