गाजीपुर कूड़े का ढेर है भाजपा के भ्रष्टाचार का पहाड़- बीजेपी पर बरसे केजरीवाल तो वर्मा ने किया पलटवार

MCD चुनाव को लेकर गरमाई सियासत

Politalks.News/DelhiMCDElection. दिल्ली MCD चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर अपने चरम पर पहुंच चूका है.  भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता आमने सामने आ गए हैं और दोनों ही दलों के बीच वार पलटवार का दौर जारी है. गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गाजीपुर ढलाव घर पहुंच बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. केजरीवाल ने कहा कि, ‘दिल्ली नगर निगम के आगामी चुनाव कचरे के मुद्दे पर लड़े जाएंगे. गाजीपुर कूड़े का ढेर भाजपा के बुरे कर्मों का और नगर निकायों में हुए भ्रष्टाचार का पहाड़ है.’ सीएम केजरीवाल ने कूड़े के पहाड़ पर जाकर बीजेपी पर निशाना … Read more