बांग्लादेश से रची गयी थी नागपुर हिंसा की साजिश..शिवसेना का दावा

sanjay nirupam

नागपुर हिंसा को लेकर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने किया बड़ा दावा, हिंसा को बताया एक साजिश, मुजाहिदीनों से संबंधित भी बताया, निरुपम ने कहा- नागपुर में हुई हिंसा का संबंध बांग्लादेश से, एक संवाददाता सम्मेलन में किया दावा, हिंसा को पूर्व नियोजित और बड़ी ​साजिश का हिस्सा बताया, महाराष्ट्र के नागपुर में 17 मार्च को छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में अफवाह के चलते भड़क गयी थी हिंसा, पथराव और आगजनी में 33 पुलिसकर्मी भी हुए थे घायल, 105 से अधिक लोग गिरफ्त में, मुख्य आरोपी को भी किया जा चुका है गिरफ्तार.

महाराष्ट्र में आमने-सामने हुए डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद, बयान पर किया तीखा पलटवार

ajit pawar vs narayan rane in mahrashtra politics

महाराष्ट्र की सियासत में हर दिन कुछ नया और विवादित दिखने को मिल रहा है. कभी पक्ष विपक्ष आपस में टकरा रहे हैं तो कभी गठबंधन में शामिल नेताओं में ही टकराव दिख रहा है. ऐसा ही है प्रदेश के डिप्टी सीएम अजित पवार और बीजेपी सांसद नारायण राणे के बीच, जहां राणे ने पवार के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें आड़े हाथ लिया. एनसीपी सुप्रीमो अजित पवार के हाल में मुस्लिम समाज को लेकर दिए गए बयान पर कटाक्ष करते हुए नाराण राणे ने कहा कि लगता है अजीत पवार ने आंख देखने का नया धंधा शुरू किया है. हालांकि पवार की इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया अभी … Read more

‘जो आंख दिखाएगा, बख्शेंगे नहीं…’ अपनी ही सरकार को चुनौती दे दी अजित पवार ने!

ajit pawar after nagpur violence

महाराष्ट्र के नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा एवं उपद्रव के बाद नेताओं की बयानबाजी लगातार जारी है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे दो​षियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात पहले ही कह चुके हैं. इसी बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम और एनसीपी सुप्रीमो अजित पवार ने एक अलग ही बयान देते हुए एनडीए गठबंधन के नेताओं और अपनी ही सरकार को परेशानी में डाल दिया है. ऐसा लगता है कि अजित पवार ने अपने नए बयान से अपनी ही सरकार को चुनौती दे दी है. दरअसल, डिप्टी सीएम अजित पवार ने मुस्लिम समुदाय को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि जो भी मुस्लिम भाइयों … Read more