राजीव गांधी की हत्या का आरोपी लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन जीवित और स्वस्थ है- पाझा का चौंकाने वाला दावा

लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन

LTTE Supremo Velupillai Prabhakaran is Alive: क्या वाकई भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का मुख्य आरोपी वेलुपिल्लई प्रभाकरन अभी तक जिंदा है, श्रीलंका की सरकार की ओर से को मृत घोषित किए जाने के 14 साल बाद तमिलनाडु के दिग्गज नेता पाझा नेदुमारन ने सोमवार को दावा किया कि लिट्टे प्रमुख जीवित है और स्वस्थ है तथा वह जल्द ही सार्वजनिक रूप से सामने आएगा. नेदुमारन के इस दावे ने सियासी जगत में खलबली फैला दी है. बता दें कि कि प्रभाकरन ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) का गठन किया था और श्रीलंका में एक अलग तमिल राष्ट्र के लिए एक गुरिल्ला अभियान की अगुवाई … Read more

शरद पवार आज भी BJP के साथ, जल्दी ही समझ आ जाएगी सबको ये बात- अंबेडकर का NCP पर हमला

img 20230126 wa0443

Prakash Ambedkar on Sharad Pawar, NCP with BJP. हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना से गठबंधन करने वाले बाबासाहेब अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए सियासत को गरमा दिया है. प्रकाश ने दावा किया है कि शरद पवार आज भी बीजेपी के साथ हैं और जल्दी ही ये बात सबको समझ आ जाएगी. अपने दावे के पक्ष में प्रकाश अंबेडकर एक पुरानी घटना का हवाला दिया. आंबेडकर ने कहा कि अजित पवार ने जब देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी तब उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था. इसमें अजित पवार ने इस बात पर हैरानी जताई थी कि … Read more

दिग्गी के बयान से पल्ला झाड़ते हुए राहुल ने राजनाथ पर किया पलटवार, कश्मीरी पंडितों को दिया आश्वासन

Rahul Gandhi Expressed Disagreement on the Statement of Digvijay Singh

Rahul Gandhi Expressed Disagreement on the Statement of Digvijay Singh. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जम्मू कश्मीर पहुंचे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने बीते रोज सोमवार को मोदी सरकार द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के सियासी जिन्न को बाहर निकालते हुए बीजेपी और मोदी सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए तीन सवाल किए. वहीं अब राहुल गांधी ने दिग्गी राजा के बयान से पल्ला झाड़ते हुए इसे दिग्गी का निजी विचार बताया है. मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान … Read more

हवा में मत उड़ो, केवल एंटी इनकंबेंसी से कुछ नहीं होगा, सड़कों पर उतर कर लड़ना होगा- नड्डा की नसीहत

img 20230123 wa0300

JP Nadda Message to BJP Workers. चुनावी साल में प्रवेश कर चुकी राजस्थान राजनीति के चलते तमाम सियासी दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के समापन सत्र को संबोधित करने जयपुर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा नेताओं को मूलमंत्र दिया है. नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सीख देते हुए कहा कि हर किसी को एमएलए और एमपी बनने की चाहत है, मगर मेरा मानना है कि सभी को नेता बनना चाहिए. अपनी काबिलियत बढ़ाएं पार्टी अपने आप टिकट और पद दे देगी. नड्डा ने बैठक में बीजेपी के नेताओं से दो टूक कहा कि ज्यादा हवा में … Read more

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए डेलीगेट चुनने की प्रक्रिया पर शर्मा ने उठाए सवाल, मिस्त्री ने दिया जवाब

img 20220829 104000

Politalks.News/Bharat/Congress. रविवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है. लेकिन जैसा कि पहले से तय माना जा रहा था G-23 ग्रुप के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद इसी ग्रुप के दूसरे बड़े नेता आनंद शर्मा द्वारा CWC की बैठक में आजाद के इस्तीफे के मुद्दे पर सवाल उठाया जाएगा, हालांकि, इस मुद्दे पर तो नहीं लेकिन शर्मा ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए डेलीगेट चुनने की प्रक्रिया पर सवाल जरूर उठाए हैं. पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में अध्यक्ष पद के चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी देने के … Read more

राहुल या प्रियंका तक सीमित है कांग्रेस? मैंने पार्टी को पूरा जीवन दिया, फिर भी मुझे अपमानित किया गया- शर्मा

img 20220822 wa0126

Politalks.News/Congress/AnandSharma. देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के पतन की ओर बढ़ने का सबसे बड़ा कारण पार्टी में लंबे समय से जारी आंतरिक घमासान है. हाल ही में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के जम्मू कश्मीर प्रचार समिति के पद से इस्तीफे के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की संचालन समिति से इस्तीफा दे दिया है. यही नहीं आनंद शर्मा ने एक बार फिर पार्टी के नेतृत्व पर भी बड़े सवाल उठा दिए हैं. शर्मा ने कहा कि ‘यह पार्टी हम सभी की है.’ एक नेशनल न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान भावुक हुए आनंद शर्मा ने यहां तक … Read more

जय श्री राम, झारखंड में हो गया काम? BJP सांसद के ट्वीट से मचा सियासी बवाल, अटकलों का दौर शुरू

3647 news

Poljtalks.News/Jharkhand. महाराष्ट्र में हुए सियासी फेरबदल के बाद सियासी गलियारों में अगला नम्बर पहले बिहार का बताया जा रहा था, लेकिन वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कूटनीतिक अनुभव ने समय रहते एनडीए से अलग होकर अपनी सरकार को बचा लिया है. बिहार के बाद सबसे ज्यादा कयास झारखंड को लेकर लगाए जा रहे हैं. जिसके चलते झारखंड में इन दिनों राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है और आशंकाओं और अटकलों का दौर चल पड़ा है. झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ खनन लीज केस में आने वाले चुनाव आयोग के फैसले का इतंजार किया जा रहा है, जिस पर सोरेन सरकार का भविष्य निर्भर करता है. इसी बीज … Read more

कर्नाटक में सावरकर के पोस्टर को लेकर दो समुदायों के बीच बढ़ा विवाद, शिवमोग्गा में लगा कर्फ्यू

curfew

Politalks.News/Karnataka. भाजपा शाषित कर्नाटक प्रदेश के शिवमोग्गा में आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमीर अहमद सर्कल पर आरएसएस विचारक वीडी सावरकर की तस्वीर वाले बैनर लगाए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया. कुछ मुस्लिम युवकों ने हिंदू समर्थकों द्वारा लगाए गए पोस्टर का विरोध किया. हालात को देखते हुए कर्नाटक पुलिस ने शिवमोग्गा जिले के कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू कर दी. यही नहीं दोनों समूहों के बीच हुई झड़प के बाद प्रशासन ने यहां बड़ी सभाओं पर भी रोक लगा दी है. झड़प की घटना में एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया था. जानकारी के अनुसार एक मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने अमीर अहमद सर्कल … Read more

70 पार के बाबा किरोड़ी ने आमागढ़ की चढ़ाई चढ़ कर मनाया ‘विजय दिवस’, समाज के लिए सरकार से की ये मांग

1659411348142

Politalks.News/Rajasthan/KirodiMeena. 70 साल की उम्र को पार कर चुके भाजपा के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने बीते रोज सोमवार एक बार फिर साबित कर दिया कि जीत उसी की होती है जो जीतना चाहता है, उम्र इंसान के हौसले को नहीं तोड़ सकती. एक साल बाद सावन के पावन महीने में एक बार फिर सोमवार कोसांसद डॉ किरोड़ी मीणा बिना रुके न केवल आमागढ़ की दुर्गम पहाड़ियों पर चढ़े बल्कि भगवान मीन का झंडा भी फहराया. इस दौरान डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने केंद्र और प्रदेश सरकार से इस ऐतिहासिक किले को संरक्षित करने की मांग की. यही नहीं अपने चिर परिचित अंदाज में गहलोत … Read more

बढ़ती महंगाई पर बेनीवाल ने मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ- जनता ने दो बार जताया है भरोसा, अब…

महंगाई पर हुई चर्चा में भाग लेते हुए सांसद हनुमान बेनीवाल

Politalks.News/Rajasthan/Beniwal. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को लोकसभा में नियम 193 के तहत बढ़ती हुई महंगाई पर हुई चर्चा में भाग लिया. इस दौरान सांसद बेनीवाल ने देश में लगातार बढ़ती महंगाई पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के ठोस उपाय करने की मांग की. सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि यह अच्छी बात है कि सदन में महंगाई जैसे गंभीर औए महत्पूर्ण विषय पीकर चर्चा हो रही है, मगर यह चर्चा तभी सार्थक होगी जब सरकार महंगाई कम करने के ठोस कदम तत्काल उठाएगी और सदस्यों के सुझावों को अमल में लाया जाएगा. सदन में सांसद … Read more