किसान केसरी बलदेव राम मिर्धा का जयंती समारोह

mirdha

नागौर के मानासर स्थित नाथूराम मिर्धा जाट हॉस्टल में किसान केसरी बलदेव राम मिर्धा की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई. इस मौके पर छात्रावास अध्यक्ष मेहराम नंगवाड़िया ने बलदेवराम मिर्धा के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर सफलता हासिल करने की बात कही। उन्होंने सामाजिक कुप्रथाओं का विरोध करने, मृत्यु भोज को बंद करने और नशे से दूर रहते हुए समाज में बदलाव की बात कही. इसी दौरान ट्रस्ट सचिव अर्जुनराम लोमरोड ने बलदेवराम मिर्धा के योगदान को याद किया. उन्होंने बताया कि नाथूराम मिर्धा ने बिना कोई धन खर्च किए काश्तकारों को उनका जमीदारी हक दिलवाया और शिक्षा के लिए मारवाड़ में छात्रावासों की एक श्रृंखला स्थापित की. समारोह के दौरान … Read more

नागौर लोकसभा: चेहरे पुराने लेकिन पहचान नयी, क्या गढ़ भेद पाने में सफल होगी ज्योति मिर्धा?

nagaur loksabha

नागौर लोकसभा सीट एक बार फिर से काफी हॉट बनी हुई है. वजह – दो दिग्गज जाट परिवारों का फिर से द्वंद्व. इस चुनावी जंग में आमने सामने होने वाले चेहरे पुराने हैं लेकिन पहचान नयी है. यही इस बार की चुनावी जंग में नया है और रोचक भी. फर्क सिर्फ इतना है कि पिछली बार तक कांग्रेस से चुनाव लड़ती आई ज्योति मिर्धा इस बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मैदान में है. वहीं पिछले चुनाव में एनडीए गठबंधन में शामिल हनुमान बेनीवाल ने इस मर्तबा इंडिया गठबंधन से ताल ठोक रखी है. यही वजह है कि दोनों के सुर भी बदले-बदले हैं. चार महीने पहले जो एक-दूसरे … Read more