DSP को डंपर से कुचलकर मारने वाला आरोपी गिरफ्त में, गर्माई सियासत के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा एलान

b66588404db729750cbc017340c2b23f

Politalks.News/HaryanaPolitics/DCPMurder. हरियाणा के नूंह जिले में डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की माइनिंग माफियाओं द्वारा डंपर से कुचलकर हत्या करने के मामले में प्रदेश की सियासत गरमा गई है. हालांकि मामले के तूल पकड़ते ही एक्शन में आई पुलिस ने भारी मुठभेड़ में कई राउंड फायरिंग के बाद घटना के मुख्य आरोपी इक्कर को गिरफ्तार कर लिया और डीएसपी को कुचलने वाले डंपर को भी अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज ने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए और खट्टर सरकार ने मृतक डीएसपी को ‘शहीद’ का दर्जा देने के साथ ही परिजनों को एक करोड़ की … Read more

मुर्मू को लेकर बोले तेजस्वी- राष्ट्रपति भवन में हमें राष्ट्रपति बैठाना है मूर्ति, नहीं, BJP ने बताया महिला विरोधी

img 20220717 174815

Politalks.News/President Election/Tejsawi Yadav. सोमवार को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने पहले ही अपना स्टैंड साफ करते हुए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की घोषणा कर दी थी और साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया था कि वह एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं करेगी. इसी बीच रविवार को बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा द्रोपदी मुर्मू को लेकर दिए एक बयान ने राजनीति को गरमा दिया है. तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि राष्ट्रपति भवन में हमें राष्ट्रपति बैठाना है ना कि कोई मूर्ति. इतना ही नहीं तेजस्वी ने द्रौपदी मुर्मू की तरफ … Read more

गुढा के बेबाक बोल- धारीवाल का अलाइनमेंट खराब, ब्यूरोक्रेसी की खींच कर रखनी पड़ती है लगाम तब…

मंत्री राजेंद्र गुढा के बेबाक बोल

Politalks.News/Rajasthan/RajendraGudha. अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाले पूर्व बसपाई और वर्तमान में कांग्रेस से सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा एक बार फिर बड़ा बयान देने के चलते चर्चाओं में आ गए हैं. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जनसुनवाई के लिए पहुंचे राजेन्द्र गुढा ने अपने अंदाज में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, ‘हम वो लोग हैं, जिन्होंने कांग्रेस की सरकार बनाई भी और बचाई भी है. मैं हाथों-हाथ काम करने में विश्वास रखता हूं लेकिन कुछ नेताओं का अलाइनमेंट खराब है, जिसे सही कर दिया जाएगा.’ यही नहीं जब पत्रकारों ने गुढ़ा से नाम पुछा तो उन्होंने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का नाम लिया. वहीं इससे … Read more

शिंदे गुट के विधायकों की BJP को दो टूक- सत्ता की परवाह नहीं, ठाकरे परिवार के खिलाफ कुछ नहीं बर्दाश्त

img 20220709 wa0159

Politalks.News/MaharashtraPolitics. महाराष्ट्र में शिवसेना के अधिकांश विधायक भले ही टूट कर बागी एकनाथ शिंदे के साथ सरकार में शामिल हो गए हों, लेकिन ठाकरे परिवार के प्रति इनकी वफादारी में कोई कमी नहीं आई है. बल्कि ताजा घटनाक्रम ने इस बात पर सवालिया निशान लगा दिया है कि शिंदे गुट और बीजेपी का यह गठबंधन कितने दिन चलने वाला है? दरअसल, उद्धव ठाकरे पर बीजेपी नेता किरीट सोमैया की व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर एकनाथ शिंदे खेमे और बीजेपी के बीच दरार आ गई है. शिंदे खेमे के प्रवक्ता दीपक केसरकर और बुलढाणा के विधायक संजय गायकवाड़ ने सोमैया को दो टूक जवाब हुए भाजपा से ठाकरे परिवार को निशाना न … Read more