लोकसभा चुनाव: अंतिम चरण की 59 सीटों पर थम गया प्रचार का शोर

PoliTalks news

देश में आज शाम पांच बजते ही लोकसभा चुनाव के प्रचार का शोर पूरी तरह से बंद हो गया है. सातवें और आखिरी चरण में देश की 59 लोकसभा सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे. इससे पहले पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने हिंसा के कारण कल रात 10 बजे चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी थी. इस वजह से वहां तय समय से एक दिन पूर्व ही चुनाव प्रचार बंद हो गया था. बता दें, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हिंसा भड़क गई थी. असके बाद चुनाव आयोग ने अनुच्छेद-324 का इस्तेमाल करते हुए चुनाव प्रचार के समय … Read more

प्रज्ञा को मैं कभी माफ नहीं करूंगा: मोदी

PoliTalks news

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के ‘नाथूराम गोड़से देशभक्त’ बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा बयान दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि मैं प्रज्ञा को कभी माफ नहीं करूंगा. मोदी का यह बयान उस वक्त है जब साध्वी अपने इस विवादित बयान पर माफी मांग चुकी है. पीएम मोदी ने कहा है कि भले ही उन्होंने इस मुद्दे पर माफी मांग ली हो, लेकिन वह उन्हें अपने मन से कभी माफ नहीं कर पाएंगे. महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे को लेकर जो भी बातें की गईं हैं, वो भयंकर खराब हैं. उन्होंने कहा कि उनकी ये बातें पूरी तरह से घृणा के लायक हैं. सभ्य समाज के अंदर इस … Read more

‘कांग्रेस को प्रधानमंत्री पद न मिला तो भी कोई आपत्ति नहीं’

PoliTalks news

चुनावी माहौल पूरे देश में अपने आखिरी चरम पर पहुंच गया है. 7वें और अंतिम चरण के मतदान 19 मई को हैं. कल शाम चुनाव प्रचार का शोर भी थम जाएगा बस नहीं थमेगी तो नेताओं की जुबान. उनके तीखे कटाक्ष और बयान हमेशा ही कभी पक्ष और कभी विपक्ष की परेशानियां बढ़ाने वाले साबित होते हैं. ऐसा ही कुछ बयान आज कांग्रेस के एक बड़े नेता ने दिया है. उन्होंने कहा कि अगर पार्टी को पीएम पद नहीं भी दिया जाए तो कोई दिक्कत नहीं है. सियासत के गलियारों में उनके इस बयान ने हलचल मच गई है. वहीं नरेंद्र मोदी और ममता दीदी के बीच का चूहे-बिल्ली का … Read more

मोदी ने किया ईश्वरचंद्र विद्यासागर की पंचधातु प्रतिमा लगाने का वादा

politalks news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएससी प्रमुख ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए कहा कि ममता दीदी पश्चिम बंगाल में समाज-सुधारकों की मूर्तियों को तुड़वा रही है. मैं बंगाल के लोगों से वादा करना चाहता हूं कि हमारी सरकार कोलकाता में उसी जगह ईश्वरचंद्र विद्यासागर की पंचधातु से बनी प्रतिमा लगाएगी. उत्तर प्रदेश के घोसी में एक चुनावी जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात कही. मोदी ने कहा कि समाज सुधारक और बंगाल नवजागरण काल की मशहूर हस्ती ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति को स्थापित कर तृणमूल के गुंडों को जवाब दिया जाएगा. बता दें कि 14 मई को कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के रोड शो … Read more

आज के दिन बनी थी देश में गैर-कांग्रेसी दल की पहली पूर्ण बहुमत सरकार

PoliTalks news

देश मे लोकसभा चुनाव के नतीजे आने में अभी एक सप्ताह शेष है. इससे पहले आज एक खास दिवस है. दरअसल, पांच साल पहले आज के ही दिन यानि 16 मई को भारत के इतिहास में पहली बार किसी गैर कांग्रेसी दल को बहुमत मिला था. यह सरकार थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार. इस सरकार को 2014 के लोकसभा चुनाव में 282 सीटों पर कामयाबी मिली थी. हिंदी पट्टी के राज्यों में तो बीजेपी ने विपक्ष का सूपड़ा ही साफ कर दिया था. कई राज्यों में तो कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल पाया था. राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड़ और हिमाचल प्रदेश की सभी सीटें बीजेपी के … Read more

बंगाल में एक दिन पहले प्रचार थमने पर भड़का विपक्ष

politalks.news

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा के बाद कल देर रात चुनाव आयोग ने बंगाल में सभी दलों के चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है. यह रोक तय समय सीमा से 19 घंटे पहले लगाई गई है. चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद विपक्षी पार्टियों ने काफी सवाल खड़े कर दिए हैं. बीएसपी सुप्रीमो मायावती, प्रकाश करात और रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि चुनाव आयोग को रोक ही लगानी थी तो हिंसा के बाद ही क्यों नहीं लगाई. इसके लिए गुरुवार का इंतजार क्यों किया गया है. नेताओं ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में हालात इतने खराब है तो रोक … Read more

चुनाव आयोग ने दिए एग्जिट पोल संबधी सभी ट्वीट हटाने के निर्देश

politalks.news

देशभर में लोकसभा चुनाव के 6 चरणों का मतदान हो चुका है. 19 मई को आखिरी चरण की वोटिंग होनी है. इसी बीच हर कोई चुनाव परिणाम को लेकर खासा उत्साहित नजर आ रहा है. जिसके चलते सोशल मीडिया पर चुनाव परिणाम की भविष्यवाणी संबधी पोस्ट धड़ाधड़ वायरल हो रही हैं. चुनाव आयोग को इस संबध में कई शिकायतें मिलने के बाद आयोग ने ट्वीटर को निर्देश दिए हैं. जिसमें कहा गया है कि ट्वीटर से एग्जिट पोल संबधी सभी ट्वीट हटाए जाएं. जानकारी के अनुसार निर्वाचन विभाग द्वारा ट्विटर को एग्जिट पोल संबधी सभी ट्वीट हटाने को कहा गया है. आयोग को लगातार इस संबध में शिकायतें मिल रही … Read more

क्या यूपी में गठबंधन से सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को हुआ है?

PoliTalks news

सपा और बसपा का साथ आना यूपी की सियासत में ‘दो ध्रुवों का एक साथ’ हो जाने जैसा रहा. इसकी चर्चा पूरे देश में है. जाहिर है कि जब चर्चा इतना असर दिखाए तो वोटर्स का प्रभावित होना लाज़मी है. अब तक हुए छह चरणों के चुनाव में कुछ ऐसा ही देखने को मिला. कुछ एक सीटों को छोड़ दें तो गठबंधन के ज्यादातर प्रत्याशी खुद-ब-खुद यह संदेश देने में सफल रहे कि बीजेपी से मुकाबले में वही हैं. कांग्रेस के बड़े नाम तो पूरी लड़ाई में यही साबित करने में रह गए कि वे भी चुनाव लड़ रहे हैं.

शुरुआत अमरोहा के चुनाव से करते हैं. यहां से कांग्रेस ने राशिद अल्वी को टिकट दिया था. टिकट मिलने के कुछ दिन के भीतर ही उन्होंने निजी कारणों से के चलते अपना टिकट वापस कर दिया. कांग्रेस को बाद में यहां से सचिन चौधरी को मैदान में उतारना पड़ा. ऊपरी तौर पर भले ही यह कहा गया हो कि उन्होंने निजी कारणों से टिकट वापस किया, लेकिन भितरखाने के लोग हकीकत बयां करते हैं कि गठबंधन के प्रत्याशी के सामने लोग उन्हें ‘वोट कटवा’ मान रहे थे. ऐसे में उन्होंने चुनाव न लड़ना ही मुनासिब समझा.

इसी तरह, सहारनपुर में कांग्रेस उम्मीदवार रहे इमरान मसूद की भी सारी ताकत यही साबित करने में लगी रही कि वह बीजेपी के उम्मीदवार राघव लखनपाल से सीधे मुकाबले में हैं. दूसरी तरफ गठबंधन के उम्मीदवार हाजी फजलुर्रहमान को वोटर्स में यह संदेश देना आसान था कि उनके पास वोटर्स का अंकगणित कहीं अधिक मजबूत है.

सपा-बसपा और आरएलडी के अपने बेस वोट बैंक हैं जबकि कांग्रेस के पास इस तरह के वोट बैंक की कमी है. ऐसे में साफ है कि बेस वोट बैंक का अंकगणित महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में गया है. इस संगठन से जो भी मैदान में उतरा, उसके पास सपा, बसपा और आरएलडी के वोट एकमुश्त थे. ऐसे में उसे केवल मजबूती से चुनाव लड़ना है. बाकी की राह उसके लिए कांग्रेस प्रत्याशी के मुकाबले आसान रही.

वहीं, कांग्रेस का सिंबल पाने वाले नेताओं को भी यह साबित करना कठिन रहा कि वह गठबंधन के बेस वोट के बावजूद ज्यादा मजबूत हैं. कुछ एक अपवादों को छोड़ दें तो ज्यादातर जगहों पर यही स्थिति बनी रही. उन्नाव सीट पर कांग्रेस की अन्नू टंडन, कानपुर सीट पर श्रीप्रकाश जायसवाल आदि नेताओं की ऊर्जा का बड़ा हिस्सा केवल गठबंधन उम्मीदवार के वोटों के अंकगणित से भारी दिखाने में लगा.

वैसे भी सपा, बसपा और बीजेपी के इतर कांग्रेस को मूवमेंट बेस्ड पार्टी माना जाता है. अगर चुनाव के समय कांग्रेस अपने मूवमेंट से लोगों को जोड़ पाती है तो परिणाम बेहतर दिखाई देते हैं. अन्यथा उसके पास करने के लिए कुछ खास नहीं होता है. 2009 में किसानों की कर्जमाफी की बात को जिस तरह से कांग्रेस ने ऊपर तक पहुंचाया था, उसका असर परिणाम के रूप में भी मिला. पार्टी यूपी में 21 सीटें जीतने में कामयाब रही.

इस बार कांग्रेस ने चुनाव मैदान में जाते हुए जनता के लिए न्यूनतम आय योजना का बड़ा वादा किया. लेकिन स्थिति यह रही कि वह इस वादे के बारे में जनता को पूरी तरह बता पाने में ही असफल रह गई. अधिकतर लोग इस योजना के बारे में अनभिज्ञ हैं जिससे वोटर्स के साथ कांग्रेस का जुड़ाव उस हद तक नहीं हो सका जितना उसे अपना असर छोड़ने के लिए जरूरी था.

वहीं, दूसरी तरफ गठबंधन का उम्मीदवार अपने जातीय अंकगणित से अपने लिए वोटर्स में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहा. उसका मजबूत कैडर बैकअप भी उसके लिए जनता के बीच पहुंचा. इस तरह से गठबंधन का उम्मीदवार बीजेपी से मुकाबले में दिखा जबकि कांग्रेस ऐसा नहीं कर सकी और लड़ाई बीजेपी बनाम गठबंधन के तौर पर वोटर्स के बीच पहुंच गई.

BJP की सरकार बनी तो 13 दिन में गिर जाएगी: एनसीपी

PoliTalks news

देश में लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में है. 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे लेकिन नेता उससे पहले ही सरकार बनने को लेकर दावे करने लगे हैं. ताजा दावा एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने किया है. शरद पवार ने कहा कि अगर बीजेपी राष्ट्रपति की मदद से सरकार बना भी लेती है तो भी सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाएगी. उसका भी हाल 1996 की अटल सरकार जैसा होगा. हालांकि शरद पवार ने माना बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी लेकिन यह भी कहा कि उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा. एक चैनल से बातचीत के दौरान शरद पवार ने कहा कि 21 मई से देश में … Read more

मणिशंकर अय्यर ने दी पत्रकार को मारने की धमकी

PoliTalks news

कांग्रेस के लिए गुजरात विधानसभा चुनाव में मुसीबत बने मणिशंकर अय्यर एक बार फिर चर्चा में आ गए है. एक दिन पहले ही उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान 2017 में प्रधानमंत्री मोदी को ‘नीच’ कहने वाले बयान को सही ठहराया था. आज उन्होंने इसी मामले में सवाल पूछने पर एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी दे दी. साथ ही मीडिया को बीजेपी के लिए फायदे का प्रसारण करने वाला बताया. अय्यर ने कहा, ‘क्या आप देश में उस शख्स को नहीं जानते. आपने नरेंद्र मोदी के बयानों को नहीं सुना है क्या? आप जाइए, उनसे सवाल पूछिए लेकिन वह आप से बात नहीं करेंगे क्योंकि वह डरपोक … Read more