कांग्रेस सहित 18 विपक्षी दलों के मार्च को पुलिस ने रोका, खड़गे बोले- प्रधानमंत्री और अडानी के रिश्ते की हो जांच

Opposition march on the streets of Delhi

Opposition Parties Uproar on Adani Issue: प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी की हिंडनबर्ग रिपोर्ट मामले पर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने बुधवार को सदन से लेकर सड़क तक जमकर हंगामा किया. इस मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से जांच की मांग करते हुए करीब 18 दलों के विपक्षी सांसदों ने संसद भवन से प्रवर्तन निदेशालय (ED) दफ्तर तक मार्च करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक लिया. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाते हुए कहा कि 200 सांसदों को रोकने के लिए 2000 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है. दिल्ली पुलिस ने हालांकि बाद में विपक्षी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को ही आगे … Read more

क्या विपक्ष को एक सूत्र में बांधने की कोशिशों में सफल हो पाएगी मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी?

img 20230306 121536

Opposition on the arrest of Manish Sisodia. इस बात में कोई दो राय नहीं कि देशभर में भारत जोड़ो यात्रा निकालकर राहुल गांधी ने विपक्षी एकता का सूत्रधार किया. कन्याकुमारी से दक्षिण भारत तक निकाली गई करीब साढ़े तीन हजार किमी. लंबी पदयात्रा में कई नेताओं ने राहुल गांधी का समर्थन किया लेकिन कुछ ऐसे मजबूत नेता भी थे, जिन्होंने इस यात्रा को मौन समर्थन तो दिया, लेकिन शामिल नहीं हुए. अरविंद केजरीवाल और नीतीश कुमार इनमें से प्रमुख रहे. हालांकि भारत जोड़ो यात्रा को विपक्ष से जितना समर्थन मिलना चाहिए था, उतना नहीं मिल पाया लेकिन दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की आबकारी नीतियों के चलते उनकी गिरफ्तारी … Read more

विपक्ष ने किया एकनाथ शिंदे की चाय पार्टी का बहिष्कार तो सीएम ने कहा- दाऊद से सम्बंध रखने वाले नहीं आए

Eknath Shinde on Opposition Parties of Maharashtra:

Eknath Shinde on Opposition Parties of Maharashtra: महाराष्ट्र में आज से बीजेपी और शिंदे गुट वाली शिवसेना की गठबंधन सरकार का पहला विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है. वहीं बजट सत्र की पूर्व संध्या पर रविवार को परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सूबे के सभी सियासी दलों को चाय पार्टी पर आमंत्रित किया था. लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा आमंत्रित की गई पारंपरिक चाय पार्टी का सभी विपक्षी दलों ने बहिष्कार कर दिया. ऐसे में सीएम एकनाथ शिंदे ने बहिष्कार करने के लिए विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि अच्छा हुआ कि आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के साथ संबंध रखने वाले इस पार्टी में शामिल नहीं हुए. आपको … Read more

क्या महाराष्ट्र MVA में आ गई दरार! मध्यावधि चुनाव पर उद्धव ठाकरे के बयान पर शरद पवार का इनकार

sharad pawar on uddhav

Sharad Pawar on Uddhav Thackeray’s Statement. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने हाथ से शिवसेना की मान्यता और चुनावी सिंबल फिसलने के बाद राज्य में मध्यावधि चुनाव की संभावना व्यक्त की गई है. हालांकि इसके आसार नजर नहीं आते हैं लेकिन इस मुद्दे पर सियासी गलियारों में एक बहस जरूर शुरू हो गई है. खास बात ये है कि हाल ही में उद्धव ठाकरे के साथ हुई ज्यादती के बाद खुलकर ठाकरे के साथ खड़े होने वाले राकंपा सुप्रीमो शरद पवार ने उद्धव के दावे के उलट मध्यावधि चुनाव से साफ इनकार किया है. एक तरफ जहां उद्धव ठाकरे अपने कार्यकर्ताओं से महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव के लिए … Read more

महाराष्ट्र में फिर दिखी फडणवीस को सीएम न बनाए जाने की टीस, गरमाई राजनीति

bjp leader chandrashekhar bawankule demands devendra fadnavis be made maharashtra cm

DevendraFadnavis_Maharashtra. महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे जब से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं, बीजेपी नेताओं के मन की टीस रह रह कर सामने आ रही है. बीजेपी ने एकनाथ शिंदे को सरकार बनाने का समर्थन दिया लेकिन भारी मन से मुख्यमंत्री पद पर भी आसीन करना पड़ा. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ​डिप्टी सीएम बनाए गए. हालांकि बीजेपी नेताओं को यह बात अब तक हजम नहीं हो रही है कि फडणवीस मुख्यमंत्री नहीं बनाए गए. इस बात को लेकर इस बार महाराष्ट्र बीजेपी की यूनिट के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने उप मुख्यमंत्री फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की है. इसके बाद शिंदे गुट नाराज … Read more

महाराष्ट्र में मोर्चा बनाम प्रदर्शन की लगी रेस, एमवीए-बीजेपी में लगी एक दूसरे को नीचा दिखाने की होड़

img 20221218 wa0170

Maharashtra Politics. महाराष्ट्र में इन दिनों एक अलग ही तरह की सियासत चल रही है. यहां सरकार को मुद्दों के आधार पर नहीं बल्कि किसी अन्य तरीके से घेरने की कोशिश की जा रही है. उससे भी बड़ी बात यह कि सत्ताधारी पक्ष भी विपक्ष के प्रदर्शन का जवाब प्रदर्शन करके ही दे रहा है. ऐसे में अब दोनों ही पक्ष एक दूसरे के विरोध प्रदर्शन को हास्यास्पद बताते हुए एक दूसरे से माफी मांगने की मांग कर रहा है. वही सत्ताधारी गठबंधन के विरोध में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी और कांग्रेस फिर से एक मंच पर आ गई है और पुरजोर से शिंदे सरकार के साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी … Read more

मेघालय चुनाव से पहले BJP ने दिया NCP और कांग्रेस को बड़ा झटका, दोनों के विधायक हुए बीजेपी में शामिल

BJP ने दिया NCP और कांग्रेस को बड़ा झटका

मेघालय में चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस और एनपीपी को लगा बड़ा झटका, दोनों पार्टी के कुल तीन विधायक भाजपा में हुए शामिल, इसके अलावा एक निर्दलीय विधायक ने भी जॉइन की भाजपा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चारों को दिलाई पार्टी की सदस्यता, जिन विधायकों ने थामा है भाजपा का दामन, उनमें एनपीपी के बेनेडिक्ट मारक और फैरलीन संगमा तथा टीएमसी के विधायक हिमालय मुक्तन शांगप्लियांग हैं शामिल, इसके अलावा निर्दलीय विधायक सैमुएल संगमा ने भी ली पार्टी की सदस्यता, इससे पहले तीनों विधायकों में बीती 28 नवंबर को विधानसभा अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह से राज्य सचिवालय में मुलाकात कर सौंप दिया था अपना इस्तीफा

डॉ किरोड़ी ने सदन में पेश किया समान नागरिक संहिता से जुड़ा प्राइवेट मेंबर बिल, मचा भारी हंगामा

img 20221209 wa0264

भारत में समान नागरिक संहिता लागू करने से जुड़ा प्राइवेट मेंबर बिल शुक्रवार को राज्यसभा में किया गया पेश, बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने राज्यसभा में पेश किया यह बिल, किरोड़ी मीणा के बिल पेश करते ही सदन में जोरदार हंगामा हुआ शुरू, इसके बड़ा बिल को पेश करने के लिए हुई वोटिंग में बिल के पक्ष में 63 वोट पड़े जबकि विपक्ष में डाले गए 23 वोट, बिल में मांग की गई है कि देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के लिए बनाया जाए एक National Inspection & Investigation Commission, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, डीएमके, एनसीपी और टीएमसी समेत तमाम विपक्षी दलों ने बिल पेश … Read more

महत्वपूर्ण परियोजनाओं को महाराष्ट्र से छीनकर गुजरात ले जाया गया, जिससे वहां बीजेपी की हुई जीत- ठाकरे

Uddhav Thackeray on Victory of BJP

Uddhav Thackeray on Victory of BJP: बीते रोज गुरुवार को आए विधानसभा चुनावों के परिणामों में गुजरात में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी और भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं. इसी कड़ी में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को जीत की बधाई तो दी है, लेकिन साथ में जोरदार तंज भी कसा है. पहले गुरुवार को एक ट्वीट के जरिए ठाकरे ने कहा कि बीजेपी की इस जीत में महाराष्ट्र का बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है. उद्धन ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के लिए तय परियोजनाओं को चुनाव के कारण गुजरात ले जाया गया. यही नहीं … Read more

NCP नेता मलिक की बढ़ी मुश्किलें, महाराष्ट्र कोर्ट ने FIR दर्ज करने के दिए निर्देश, जानें क्या है मामला

नवाब मलिक की बढ़ी मुश्किलें

Brekaing News: महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच वासिम ज़िले के अडिशनल सेसंस जज ने पूर्व मंत्री व NCP नेता नवाब मलिक के ख़िलाफ़ FIR दर्ज करने के दिए आदेश, कोर्ट के इस फैसले के बाद बढ़ सकती है मलिक की मुश्किलें, नवाब मलिक पर समीर वानखेड़े पर जातीय टिप्पणी करने का लगा है आरोप, कोर्ट का आदेश है कि नवाब मलिक पर IPC 156 (3) के तहत दर्ज किया जाए मामला, समीर वानखेड़े के चचेरे भाई संजय वानखेड़े ने वासिम ज़िला अदालत में दाखिल की थी याचिका, उसी याचिका पर आया है कोर्ट का आदेश, संजय वानखेड़े ने पहले पुलिस स्टेशन में कराई थी शिकायत दर्ज जिसपर नहीं … Read more