इसमें जरा भी सच्चाई नहीं कि CM गहलोत ने एक दरगाह को दिए 100 करोड़ रुपए- खाचरियावास

जीएसटी लगाने का ही शौक है तो पेट्रोल और डीजल पर लगाएं -प्रताप सिंह खाचरियावास

Politalks.News/Rajasthan. धर्म के नाम पर भाषण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. चुनाव आयोग को आगे बढ़कर ऐसे लोगों पर चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए, लेकिन बीजेपी ऐसा नहीं करेगी क्योंकि उनका मेन एजेंडा यही है…. यह कहना है गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) का. दरअसल, प्रताप सिंह खाचरियावास शुक्रवार को अपने आवास पर आयोजित एक प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे. इस दौरान सोशल मीडिया पर हिंदुओं के खिलाफ अधिक टिप्पणी किए जाने के सवाल पर खाचरियावास ने कहा कि इस मामले को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए. इसे लेकर एक कानून बनाने की आवश्यकता है. … Read more

केंद्र में बैठे लोग बहुत खतरनाक, लेकिन चाहे ED आए या इनकम टैक्स, नहीं रुकेगा ERCP का काम- गहलोत

fb img 1657164916454

Politalks.News/Rajasthan/ERCP. राजस्थान में सबसे बड़ा सियासी मुद्दा बन चुकी ईस्टर्न राजस्थान कैनाल परियोजना (ERCP) को लेकर अब गहलोत सरकार ने सख्त रुख इख्तियार कर लिया है. प्रदेश के 13 जिलों के लोगों की प्यास बुझाने से जुड़ी यह ईआरसीपी योजना भले ही भाजपा सरकार में बनी हो, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस योजना को लेकर काफी गंभीर हैं. यही कारण है कि राजधानी जयपुर में बुधवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से 13 जिलों के सभी कांग्रेस जन प्रतिनिधियों को जयपुर बुलाया गया और ईआरसीपी को लेकर आगे की रणनीति बनाई गई. इस दौरान कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने केंद्र सरकार को दो टूक संदेश देते … Read more

संविदा पर सैनिक भर्ती नहीं है सेना के हित में- केंद्र की अग्निपथ भर्ती योजना पर बेनीवाल ने उठाए सवाल

बेनीवाल के निशाने पर अग्निपथ योजना

Politalks.News/Rajasthan/Beniwal. लम्बे समय से सेना भर्ती का इतंजार कर रहे युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने मंगलवार को अग्निपथ भर्ती योजना की घोषणा कर दी है. लेकिन केंद्र की इस लॉलीपॉप वाली सेना भर्ती की योजना के तहत सैनिकों को सिर्फ चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना में भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव के लिए अग्निपथ भर्ती योजना’ (Agnipath Recruitment Scheme) का ऐलान किया. राजनाथ सिंह ने बताया कि अग्निपथ भर्ती योजना के तहत सेना में चार साल के लिए युवाओं को भर्ती कराया जाएगा और इसके साथ ही उन्हें नौकरी से छोड़ते वक्त सेवा निधि पैकेज मिलेगा. केंद्र सरकार की इस योजना … Read more

सांसद बेनीवाल ने साधे एक तीर से दो निशाने, BJP-कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, बताया आंतरिक गठबंधन

हनुमान बेनीवाल के निशाने पर बीजेपी-कांग्रेस

Politalks.News/Rajasthan/Beniwal. राजस्थान का नौजवान बेरोजगारी से त्रस्त है, आम आदमी महंगाई से पस्त है, कानून व्यवस्था वेंटीलेटर पर पहुँच चुकी है और राजस्थान में भाजपा विपक्ष की अपनी भूमिका अदा करने में विफल रही है…यह बात राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने आज एक बयान जारी कर करते हुए कही है. सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक तीर से दो निशाने वाला बयान देते मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि, प्रधानमंत्री कांग्रेस को लेकर केवल बातें कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी के पति से जुड़े मामले केंद्र के पास लंबित हैं और 8 साल केंद्र की सरकार को … Read more

पहले पार्टी अब बंगले से हाथ धोने वाले चिराग की भाजपा से दूरियां बढ़ना तय, तेजस्वी बनेंगे नए साथी!

तेजस्वी के सारथी बनेंगे मोदी के 'हनुमान'

Politalks.News/ChiragPaswan. भारत की राजनीति के ‘सदा मंत्री‘ दिवंगत रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) को आवंटित बंगला खाली करवा लिया (Get the allotted bungalow vacated) गया है. मोदी सरकार (Modi government) नव एक टीम भेजकर लोकसभा सांसद चिराग पासवान (Lok Sabha MP Chirag Paswan) से उनके दिवंगत पिता रामविलास पासवान को आवंटित बंगले को खाली करा लिया गया है. 1989 से केन्द्र की सभी सरकारों में मंत्री रहे पासवान तभी से इस बंगले में रह रहे थे. हाल फिलहाल में इस बंगले का उपयोग पार्टी की संगठनात्मक बैठकों और अन्य संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नियमित रूप से किया जाता था. एक तरह से यह लोजपा का दिल्ली में आधिकारिक … Read more

डबल इंजन का पहला लखनऊ में तो दूसरा इंजन दिल्ली में होगा जब्त- पायलट का बीजेपी पर बड़ा हमला

पायलट का बीजेपी पर बड़ा हमला

Politalks.News/Rajasthan. बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक के दौरे पर रहे पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Former Deputy Chief Minister Sachin Pilot) ने जहां केन्द्र की मोदी सरकार (Modi government) और भाजपा पर जमकर प्रहार (Strong attack on BJP) किया तो वहीं पांच राज्यों में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन का दावा भी किया. पायलट ने कहा कि, ‘भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का पहला इंजन कल लखनऊ में तो दूसरा बाद में दिल्ली में जब्त होगा’. साथ ही पायलट ने कहा कि, ‘पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम देश की राजनीति में बदलाव लाने वाले होंगे और कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहेगा’. पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के … Read more

ऑपरेशन गंगा पर BJP में श्रेय लेने की होड़ तो छात्र की मौत पर भड़के राहुल, सिन्हा ने दिलाई 1990 की याद

राहुल बोले- हर मिनट है कीमती

Politalks.News/RussiaUkraineWar. यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान (RussiaUkraineWar) और यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सकुशल घर वापसी को लेकर सियासत गरमाने लगी है. एक और जहां भाजपा नेताओं में ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत भारत लौट रहे छात्रों के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ मची हुई है तो वहीं विपक्षी कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने में धीमी प्रगति का आरोप लगाते हुए केंद्र की मोदी सरकार (Modi government) पर जमकर हमला बोला है. यूक्रेन पर रूसी हमला तेज हो रहा है और वहीं अभी भी हजारों की संख्या में भारतीय फंसे हुए हैं. ऐसे में एक ओर जहां कांग्रेस के राहुल गांधी (Rahul … Read more

सावधान रहें मोदी, दिल्ली का किला ढहाने को हूं तैयार, सत्ता से बेदखल कर बनाएंगे वो सरकार…- KCR

सत्ता से बेदखल कर बनाएंगे वो सरकार...- KCR

Politalks.News/Telngana. पांच राज्यों के चुनावी घमासान चरम पर है . इस बीच केन्द्र की मोदी सरकार (Modi government) को राज्यों से भी चुनौती मिल रही है. राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के बाद अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandrashekhar Rao) ने विकास के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर निशाना साधा है. राव ने कहा कि, ‘अगर एनडीए सरकार राज्य के विकास के लिए समर्थन देने में विफल रहती है, तो पीएम मोदी को सत्ता से बेदखल कर दिया जाएगा.’ सियासी गलियारों में चर्चा है कि, ‘राव ने जनता से आशीर्वाद मांग कर मोदी को चुनौती दी है. तेलंगाना में बढ़ते भाजपा के प्रभाव को … Read more

सियासी चर्चा- विरोध करने वालों को असली-नकली का सर्टिफिकेट बांट सरेंडर क्यों कर देती है मोदी सरकार?

केन्द्र सरकार की रीति-नीति पर सियासी चर्चा

Politalks.News/Modisarkar. मोदी सरकार (Modi Government) का विरोध करने वालों को नकली साबित करने का सरकारी अभियान एक कदम और आगे बढ़ गया है. हाल ही में मोदी सरकार ने अपना 9वां बजट लोकसभा में पेश किया है. इस बजट को लेकर देशभर में आलोचना का दौर जारी है, लेकिन अपने किसी भी निर्णय की आलोचना करने पर उसे झूठा या फर्जी बताने वाली मोदी सरकार के एक मंत्री ने बजट की आलोचना करने पर आम आदमी को ही नकली बता दिया है. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉक्टर भगवत कराड़ (Dr. Bhagwat Krad) ने एक निजी टेलीविजन चैनल से बात करते हुए कहा कि, ‘इस साल का बजट आम आदमी का … Read more

सियासी चर्चा: राहुल के बयानों पर क्यों पिल पड़े मोदी सरकार के मंत्री और भाजपाई, चिंता किस बात की?

राहुल के बयान पर क्यों पिल पड़े भाजपाई दिग्गज?

Politalks.News/RahulGandhi. संसद (Budget Session-2022) में बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) के दिए गए बयानों के बाद सियासत में उबाल आ गया है. राहुल के वार पर मोदी सरकार (Modi government) के कई केन्द्रीय मंत्री और भाजपाई दिग्गज पिल पड़े हैं. एक के बाद एक बड़े नेताओं ने राहुल गांधी के बयानों का खंडन करना शुरू कर दिया. इसके बाद सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है कि ऐसा क्या कारण है कि राहुल गांधी के बयानों की इतनी चिंता मोदी सरकार और भाजपा (BJP) को हो रही है? चर्चा ये भी है कि भाजपा और केंद्र सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण विपक्षी नेता कौन है? भाजपा दिग्गजों … Read more