सामना में शिवसेना ने राणे को बताया ‘अबनॉर्मल’, लिखा- गांजे का सेवन कर कुछ भी बोलना बन गया धंधा

सामना में शिवसेना ने राणे को बताया 'अबनॉर्मल'

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र की राजनीति में उठे थप्पड़ विवाद को लेकर शिवसेना और बीजेपी आमने सामने है. केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ दिया गया शिवसेना को रास नहीं आया. वहीं केंद्रीय मंत्री पर हुई कानूनी कार्रवाई को लेकर बीजेपी शिवसेना पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगा रही है तो वहीं शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के सहारे बीजेपी और केंद्रीय मंत्री पर जमकर निशाना साधा. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा कि, ‘नारायण राणे पर की गई कार्रवाई कानून के तहत है और इस देश में इंसान ‘नार्मल’ हो या फिर नारायण राणे जैसे ‘अबनॉर्मल’ हो सबके लिए कानून सामान है. … Read more

‘जुबानी थप्पड़’ पर भन्नाई BJP ने उठाई ‘चप्पल’, राउत बोले- ‘अब याद आया, करवाएंगे आपका इलाज’

'जुबानी थप्पड' मसले पर महाराष्ट्र में 'महारण'

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की ‘थप्पड़’ वाली टिप्पणी ने प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है. राणे को इस मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था. हालांकि उसी दिन रात में रायगढ़ के महाड में एक अदालत ने उन्हें जमानत दे थी. अब इस पूरे मसले पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है, ‘नारायण राणे वाला मामला अब खत्म हो चुका है और जो कार्रवाई की गई, वो नियमों के आधार पर हुई.’ शिवसेना नेता राउत ने कहा, ‘सालों बाद अब उद्धव ठाकरे के चप्पल वाला बयान याद आ रहा है, वो कब और क्यों दिया गया था, वो … Read more

‘थप्पड़’ बयान पर बोले राणे- ‘नहीं डरता किसी से, ठाकरे के गिनाए ‘बड़े बोल’, सेना में मेरा भी योगदान’

महाराष्ट्र में 'महारण'

Politalks.news/Maharashtra. इस वक़्त अगर देश की राजनीतिक गलियारों में जिस राज्य की सबसे ज्यादा चर्चा है तो वो महाराष्ट्र. महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की जनआशीर्वाद रैली के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बोले गए अपशब्द के बाद महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई. केंद्रीय मंत्री के खिलाफ महाराष्ट्र में जगह-जगह प्रदर्शन किया गया, साथ ही राणे के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई. जिसके बाद पुलिस ने केंद्रीय मंत्री राणे को चिपलुन से गिरफ्तार किया. लेकिन देर रात करीब 11 बजे नारायण राणे को जमानत मिल गई और उन्होंने राहत की सांस ली. जमानत मिलने के बाद बुधवार को केंद्रीय मंत्री ने प्रेसवार्ता करते हुए ठाकरे … Read more

राणे से बदला लेने की फिराक में बैठे ठाकरे ने भी योगी के लिए सरेआम कही थी ‘चप्पल’ से मारने की बात

नारायण राणे से बदला लेने की फिराक में बैठे उद्धव ठाकरे ने योगी के लिए सरेआम कही थी यह बात

Politalks.News/MaharashtraPolitics. मोदी सरकार के आदेश पर देशभर में मोदी मंत्रिमंडल के नवनियुक्त मंत्रियों द्वारा निकाली जा रही ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ महाराष्ट्र में विवादों में आ गई है. जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के आरोप में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि केंद्रीय मंत्री राणे ने रत्नागिरी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसने अदालत ने खारिज कर दिया. नारायण राणे की गिरफ्तारी पर अब बीजेपी के दिग्गजों के अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं, तो वहीं आपको बता दें, नारायण राणे को जिस बात के लिए महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है, … Read more

राणे के बयान पर ‘सुलगा’ महाराष्ट्र, गिरफ्तारी की तैयारी के बीच भिड़े शिवसैनिक-बीजेपी कार्यकर्ता

राणे के बयान पर महाराष्ट्र में 'बवाल'

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ख़िलाफ़ अपशब्दों के इस्तेमाल को लेकर महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना आमने-सामने हैं. शिवसेना के कार्यकर्ता जगह-जगह केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और बीजेपी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं. मुंबई के जुहू में शिवसैनिकों ने नारायण राणे के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बयानबाजी केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को महंगी पड़ती दिखाई दे रही है. अब तक मिली खबरों के अनुसार महाराष्ट्र के 17 शहरों में उनके खिलाफ प्रदर्शन किया. नासिक में बीजेपी कार्यालय पर पत्थरबाजी की गई तो वहीं मुंबई में राणे के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे शिवसैनिकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज करना पड़ा. खबर लिखे … Read more