केजरीवाल ने की दिल्ली के ‘माननीयों’ की ‘बल्ले बल्ले’, तनख्वाह दोगुनी करने के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर

केजरीवाल ने विधायकों की सैलरी में की बंपर बढ़ोतरी

Politalks.News/Delhi. दिल्ली में आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार ने विधायकों की बल्ले बल्ले कर दी है. केजरीवाल सरकार ने विधायकों की तनख्वाह में बंपर बढ़ोतरी का फैसला लिया है. कैबिनेट के नए फैसले के मुताबिक, अब दिल्ली के एक विधायक को प्रति माह 90 हज़ार रुपये मिलेंगे, जिसमें सैलरी और भत्ता सभी शामिल होंगे.दिल्ली कैबिनेट ने मंगलवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है. ‘माननीयों’ की दोगुना तनख्वाह की सौगात दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मुताबिक, अब विधायक की प्रति माह सैलरी 30 हज़ार रुपये होगी, पहले ये 12 हज़ार रुपये तक थी. वहीं, वेतन-भत्ता मिलाकर ये सैलरी 90 हज़ार रुपये हो जाएगी, जो अभी तक सिर्फ 54 हज़ार … Read more