जब शिंदे का बेटा सांसद है तो फिर मेरे बेटे पर सवाल क्यों? मुझे नहीं है सत्ता का मोह- ठाकरे का बड़ा बयान

'मुझे नहीं सत्ता का मोह'

Politalks.News/MaharashtraPoliticalDrama. महाराष्ट्र का सियासी संग्राम अब धीरे धीरे अपने चरम पर पहुंचने लगा है. गुवाहाटी में बैठे बागी विधायकों एवं शिवसेना के दिग्गज नेताओं के बीच वार्ता तो चल रही है लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकल रहा. भारतीय राजनीति के वर्तमान के सबसे बड़े चाणक्य शरद पवार एवं शिवसेना प्रमुख एवं सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सरकार बचने की पुरजोर कोशिश में जुटे हैं लेकिन अब तक नतीजा कुछ नहीं निकला. शिवसेना नेता कह रहे हैं कि बागी विधायकों में से कई विधायक हमारे संपर्क में हैं तो वहीं बागी होकर गुवाहाटी के होटल रेडिसन ब्लू में बैठे एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि ठाकरे सरकार अल्पमत में है. … Read more

उद्धव सरकार बचाने के लिए करेंगे कुछ भी, बागी विधायकों को चुकानी पड़ेगी कीमत- पवार का बड़ा बयान

उद्धव सरकार बचाने के लिए करेंगे कुछ भी शरद पवार

Politalks.News/Maharashtra/PoliticalCrisis. महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिन्दे सहित लगभग 40 विधायकों की बगावत के बाद खड़ा हुआ सियासी संकट हर बीतते दिन के साथ उलझता जा रहा है. वर्तमान हालात की बात करें तो अभी भी महा विकास अघाडी के लिए खासा मुश्किल वक़्त है और बहुमत बनाए रखना ठाकरे सरकार के लिए चुनौती साबित हो रहा है. इस बीच आज महाराष्ट्र में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने अपने नेताओं के साथ एक अहम बैठक की है. उस बैठक में एनसीपी सुप्रिमो शरद पवार की तरफ से कई बिंदुओं पर चर्चा की गई. महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन की सरकार पर संकट के बीच … Read more

मैं नहीं कर रहा हूँ कोई नाटक, शिंदे आएं और मेरा इस्तीफा ले जाएं, लेकिन…- उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान

ठाकरे की शिंदे को दो टूक

Politalks.News/MaharashtraPoliticalCrisis/UddhavThackeray. महाराष्ट्र की सियासत में मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. शिवसेना से बागी हुए विधायक गुजरात के सूरत से निकलकर असम के गुवाहाटी पहुंच चुके हैं तो वहीं महाराष्ट्र में मौजूद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपनी सरकार को बचाने की पूरी कवायद में जुटे हैं. बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने शिवसेना द्वारा जारी किये गए व्हिप को गैरकानूनी बताते हुए भरत गोगावले को चीफ व्हिप नियुक्त किया है. यहीं नहीं बागी विधायकों ने राज्यपाल भगत सिंह कोठ्यारी को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने 34 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र भेजा है. वहीं उद्धव ठाकरे सियासी भूचाल को लेकर NCP प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात कर … Read more

सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने के पीछे विपक्षी दलों की राजनीति, जदयू कर सकती है समर्थन

यशवंत सिन्हा पर बनेगी आम सहमति?

Politalks.News/PresidentElection/YahswantSinha. कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित 13 विपक्षी दलों ने मंगलवार को बैठक के बाद राष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नाम पर सहमति जताई है. विपक्षी दलों की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव के लिए सर्वसम्मति से विपक्षी दलों का उम्मीदवार चुना गया है. राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार पर फैसला करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार द्वारा बुलाई गई बैठक के लिए संसद भवन में एकत्र हुए विपक्षी नेताओं ने सिन्हा के नाम पर सहमति जताई. सिन्हा का नाम पवार, गोपालकृष्ण गांधी और … Read more

मोदी है तो देश में जुर्म, अन्याय, अत्याचार, उत्पीड़न, सबकुछ मुमकिन है- महाराष्ट्र संकट पर बोले गहलोत

महाराष्ट्र संकट पर बोले गहलोत

Politalks.News/AshokGehlot. महाराष्ट्र में एकाएक आए सियासी संकट ने उद्धव ठाकरे की मुश्किलें बड़ा दी हैं. शिवसेना में नम्बर दो माने जाने वाले ठाकरे के करीबी और सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अचानक बगावती सुर अपनाते हुए गुजरात के सूरत में डेरा डाल दिया. यहीं नहीं शिंदे के साथ सूत्रों के अनुसार करीब 30 विधायक भी मौजूद हैं. पार्टी से बगावत के चलते जहां शिवसेना ने शिंदे को विधायक दल के नेता के पद से मुक्त कर दिया है. वहीं शिवसेना ने शिंदे को मानाने के लिए पार्टी के दो नेताओं मिलिंद नार्वेकर और रवि पाठक को सूरत भी भेजा हैं जहां कुछ देर की रुकावट के बाद … Read more

रा.सभा चुनाव: राजस्थान में मिली कांग्रेस की खुशी को छीन लिया हरियाणा ने, महाराष्ट्र में भी बीजेपी का खेला

img 20220610 wa0072

Politalks.News/RajysabhaElection. लगभग एक महीने से जारी राज्यसभा चुनाव का सियासी घमासान आज ख़त्म हो गया है. 15 राज्यों की कुल 57 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए नामांकन वापसी के अंतिम दिन 41 सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन के बाद शुक्रवार को देश के 4 राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हुए. सबसे बड़ी बात राज्यसभा चुनाव के आज के परिणाम कांग्रेस के लिए थोड़े खुशी थोड़े गम देने वाले रहे. राजस्थान में जहां कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सियासी जादू एक बार फिर चल गया तो वहीं हरियाणा में भी लंबे इंतजार के बाद देर रात कांग्रेस के साथ बड़ा खेला हो गया. निर्दलीय … Read more

4 राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर कल होगा घमासान, राजस्थान-हरियाणा में कांग्रेस की सियासी परीक्षा

रोचक हुआ राज्यसभा का घमासान

Politalks.News/RajysabhaElection2022. राज्यसभा चुनाव के रण में अब कुछ ही घण्टों का समय बचा है. देश के 15 राज्यों की कुल 57 सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए नामांकन वापसी के अंतिम दिन 41 सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन के बाद बची 16 सीटों पर रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है. इन 16 सीटों में राजस्थान की 4, महाराष्ट्र की 6, हरियाणा की 2 और कर्नाटक की 4 सीटों पर चुनाव होने वाला है. राजस्थान और महाराष्ट्र में सरकार के प्रत्याशियों को जीत दिलाने की चाबी निर्दलीय और समर्थित विधायकों के हाथ में है तो वहीं हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत में भी निर्दलीय प्रत्याशी रोड़ा बनकर बैठा है. वहीं … Read more

हरियाणा और राजस्थान के बाद महाराष्ट्र में राज्यसभा का रोचक हुआ घमासान, सपा-निर्दलीयों ने दी टेंशन

छठी सीट के लिए शिवसेना-BJP में सीधी टक्कर

Politalks.News/RajysabhaElection/Maharashtra. राजस्थान और हरियाणा के बाद अब महाराष्ट्र में भी राज्यसभा चुनाव के लिए लड़ाई और भी ज्यादा रोचक हो गई है. तीनों राज्यों के विधायक बाड़ेबंदी में कैद हैं. महाराष्ट्र में गठबंधन की नींव पर चल रही महाविकास अघाड़ी सरकार के लिए राज्यसभा चुनाव किसी जंग से कम नहीं है. पहले तो अन्य कई राज्यों की तरह ही महाराष्ट्र में मुकाबला सीधा सीधा दिख रहा था लेकिन अंत समय में पार्टी को समर्थन देने वाली सपा की नाराजगी ने मुश्किलें बड़ा दी हैं तो वहीं सरकार को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायक भी मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं. इसी बीच शिवसेना ने अपने विधायकों को मलाड स्थित एक रिसोर्ट … Read more

महंगाई-बेरोजगारी पर लगाम लगाने में केंद्र पूरी तरह नाकाम, मुद्दों से ध्यान भटकाने का हो रहा है काम- पवार

पवार के निशाने पर केंद्र सरकार

Politalks.News/MaharashtraSharadPawar. हाल ही में देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव ने आम आदमी पार्टी की कमर तोड़ कर रख दी है. लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर लगातार विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है. महाराष्ट्र के दिग्गज नेता एवं NCP प्रमुख शरद पवार ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. यहीं नहीं शरद पवार ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे के आयोध्या जाने के कार्यक्रम पर भी तंज कसा. शरद पवार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, ‘अयोध्या जाना कोई राष्ट्रीय मुद्दा नहीं है लेकिन मीडिया में दिन रात बस इसे ही दिखाया जा रहा है. केंद्र सरकार महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से … Read more

तूफानों में जैसे जड़ सहित गिरते हैं पेड़, ठीक उसी तरह जून में गिर जाएगी महाराष्ट्र सरकार- राणे का बड़ा बयान

महाराष्ट्र की राजनीति में आएगा सियासी तूफान

Politalks.News/MaharashtraPolitics. महाराष्ट्र की सियासत में मचा सियासी बवाल ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. एक तरफ से केंद्रीय जांच एजेंसियों ने महाविकास अघाड़ी सरकार के खिलाफ कार्रवाई का मोर्चा खोल रखा है. तो वहीं सरकार में मौजूद नेताओं ने बीजेपी नेताओं को अपने निशाने पर ले रखा है. इसी बीच अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले मोदी सरकार में मंत्री नारायण राणे ने एक बार फिर महाविकास अघाड़ी सरकार के गिरने का दावा किया है. नारायण राणे ने वाशिम में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बड़ा दावा किया और कहा कि, ‘जिस तरह उनके पैतृक क्षेत्र कोंकण में तूफानों … Read more