मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत ईडी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी गलत नहीं- सुप्रीम कोर्ट, जानें क्या कहा आदेश में

img 20220727 wa0086

Politalks.News/Bharat/SupremeCourt/ED. प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारों और प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है. अदालत ने कहा है कि ईडी को गिरफ्तारी का अधिकार है और मनी लॉन्ड्रिंग एक स्वतंत्र अपराध है, ऐसे में मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट में कोई खामी नहीं है. बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने ईडी और PMLA को लेकर दायर 240 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए आज यह आदेश दिया है. सर्वोच्च अदालत ने कहा कि 2018 में मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट में जो बदलाव किए गए थे, वह सही हैं. यही नहीं कोर्ट ने कहा कि एजेंसी की ओर से गिरफ्तारी करना और आरोपियों से … Read more

न किसान, न जनता देगी वोट लेकिन फिर भी जीतेगी मोदी सरकार, गड़बड़ी फैलाने में है महारत हासिल- टिकैत

rakesh tikait eps

Politalks.News/Rajasthan/RakeshTikait. राजधानी जयपुर के बिरला सभागार में चल रहे किसान संयुक्त मोर्चे की किसान संसद को संबोधित करने जयपुर पहुंचे किसान आंदोलन के जनक और भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने यहां मीडिया से बातचीत में बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में न तो किसान और न ही जनता मोदी सरकार को वोट देगी, लेकिन फिर भी लोकसभा चुनाव मोदी सरकार ही जीतेगी, क्योंकि उन्हें गड़बड़ी फैलाने में महारत हासिल है. टिकैत ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में भी भाजपा ने 100 सीटें 2 नंबर से ही जीती हैं. केंद्रीय कृषि कानून को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ लंबा आंदोलन करने वाले … Read more

चुनाव से पहले मुफ्तखोरी के वादों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से कहा- ‘रेवड़ी कल्चर’ पर करो काबू, वर्ना…

supreme court 1591063692 749x421 sixteen nine sixteen nine

Politalks.News/Delhi/SuprmeCourt. देश में इन दिनों मुफ्त के रेवड़ी कल्चर को लेकर एक बहस सी छिड़ी हुई है. उत्तरप्रदेश में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्धघाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मुफ्त की रेवड़ी कल्चर का जिक्र करते हुए आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा था और कहा था कि, ‘आजकल हमारे देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की कोशिश हो रही है जो देश के विकास के लिए बहुत घातक है.’ वहीं इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने भी पलटवार किया था और कहा था कि, ‘अपने देश के बच्चों को मुफ्त और अच्छी शिक्षा देना और लोगों का अच्छा और मुफ्त में … Read more

पहले राजनाथ और बाद में गडकरी ने कह दी मन की बात, क्या यह है जलवायु परिवर्तन का संकेत?- रमेश

img 20220726 094427

Politalks.News/Bharat/BJP/Congress. हाल ही में बीते रविवार को बीजेपी के दो दिग्गज नेताओं द्वारा दिए गए बयानों ने बीजेपी के साथ-साथ देशभर की सियासत में बवाल मचा हुआ है. पहले केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और बाद में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयानों को लेकर अब सियासी अटकलों का दौर शुरू हो गया है. इसी बीच कांग्रेस नेता राज्यसभा सांसद जयराम रमेश के एक ट्वीट ने अटकलों को बढ़ावा दे दिया है. जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘पहले राजनाथ सिंह जी ने और अब नितिन गडकरी जी ने अपने मन की बात कही है, क्या ये जलवायु परिवर्तन के संकेत हैं?’ पंडित जवाहरलाल नेहरू की नीयत पर सवाल … Read more

ERCP की बैठक में राजे की अनुपस्थिति पर गहलोत ने कसे तंज तो क्रॉस वोटिंग को लेकर दिया बड़ा बयान

gehlot vasundhra

Politalks.News/Rajasthan/Politalks. बीते रोज सावन के दुसरे रविवार को जहां मेघ बाबा ने मूसलाधार बारिश से प्रदेश को तर बतर रखा तो वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सियासी बयानबाजी की जमकर बौछार करी. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के अन्य दिग्गज सीएम गहलोत के निशाने पर रहे. दरअसल, प्रदेश का सबसे बड़ा सियासी मुद्दा बन चुकी राजस्थान ईस्टर्न कैनाल परियोजना को लेकर रविवार देर शाम मुख्यमंत्री आवास पर सर्वदलीय बैठक रखी गई थी. बैठक में परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति देकर प्रस्ताव पास किया. लेकिन ईआरसीपी की इस बैठक … Read more

जो अपनी मां को लाइन में लगा दे, उसे बुजुर्गों से कैसा मोह?- कॉमेडियन के कटाक्ष पर यूजर्स ने दिए ये जवाब

pm modi 1

Politalks.News/Bharat/RailMinistry. हाल ही में मोदी सरकार ने रेलवे में बुजुर्गों (सीनियर सिटीजन) को मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर दिया है. इस मुद्दे को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर तमाम लोग रेलवे के इस कदम को लेकर आलोचना कर रहे हैं. इसी बीच कॉमेडियन राजीव निगम ने नरेंद्र मोदी पर तीखा तंज कसा है. राजीव निगम ने ट्वीट किया, ‘जो व्यक्ति सक्षम होते हुए अपनी बुजुर्ग मां को लाइन में लगवा सकता है, उसको देश के अन्य बुजुर्गों से कैसा मोह? बुजुर्गों की रेल किराये में रियायत खत्म करके बुजुर्गों के साथ ये कैसा न्याय किया गया है. निगम के इस ट्वीट पर तमाम लोग … Read more

‘बड़े साहब’ की तरह चुपके से लेना चाहिए शराब का आनंद- शराबबंदी पर माझी की गरीबों को सलाह

1168142 target killing

Politalks.News/BiharPolitics. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को राज्य के गरीबों को सलाह दी कि वे शराब पीने की कला अमीर लोगों से सीखें, जो नशा के बाद हंगामा नहीं करते और चुपचाप सो जाते हैं. आपको बता दें कि बिहार में नीतीश सरकार ने शराबबंदी लागू कर रखी है और मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन में भागीदार है. दरअसल, जीतनराम मांझी ने एक शराबी व्यक्ति की गिरफ्तारी के बारे में मीडिया में आई खबरों का जिक्र करते हुए मीडिया से बात कर रहे थे. माझी ने कहा कि, ‘अनर्थ हो रहा है’ मामले में एक व्यक्ति काम के बाद शराब पीकर … Read more

2023 में कांग्रेस को पूरी तरह उखाड़ कर राजस्थान की सत्ता केंद्र के चरणों में रख देगी बीजेपी- बोले पूनियां

banswara news

Politalks.News/Rajasthan/BJP. एनडीए से राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल कर आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाली द्रौपदी मुर्मू कल यानी सोमवार को देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी. वहीं बीजेपी ने महामहिम के इस शपथग्रहण समारोह को आगे आने वाले कई राज्यों के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए भुनाने की पूरी तैयारी कर ली है. यही कारण है कि द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया आदिवासी बहुल बांसवाड़ा और डूंगरपुर की पदयात्रा पर निकल पड़े हैं. इस दौरान पूनियां ने मीडिया से बातचीत में पार्टी की आगे की रणनीति की ओर तो इशारा किया ही … Read more

येदियुरप्पा के चुनाव न लड़ने के एलान से BJP में हड़कंप, डेमेज कंट्रोल में जुटे बोम्मई ने कही ये बड़ी बात

1280x720 1202256 basavaraj bommai

Politalks.News/KarnatakaPolitics. कर्नाटक के दिग्गज भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के चुनाव न लड़ने की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है. जिसके बाद बीते रोज शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के आवास पर पहुंच कर उनसे मुलाकात की. आपको बता दें, शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने राजनीति से संन्यास लेने का संकेत दिया था. येदियुरप्पा ने घोषणा की थी कि वह कर्नाटक 2023 का चुनाव नहीं लड़ेंगे. उनके बेटे और पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र शिकारीपुरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को अपने चुनाव नहीं … Read more

अब दिन-रात कभी भी फहरा सकते हैं तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस के लिए सरकार ने किया नियमों में बड़ा बदलाव

b608302e0afd21b4edff602616a925eb original

Politalks.News/Bharat/TirangaFlag. अमृत महोत्सव के आने वाले 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ समारोह को लेकर सरकार ने तिरंगा फहराने के नियमों में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है. अब आप अपने घर पर दिन-रात तिरंगा फहरा सकते हैं. अब तक नागरिकों को सूर्योदय से सूर्यास्त तक झंडा फहराने की अनुमति थी. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने 20 जुलाई को सभी सचिवों पत्र लिखकर इस नए नियम के बारे में जानकारी दी है, जो सेम डे से लागू होगी. भल्ला द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि भारतीय ध्वज संहिता, 2002 में और संशोधन किया गया है, जिसके तहत ‘जहां झंडा खुले में फहराया जाता है या … Read more