जंतर-मंतर पर आंदोलित पहलवानों के समर्थन में बेनीवाल ने संसद के नए भवन के लोकार्पण कार्यक्रम का किया बहिष्कार

17123905 0afe 4475 bdd8 c578c2646dc6

Beniwal attack on modi government: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल इन दिनों केंद्रीय भाजपा नेतृत्व पर जमकर हमलावर है. सांसद बेनीवाल ने 28 मई को दिल्ली में नए संसद भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के बहिष्कार की घोषणा की है. सांसद बेनीवाल ने बताया कि दिल्ली में जंतर मंतर पर आंदोलित पहलवानों के समर्थन में और पहलवानों के सम्मान में उन्होंने कार्यक्रम के बहिष्कार करने की घोषणा की है. गौरतलब है कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में केंद्र सरकार ने हनुमान बेनीवाल को भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया था. इसके बाद सांसद बेनीवाल ने आज शाम सोशल मीडिया पर … Read more

New Parliament Building: विपक्षी दलों के बायकॉट के बीच गुलाम नबी आजाद का बड़ा बयान

Ghulam Nabi Azad

नए संसद भवन को लेकर डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी चीफ गुलाम नबी आजाद ने दिया बयान, नए संसद भवन को लेकर जारी गतिरोध के बीच केंद्र सरकार के समर्थन में आजाद, उन्होंने कहा- जहां तक नया संसद भवन बनाने की बात है तो यह नहीं है नई बात, यह 32 साल पहले कांग्रेस की ही थी सोच, अब कोई इसका बहिष्कार करता है या उद्घाटन समारोह में नहीं जाता है तो इस पर उन्हें नहीं करनी है कोई टिप्पणी, सरकार कोई भी होती तो उसे बनाना ही पड़ता संसद भवन, नए भवन का निर्माण जरूरी था और यह अच्छा है कि अब यह बन गया है, दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी … Read more

नीतीश कुमार की केजरीवाल से मुलाकात ने बढ़ाई बीजेपी सांसदों की चिंता, भड़के मनोज तिवारी

Manoj tiwari on kejriwal

Manoj Tiwari’s big attack on Kejriwal: विपक्ष के राजनीतिक दलों का एक साथ आना केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के लिए एक चिंता की बात तो है. ऐसे में विरोधी सोच वाले दल भी विपक्षी दल में शामिल हो रहे हैं या भविष्य में हो सकते हैं, उससे बीजेपी के नेता बैचेन होने लगे हैं. दिल्ली की राजनीति में भी ऐसा देखने को मिल रहा है जब विपक्षी एकता के सूत्रधार नीतीश कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे. हालांकि मुलाकात किसी अन्य कारणों से थी लेकिन इसके पीछे की वजह विपक्षी एकता ही थी. इस मुलाकात का सुखद परिणाम आना तय है जिससे दिल्ली के बीजेपी … Read more

राहुल गांधी की लगाई चिंगारी में सुलग रही संसद की नई बिल्डिंग, उदघाटन कौन करें, मूर्मू, मोदी या कोई और ?

rahul gandhi

 New Parliament Inauguration: संसद की नई बिल्डिंग जिसका उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होना है, उस पर अब बवाल शुरू हो चुका है. कहना गलत न होगा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा सुलगाई गई एक चिंगारी ने अब हवा पकड़ ली है और विपक्षी दलों की ओट से निकलकर सत्ताधारी पार्टी के हाथ भी जला रही है. हालांकि पीएम मोदी की आड़ में भारतीय जनता पार्टी को विपक्षी दलों के किसी आंदोलन, किसी मनाही से कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला है लेकिन बात यहां तक आ पहुंची है कि 28 मई को संसद के भवन के उदघाटन समारोह का कांग्रेस समेत 19 से अधिक राजनीति पार्टियों … Read more

संसद संवैधानिक मूल्यों से बनती है, अहंकार की ईंटों से नहीं- राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

rahul gandhi on modi

नई संसद भवन उद्घाटन विवाद को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कांग्रेस समेत 19 विपक्षी पार्टियों ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का किया है ऐलान, राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- राष्ट्रपति से संसद का उद्घाटन न करवाना और न ही उन्हें समारोह में बुलाना, यह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का है अपमान, राहुल ने आगे कहा- संसद अहंकार की ईंटों से नहीं, संवैधानिक मूल्यों से बनती है, वही इससे पहले इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति जी को ही करना चाहिए, प्रधानमंत्री को नहीं