चुनाव से पहले गहलोत के मंत्री गोविंदराम मेघवाल बोले, ‘…वोट बीजेपी ने दे दीयौ बात ख़त्म’

breaking news

राजस्थान की गहलोत सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंदराम मेघवाल एक बार फिर अपने बयान को लेकर आए चर्चाओं में, मंत्री गोविंदराम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, गुरुवार को उनके जयपुर स्थित सरकारी बंगले पर पहुंचे किसानों ने खाजूवाला-छत्तरगढ़ को अनूपगढ़ में शामिल करने के मुद्दे पर जताई नाराजगी, किसानों ने कहा- साढ़े चार महीने से हम कर रहे हैं आंदोलन, सरकार सुन नहीं रही, इससे किसान नाराज हैं, तो इस पर गहलोत के मंत्री मेघवाल ने कहा- नाराज होकर चले जाओ और वोट बीजेपी को दे देना, बात खत्म, अब मंत्री मोहदय का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

पहले कर्मचारियों की नाराजगी फिर मोदी लहर में गई थी सरकार- कांग्रेस के अधिवेशन बोले सीएम गहलोत

कांग्रेस के अधिवेशन में 'कुछ ज्यादा' हुई खुलकर चर्चा

Politalks.News/Rajasthan. जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम (Birla Auditorium in Jaipur) में आयोजित हुए कांग्रेस के प्रांतीय अधिवेशन (Provincial session of Congress) के दौरान आज कांग्रेसजन एक जाजम पर बैठे. इस दौरान मंच से जो बातें कहीं गईं, वो दूर तक जाएंगी और जिनके कई मायने भी निकाले जाएंगे. पूरे दिन के सियासी जलसे की ‘मौज’ सीएम सलाहकार राजकुमार शर्मा (CM Advisor Rajkumar Sharma) और मंत्री गोविंद राम मेघवाल (Minister Govind Ram Meghwal) ने लूट ली. दशक बाद हुए कांग्रेस के खुले अधिवेशन में शनिवार को कांग्रेसी दिग्गजों के निशाने पर प्रदेश की नौकरशाही रही. मंत्री-विधायकों और सीएम के सलाहकारों ने अधिवेशन में खुलकर कमियां गिनाईं. वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok … Read more