गहलोत के मंत्री ने ही उठाए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, व्यापारी की हत्या पर अधिकारियों को लिया आड़े हाथ
Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान (Rajasthan) के करौली में होली के उल्लास के बीच बेखौफ बदमाशों का तांडव सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक व्यापारी की लाठी-डंडे और सरिए से पीटकर हत्या कर दी. सूचना पर मौके पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा (Minister Ramesh Meena) ने घटना को लेकर दुख जताया और मौके पर ही कलेक्टर-एसपी को बुलाकर घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की. रमेश मीणा ने पुलिस की कार्यशैली (police behavior) पर सवाल उठाए हैं. पायलट कैंप के खास सिपहसालार माने जाने वाले रमेश मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) से मिलकर इस मुद्दे पर बात करने का आश्वासन भी दिया है. सियासी गलियारों में चर्चा … Read more