उत्तर प्रदेश उप चुनाव: मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विस सीट पर 5 दिसम्बर को होगा मतदान

up by eletion

मुलायम के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसम्‍बर को होगा मतदान, रामपुर में भी इसी दिन पड़ेंगे वोट, आजम खान को हेट स्‍पीच मामले में तीन साल की सजा मिलने और उनकी विधानसभा सदस्‍यता खत्‍म किए जाने के चलते खाली हुई है यह सीट, 8 दिसम्बर को होगी दोनों सीटों पर वोटों की गिनती, 10 नवम्‍बर को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी पर्चे दाखिल करने की प्रक्रिया

अखिलेश और मुलायम के पुराने बंगलों का रेनोवेशन जोरों पर, ‘समाजवादी’ पार्कों की भी साफ सफाई शुरू

अखिलेश और मुलायम के पुराने बंगलों का रेनोवेशन जोरों पर

Politalks.News/Uttrapradesh. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) में 7 मार्च को अंतिम चरण का मतदान होना है. लेकिन इससे पहले ही लखनऊ से बड़ी खबर निकल कर आ रही है. लखनऊ में 44 महीने से खाली पड़े अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और मुलायम सिंह यादव (Mulayam Sing Yadav) के पुराने बंगलों के साफ सफाई और रंग रोगन का काम शुरू किया गया है. जबकि मायावती के पूर्व में आवंटित 13 ए मॉल एवेन्यू में ऐसी कोई हलचल नहीं है. बंगलों के बाहर और अंदर मरम्मत और साफ सफाई का काम जारी है. जैसे ही अफसरे हरकत में आए तो सियासी गलियारों में चर्चा का दौर शुरू हो गया कि चुनाव के … Read more

सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई अपर्णा यादव ने लखनऊ लौटकर लिया मुलायम सिंह का आशीर्वाद: समाजवादी पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी ज्‍वाइन करने वाली अपर्णा यादव ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद, अपर्णा ने मुलायम सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लेती फोटो ट्वीट कर दी इसकी जानकारी, अपर्णा ने ट्वीट में लिखा- ‘भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के पश्चात लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी से लिया आशीर्वाद’, फोटो में मुलायम सिंह यादव दिख रहे हैं अपर्णा को आशीर्वाद देते हुए, अपर्णा यादव ने बुधवार को दिल्‍ली में भाजपा मुख्‍यालय पर की थी भाजपा ज्‍वाइन, उस दिन सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रया में कहा था- नेताजी ने की अपर्णा को समझाने की बहुत कोशिश, उधर, अपर्णा यादव ने कहा था- वह परिवार से विमुख होकर नहीं कहेंगी कोई बात, वह नेताजी (मुलायम सिंह यादव) और सभी बड़ों का लेकर आईं हैं आशीर्वाद

img 20220121 wa0200

योगी के दांव में फंसी सपा को लगने लगा मुलायम से खतरा! संस्थापक को बिसराने की रणनीति फाइनल!

img 20211113 wa0282

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश में चुनावी बिसात बिछ चुकी है. लेकिन समाजवादी पार्टी वर्तमान समय में अपने जन्म से लेकर अब तक की सबसे बड़ी उलझन और संकट के दौर से गुजर रही है. भाजपा ने सपा के सामने ऐसा चक्रव्यूह बनाने के संकेत दिए हैं, जिससे पार्टी को अपने संस्थापक को पीछे करना पड़ रहा है. समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत ठीक नहीं रहती है. उम्र की वजह से मुलायम बहुत कमजोर और बीमार भी हैं. हालांकि पिछले दिनों अपने समधी लालू प्रसाद यादव के साथ मुलाकात में वे काफी ठीक लग रहे थे. सियासी गलियारों में चर्चा है कि क्या … Read more

सैफई परिवार में चाचा की घर वापसी को भतीजे की हरी झंडी का इंतजार, ‘सम्मान’ पर अटकी बात

मुलायम परिवार आ सकता है एक मंच पर

Politalks.News/Uttarpardesh. सैफई परिवार के रिश्तों पर जमी बर्फ विधानसभा चुनाव से पहले पिघलती दिख रही है. समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव अब समाजवादी पार्टी में वापस लौटना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव काफी समय से चाह रहे हैं कि उनके छोटे भाई शिवपाल की पार्टी में वापसी हो जाए. लेकिन फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को करना है. वे फैसला टालते जा रहे हैं. आपको बता दें कि अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के बाद हुए टकराव की वजह से ही शिवपाल ने पार्टी छोड़ी थी. लेकिन इससे उनको कोई फायदा नहीं हुआ. उलटे … Read more

अचानक पहुंचे नेताजी ने दिया जीत का मंत्र, भावुक होकर अखिलेश बोले- ये तो सोने पे सुहागा

अचानक पहुंचे नेताजी ने सबको चौंकाया

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तर प्रदेश में जन क्रांति यात्रा का समापन हो गया. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जब समापन समारोह में लोगों और प्रेस को संबोधित कर ही रहे थे तभी मुलायम सिंह यादव भी अचानक वहां पहुंच गए. इसके बाद अखिलेश ने पैर छूकर अपनी कुर्सी छोड़कर उन्हें बैठाया. अखिलेश ने कहा कि ‘नेताजी को देखकर हिंदी में शब्द ही नहीं निकल रहा है.ये तो सोने पे सुहागा हो गया’ वहीं अखिलेश का हौसला बढ़ाते हुए मुलायम ने कहा, ‘बहुत अच्छा प्रोग्राम किया. भीड़ देखकर हम खुश हैं. सरकार बनाने के लिए ऐसा ही जोश चाहिए‘ अपने पिता को मंच पर साथ पाकर दम भरते हुए समाजवादी पार्टी के … Read more

नेताजी का देव को ‘आगे जाने’ का न्यौता, स्वतंत्र बोले- शिष्टाचार भेंट, अखिलेश का तंज- कुछ तो है!

सपा संरक्षक का स्वतंत्र देव को न्यौता

Politalks.news/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले तमाम राजनीतिक दल सियासी उधेड़बुन में लग चुके हैं.  इसी बीच जो उत्तप्रदेश की राजनीति में इस वक़्त सबसे ज्यादा चर्चा का विषय समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह  की मुलाकात बनी हुई है. सपा सुप्रीमो और भाजपा प्रदेश ‘प्रधान’ की मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब पार्टी एक ओर जहां जातिगत जनगणना पर अपने रुख को स्पष्ट करने के लिए संघर्ष कर रही है, तो वहीं दूसरी और भाजपा ओबीसी में अपनी पैठ बढ़ाने का प्रयास कर रही है. मुलायम सिंह एवं स्वतंत्र देव की इस मुलाकात के बाद कई कयासों ने जन्म ले … Read more

अखिलेश केंद्र में दे विपक्ष का साथ तो यूपी में जुड़ेंगे हाथ, क्या नेताजी को समझ आई लालू की यह बात?

'एकला चालो रे' की नीति नहीं 'विपक्ष' को चाहिए सपा का साथ!

Politalks.News/Delhi. उत्तरप्रदेश विधानसभा और देश में जारी मोदी विरोधी मोर्चा बनाने की कवायद को लेकर कई क्षत्रपों ने कमर कस रखी है. लेकिन सबसे अलग हट कर रणनीति जिस पार्टी की है तो वो समाजवादी पार्टी है, सपा विपक्ष में है लेकिन वह बाकी विपक्षी पार्टियों के तरह गठबंधन बना कर भाजपा विरोध की राजनीति में शामिल नहीं है. समाजवादी पार्टी अभी तो ‘एकला चालो रे’ की नीति पर काम रही है. सपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी को अकेले लड़ना है और जहां जरूरत होगी वह प्रदेश की छोटी प्रादेशिक पार्टियों से तालमेल करेगी. संसद के मानसून सत्र के दौरान सपा … Read more