बीजेपी ने राहुल से की माफी की मांग तो कांग्रेस बोली- ‘सो कॉल्‍ड फादर ऑफ इंड‍िया’ मांगें देश से माफी

img 20230102 wa0345

BJP-Congress Leaders Clash over Demonetisation Decision. 8 नवम्बर 2016 को रात 8 बजे केंद्र की मोदी सरकार द्वारा की गई ऐतिहासिक नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सोमवार को सुना दिया है. फैसले बाद अब बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर आग उगल रहे हैं. एक ओर जहां बीजेपी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस नेताओं ने नोटबंदी के फैसले को भ्रामक और गलत बताते हुए इसे असहमतिपूर्ण फैसला करार दिया है. बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद ने नोटबंदी को देश हित में बताते हुए राहुल गांधी से देश से माफी मांगने को कहा है. बता दें, राहुल गांधी … Read more

गैरकानूनी था नोटबंदी का फैसला- 5 जजों की बेंच में से एक जस्टिस बीवी नागरत्ना ने फैसले को बताया गलत

img 20230102 wa0318

SC Judge Justice BV Nagaratna was against Demonetisation. साल 2016 के मोदी सरकार के बहुचर्चित नोटबंदी के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराते हुए केंद्र को क्लीन चिट दे दी है. यहां आपको बता दें पांच जजों वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने 4:1 के बहुमत के साथ केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले को सही ठहराया और नोटबंदी के फैसले के खिलाफ दायर सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला भले ही बहुमत से आया हो, पर बेंच के पांच में से एक जज की राय बिल्कुल अलग थी. जी हां, जस्टिस बीवी नागरत्ना ने नोटबंदी के फैसले पर केंद्र के अधिकार … Read more

मोदी सरकार ने भी माना कि जन समस्याएं निपटाने में देश में नंबर वन है राजस्थान की गहलोत सरकार

rajasthan cm ashok gehlot

Central Government Praised the Gehlot government. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और यहां की कांग्रेस सरकार भले ही पेपर लीक, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य कई मुद्दों पर विपक्ष के निशाने पर हो, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार भी इस बात को मान चुकी है कि राजस्थान की गहलोत सरकार आम आदमी की समस्याएं निपटाने में देश में नंबर वन है. केन्द्र सरकार के लोक शिकायत निवारण व प्रशासनिक सुधार मंत्रालय ने पूरे देश में राजस्थान को इस मामले में पहले नंबर पर माना है. इस मंत्रालय को केन्द्र में सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के द्वारा देखा जाता है. केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने राज्यों को इस संबंध में सप्ताह … Read more

भारत-चीन विवाद को लेकर पायलट का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ERCP पर भी जमकर लिया आड़े हाथ

img 20221214 wa0247

Sachin Pilot on Modi Government. राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दसवें दिन बुधवार सुबह सवाई माधोपुर जिले के बामनवास से शुरू होकर बदशाहपुरा पहुंची है. वहीं सुबह शुरू हुई यात्रा के बीच प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत में कई मसलों पर केंद्र की मोदी सरकार को जमकर घेरा. सचिन पायलट ने कहा कि भारत और चीन सीमा पर विवाद के 5 दिन बाद सरकार का स्टेटमेंट आना कई तरह के सवाल खड़े करता है. हालांकि घटना के पांच दिन बाद सरकार का स्टेटमेंट आना नई बात नहीं है. वहीं पायलट ने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर विपक्ष को विश्वास … Read more

पुलिस अधिकारी को गालियां देने का केंद्रीय मंत्री का वीडियो हुआ वायरल, सवाल ये कि आखिर कब तक?

img 20221007 093554

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में माननीयों की भाषा को लेकर कई बार कितने ही वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन बात तो तब बने जब इन वीडियोज के सामने आने के बाद माननीयों पर कोई कार्रवाई हो, जिससे बाकी माननीयों के लिए कोई msg जाए. हाल ही में ताजा मामला मोदी सरकार में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का सामने आया है, जिसमें मंत्री जी अपनी मुखवाणी से एक पुलिस अधिकारी को जानदार अपशब्दों के साथ इज्ज़त (बेइज्जत) करते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में मंत्री जी मोबाइल फोन पर बालोतरा डीएसपी धनफूल मीणा को गालियां निकाल रहे हैं और साथ ही कुछ अपशब्द भी बोल रहे हैं. वीडियो सोशल … Read more

24 में मोदी को रोकने के लिए विपक्ष ने कसी कमर, KCR लॉन्च करेंगे राष्ट्रीय पार्टी, कुमारस्वामी ने किया समर्थन

img 20220913 114539

Politalks.News/Bharat/KCR. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए देशभर के विपक्षी दलों के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है. इसी कड़ी में बीते रविवार को हैदराबाद में मुख्यमंत्री केसीआर और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बीच अहम बैठक हुई. दोनों नेताओं ने दोपहर का भोजन एक साथ किया. इसके बाद देश के राजनीतिक मुद्दों पर तीन घंटे तक चर्चा हुई. बैठक के बाद कुमारस्वामी ने केसीआर के राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश की पैरवी करते हुए कहा कि वह देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. दोनों नेताओं ने माना कि वर्तमान सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों के अनुकूल … Read more

नहीं झुकेंगे दिल्ली के आगे- मोदी सरकार पर पवार का सीधा हमला, विपक्षी दलों से एकजुट होने का आव्हान

img 20220912 100853

Politalks.News/Delhi/NCP/Pawar. देशभर में विपक्षी दलों के कई नेताओं पर जारी केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने बीते रोज रविवार को कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली में मौजूद शासकों के सामने कभी आत्मसमर्पण नहीं करेगी. इसके साथ ही पवार ने भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए गैर-भाजपा दलों से एक बार फिर मिलकर काम करने का आह्वान किया है. वहीं एनसीपी की ओर से नई दिल्ली में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में रविवार को खासा हंगामा देखा गया. यहां अधिवेशन के बीच में ही मंच छोड़कर अजीत पवार बाहर निकल गए. माना जा रहा है बोलने … Read more

ममता ने की RSS की तारीफ तो भड़की BJP, कांग्रेस-AIMIM-CPI और संघ ने साधा जोरदार निशाना

img 20220902 103021

Politalks.News/WestBengal/Benerjee. एक लंबी चुप्पी के बाद पिछले चार दिनों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के एक के बाद एक बयान मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं. ‘2024 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करना मेरी आखिरी जंग’ और ‘पता होता राजनीति इतनी गंदी हो जाएगी तो कभी नहीं आती‘ के बाद तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर एक बयान देकर राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया है. मोदी सरकार से जारी घमासान के बीच सीएम बनर्जी ने परोक्ष रूप से आरएसएस की तारीफ करते हुए कहा कि आरएसएस में सभी बुरे नहीं हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस … Read more

पता होता इतनी गंदी हो जाएगी तो मैं राजनीति में कभी नही आती- भतीजे को ED के समन पर बोलीं बनर्जी

img 20220901 102528

Politalks.News/WestBengal. हाल ही में 2024 के लोकसभा चुनाव को अपनी ‘आखिरी जंग‘ बताने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि काश उन्होंने राजनीति छोड़ दी होती. बीते रोज बुधवार को ममता बनर्जी ने मीडियाकर्मियों से कहा कि, ‘मैंने समाज की सेवा के लिए राजनीति में प्रवेश किया, लेकिन अगर मुझे पहले पता होता कि आज की राजनीति इतनी गंदी हो जाएगी, जिस कारण मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को इतनी झूठी बदनामी का सामना करना पड़ेगा, तो मैं बहुत पहले राजनीति छोड़ देती.’ दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्रीय एजेंसियों पर सवाल उठाए हैं. बता दें कि … Read more

2024 में भाजपा को सत्ता से हटाना मेरी आखिरी लड़ाई- ममता बनर्जी ने दिए राजनीति छोड़ने के संकेत!

img 20220830 094749

Politalks.News/WestBengal. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक बयान ने सत्ता के गलियारों में हलचल मचा दी है. बीते रोज सोमवार को सीएम बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए यह कहकर सबको चौंका दिया कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को केंद्र की सत्ता से बेदखल करना उनकी ‘आखिरी लड़ाई’ होगी. ममता बनर्जी के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या 2024 के बाद बनर्जी राजनीति से सन्यास ले लेंगी? यहां आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में बनर्जी की अगुवाई में टीएमसी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा 77 सीटें हासिल कर सकी थी. दरअसल, सोमवार को … Read more