क्या नाराज शशि थरूर भी अब छोड़ने वाले हैं ‘हाथ’ का साथ?
केरल के तिरुवनन्तपुरम से लोक सभा सांसद शशि थरूर इन दिनों अपने व्यवहार को लेकर राष्ट्रीय राजनीति में छाए हुए हैं. वजह – कांग्रेस एवं राहुल गांधी के प्रति उनकी नाराजगी. पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात को सही ठहराना और एलडीएफ सरकार के तहत औद्योगिक विकास की सराहना कर उनका पार्टी के एजेंडे से अलग हटकर काम करना भी एक अलग संकेत दे रहा है. अब राजनीतिक हलकों में कयास लगाए जा रहे हैं कि शशि थरूर कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी के साथ जा सकते हैं. अब शायद शशि थरूर के व्यक्तित्व को समझना कांग्रेस के लिए भी आसान नहीं है. कांग्रेस एक … Read more