कमलनाथ के ‘हम मर रहे हैं’ बयान पर बीजेपी ने कसा तंज- राहुल गांधी के पाखंड की सच्चाई आ गई सामने

‘राहुल ना बनाएं अपने ही लोगों को ‘बलि का बकरा’

BJP On Kamalnath Viral Video. कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 84 दिन की यात्रा पूरी कर फिलहाल मध्यप्रदेश के उज्जैन में है. मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को अपार समर्थन मिल रहा है. यही वजह है की बीजेपी इस यात्रा के दौरान कांग्रेस की गलतियों और बयानों पर अपनी टकटकी लगाए बैठी है. हालांकि भारत जोड़ो यात्रा जब से शुरू हुई है तभी से बीजेपी नेताओं ने कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस को घ्ररने की कोशिश की लेकिन कांग्रेस नेताओं की सक्रियता के चलते बीजेपी उन मुद्द्दों को भुना नहीं पाई. इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक बयान जमकर वायरल हो रहा … Read more

कमलनाथ के मंदिर रुपी केक काटने पर मचा घमासान, बीजेपी ने बताया चुनावी हिंदू तो कांग्रेस ने दी सफाई

केक पर ‘कमल’ कलह

Kamal Nath Birthday Cake. 18 नवंबर को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का जन्मदिन है. लेकिन पूर्व सीएम कमलनाथ के जन्मदिन का जश्न दो दिन पहले से मनाया जाने लगा है. इसी बीच मंगलवार से कमलनाथ के जनमोत्स्व का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें कमलनाथ एक मंदिर रूपी केक को काट रहे हैं. यही नहीं इस मंदिर रुपी केक के शीर्ष पर क्रीम से हनुमान जी की प्रतिमा भी बनाई गई है. कमलनाथ के इस तरह का केक काटने वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रदेश की सियासत गरमा गई है. प्रदेश भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल … Read more

सिंधिया हुए कोरोना पॉजिटिव या अटकलों पर विराम लगाने का प्रयास, सीएम सहित कई करवाएंगे कोविड जांच

img 20221109 111550

मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक बार फिर आए कोरोना की चपेट में, हालांकि बीते रोज मंगलवार को बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने भोपाल आए सिंधिया अचानक मीटिंग छोड़कर चले गए थे बाहर, उसके बाद से लगातार लगाए जा रहे हैं सियासी कयास, ऐसे में देर रात खुद सिंधिया ने ट्वीट कर दी जानकारी, लिखा- मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि डॉक्टरों के परामर्श पर कराई गई कोविड-19 की जांच में मेरी रिपोर्ट आई है पॉजिटिव, आप सभी से मेरा निवेदन है कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे सम्पर्क में आए हैं, वो सभी निकटतम … Read more

झलकने लगी ‘महाराज’ की नाराजगी, बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक छोड़ अचानक बाहर निकले सिंधिया

क्या बीजेपी से होगा महाराज का मोहभंग?

Madhya Pradesh Jyotiraditya Scindia. मध्यप्रदेश में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले भारतीय जनता पार्टी में कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है. केंद्र सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी वर्तमान पार्टी से कुछ खफा खफा से नजर आने लगे हैं. अब ये एमपी विधानसभा चुनाव की आहट है या कुछ और ये सब भविष्य के गर्भ में छुपा हुआ है. इसी की एक झलक मंगलवार को भी देखने को मिली जब भोपाल में आयोजित बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक के दौरान अचानक से ही ज्योतिरादित्य सिंधिया बाहर निकल आए. हालांकि सिंधिया ने बैठक में शामिल होने से पहले 2023 में फिर … Read more

‘आदिपुरुष’ को लेकर छिड़ा सियासी विवाद, BJP मंत्री ने दी चेतावनी, जानें फिल्म के ट्रोल होने की असल वजह

adipurush par garm husi siyasat copy

Politalks.News/Adipurush. दो दिन पहले रिलीज़ हुए बड़े बजट की फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) के टीज़र को लेकर देश में सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है. हिन्दू धार्मिक ग्रन्थ रामायण पर आधारित इस फिल्म में साउथ के दिग्गज अभिनेता प्रभास मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं. प्रभास जहां राम की भूमिका में हैं तो वहीं सीता की भूमिका में कृति सेनन है. लेकिन जिन किरदारों को लेकर बहस छिड़ी हुई है वो हैं हनुमान जी और रावण का किरदार. रावण का किरदार जहां बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान ने निभाया है तो वहीं हनुमान का किरदार मराठी एक्टर देवदत्त गजानन नागे निभा रहे हैं. माना कि बड़े बजट की ये … Read more

भागवत के मुस्लिम प्रेम पर दिग्गी राजा ने जताया आभार, इमाम से पुछा- किसके दबाव में कहा राष्ट्रपिता?

भागवत के मुस्लिम प्रेम पर गरमाई सियासत

Politalks.News/MadhyaPradesh. गुरूवार को जब RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुलाकात के बाद मदरसों और मस्जिदों का दौरा किया तो ये कथन चरित्रार्थ होता नजर आया कि ये सियासत है साहब कब क्या रंग दिखा दे कुछ कहा नहीं जा सकता. जी हां RSS और आरएसएस प्रमुख का नाम जब भी सियासी गलियारों या आम चर्चाओं में आता है तो संघ और मुस्लिम समुदाय की कट्टर दुश्मनी के क्षण अन्तरप्टल पर घूम जाते हैं. बीते रोज मोहन भागवत के अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी से मुलाक़ात के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तो … Read more

पोषण आहार घोटाले को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा बनी सियासी अखाड़ा, हाथापाई की आई नौबत

पोषण आहार घोटाले पर मचा घमासान

Politalks.News/MadhyaPradesh. मंगलवार से शुरू हुआ मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार को भी हंगामें की भेंट चढ़ गया. बुधवार को कथित पोषण आहार घोटाले को लेकर विपक्ष ने सबसे पहले सदन में स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा और फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वक्तव्य की मांग की. लेकिन विपक्ष की मांग के उलट पहले सीएम का वक्तव्य कराया गया, जिसे लेकर कांग्रेस विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया. विपक्ष के हंगामे के बाद विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौत्तम ने विधानसभा की कार्रवाई को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया. बुधवार को जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए विधायक गर्भगृह में आकर बैठ गए. सदन में नेता प्रतिपक्ष … Read more

नरोत्तम मिश्रा को सीएम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, पैर फिसलने से बाल-बाल बचे मंत्री ने दिया ये जवाब

narottam mishra 1

Politalks.News/MadhyaPradesh. बीते रोज एक दिवसीय प्रवास पर सतना पहुंचे मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा मैहर के रेलवे स्टेशन पर लड़खड़ा गए और चोटिल होने से बाल-बाल बच गए. हालांकि, उनके साथ चल रहे एसडीओपी और टीआई ने मंत्री का हाथ पकड़कर संभाल लिया और उन्हें गिरने से बचा लिया. दरअसल, स्टेशन से बाहर आते समय नरोत्तम मिश्रा का पैर फिसल गया. हालांकि, राहत की बात ये रही कि वे किसी हादसे का शिकार नहीं हुए और स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें गिरने से पहले ही संभाल लिया. वहीं सतना पहुंचने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का उनके समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी के साथ स्वागत किया. इस दौरान उनके … Read more

मुसलमान होने के शक में किसी को भी मार देंगे भाजपा वाले? जैन बुजुर्ग की मौत पर मचा सियासी घमासान

'ये मध्यप्रदेश में आख़िर हो क्या रहा है…?'

Politalks.News/MadhyaPradesh. पिछले कुछ सालों की अगर बात की जाए तो इंसानियत की कोई महत्ता नहीं रह गई है. इंसान के लिए मौत और मारपीट का खेल आम हो चला है. इसका ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश के नीमच में देखने को मिला. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो के मुताबिक एक युवक एक बुजुर्ग आदमी को महज इसलिए पीटने लगता है क्योंकि उसे ये लगता है कि वो आदमी मुसलमान है. इस घटना में उस बुजुर्ग की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग को मुस्लिम समझकर पीटा गया, लेकिन बाद में पता चला कि उनका नाम भंवरलाल जैन है. वहीं वीडियो में बुजुर्ग की … Read more

खरगोन हिंसा में शामिल उपद्रवियों की संपत्ति पर चला मामा का बुलडोजर, कहा- दंगाइयों को बख्शेंगे नहीं

एक्शन में शिवराज सरकार

Politalks.News/MadhyaPradesh. मध्यप्रदेश में शुरू मामा का बुलडोजर अभियान पूरी रफ़्तार के साथ कार्यरत है. रविवार को रामनवमी के मौके पर मध्यप्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार एक्शन मोड में आ गई है. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सोमवार को दंगाईयों के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई है. खरगोन में हुई हिंसा को लेकर अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, ‘खरगोन में हुई हिंसा की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. इस हिंसा में लिप्त दंगाइयों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्हें न केवल जेल भेजा जाएगा, बल्कि सार्वजनिक और निजी संपत्ति को हुए नुकसान की वसूली भी … Read more