कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा चुनाव के लिए कमलनाथ में जताई आस्था तो बोले मामा- न नीति, न नेतृत्व…

‘कांग्रेस करती है भाजपा बनने की कोशिश लेकिन...’

Politalks.News/MadhyaPradeshPolitics. सोमवार को राजधानी भोपाल में कमलनाथ के आवास पर कांग्रेस नेताओं की बैठक में एक अहम फैसला लिया गया. जिसके तहत कांग्रेस ने 2023 में होने वाला विधानसभा चुनाव भी कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ने की मुहर लगी थी. साथ ही कांग्रेस नेताओं की इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए रणनीति भी बनाई गई. 2023 विधानसभा चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ने के कांग्रेस नेताओं के फैसले पर अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, ‘कांग्रेस के पास ना दिशा है, ना नीति है और ना ही नेतृत्व. कांग्रेस टुकड़ों में बिखर रही है इसलिए अलग … Read more

विनाशकारी राक्षस करते थे शिव की पूजा- मोदी पर कांग्रेस नेता के ट्वीट पर भड़के भाजपाई

विनाशकारी राक्षस करते थे शिव की पूजा

Politalks.News/NarendraModi. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देश को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwnath Coridor) की सौगात दी है. इस दौरान पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र पूरी तरह से मोदीमय हो गया. हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब अपने दो दिवसीय दौरे के बाद वापस दिल्ली लौट चुके हैं लेकिन पीएम मोदी का यह दौरा विपक्षियों को रास नहीं आ रहा है. मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व मंत्री उमंग सिंघार (Umang Singhar) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना राक्षस से करते हुए कहा कि, ‘पुराणों में विनाशकारी राक्षसों का वर्णन है जो शिव की भक्ति में लगे रहते थे.’ कांग्रेस (Congress) नेता के इस बयान के सामने आने के बाद … Read more

आश्रम पर सियासी दंगल! दिग्गी राजा बोले- गुंडागर्दी बर्दाश्त से बाहर तो नरोत्तम ने कहा- आहत हुई भावनाएं

आश्रम पर सियासी दंगल!

Politalks.News/Aashram-3. वेब सीरीज की दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बना चुकी ‘आश्रम’ अभी सबसे ज्यादा सुर्ख़ियों में है. प्रकाश झा के निर्देशन में बन रही आश्रम सीरीज के तीसरे पार्ट को लेकर सियासी चर्चाएं भी जोर पकड़ने लगी है. ‘आश्रम-3’ की शूटिंग इन दिनों भोपाल में चल रही है जहां वेब सीरीज से जुड़े सभी सदस्यों को विरोध का सामना करना पड़ा. रविवार को वेब सीरीज ‘आश्रम-3’ की पुरानी जेल में शूटिंग चल रही थी इस दौरान बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने वहां जमकर हंगामा किया और कुछ अराजक तत्वों ने निर्देशक प्रकाश झा पर स्याही भी फेंकी. हालांकि इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को … Read more

कमलनाथ के 1 लाख लोगों की कोरोना से मौत के आरोपों पर भड़के नरोत्तम मिश्रा ने की इस्तीफे की मांग

कोरोना से मौत के आरोपों पर भड़के नरोत्तम मिश्रा

Politalks.News/MadhyaPradesh. देश भर में कोरोना के कहर के बीच राजनीति भी अपने चरम पर है. कभी कोरोना वैक्सीन को लेकर राजनीति हो रही है तो कभी ऑक्सीजन की कमी को मुद्दा बनाकर देश की राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही है, और अब जैसे-जैसे कोरोना के नए मामलों में कमी आने लगी है तो अब इस पर भी राजनीति शुरू हो गई है. विपक्षी पार्टियां राज्य सरकार पर कोरोना के आंकड़ों को छुपाने के आरोप लगा रही हैं. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर प्रदेश में 1 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत के गम्भीर आरोप लगाते हुए असल आंकड़ों को छिपाने का … Read more