यूपी में चौथे चरण का मतदान जारी, मायावती ने शाह को बताया महान तो राजवेश्वर पहुंचे हनुमान की शरण में

img 20220223 083135

Politalks.News/UttarPradeshChunav. उत्‍तर प्रदेश में जारी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ जिलों की 59 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा. चौथे चरण में रुहेलखंड से लेकर तराई बेल्‍ट और अवध क्षेत्र के नौ जिलों की 59 सीटों पर 624 उम्‍मीदवार मैदान में हैं. यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें नजर आने लगी हैं. लखनऊ के कई बूथों पर मतदाता काफी उत्‍साह में दिख रहे हैं, वे मतदान शुरू होने के पहले ही अपने केंद्र पर पहुंच गए और कतार में लगकर वोट डालने … Read more

उन्नाव कांड पर भड़कीं मायावती ने सपा-पुलिस को बताया जिम्मेदार, बोलीं- दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

उत्तरप्रदेश चुनाव के बीच उन्नाव कांड पर सियासत

Politalks.News/Uttrapradesh.  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) के बीच उन्नाव में बीते दिनों दलित समुदाय की एक युवती की कथित हत्या का मामला (Cops recover body of missing woman in Unnao) गर्माया हुआ है. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती (Mayawat) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के एक स्थानीय नेता की भूमिका सामने आने का आरोप लगाते हुए इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं. मायावती ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर परिजनों को भरोसा दिलाया है कि संकट की इस घड़ी में BSP उनके साथ खड़ी है. मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी. हालांकि … Read more

उन्नाव में पूजा हत्याकांड में फंसेगी ‘साइकिल’! सपा नेता के खेत में दफनाया मिला दलित युवती का शव

कभी घिरी थी भाजपा अब उन्नाव कांड से हिलेगी सपा की नाव!

Politalks.News/Uttrapradesh. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) का उन्नाव जिला एक बार फिर चर्चा में है और वजह फिर एक बेटी पर हुआ जुल्म है. जिस उन्नाव में बहुचर्चित दुष्कर्म कांड में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह घिरी थी अब उसी उन्नाव में समाजवादी पार्टी के एक नेता और पूर्व मंत्री के बेटे की करतूत ने चुनाव के बीच अखिलेश की पार्टी को ‘असहज’ कर दिया है. आरोप है कि सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे स्व. फतेहबहादुर सिंह के बेटे रजोल सिंह (Rajol Singh) ने ना सिर्फ एक दलित बेटी का अपहरण किया, बल्कि हत्या कर लाश को शौचालय के टैंक में दफना … Read more

UP में माफिया दिखता है 3 जगह- ‘जेल में, प्रदेश के बाहर या सपा प्रत्याशियों की सूची में’- शाह का तंज

योगीराज में माफिया कर गया पलायन

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyElection. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (Assembly Election) को लेकर सियासी दिग्गज अब चुनावी रण में हुंकार भर रहे हैं. बीजेपी (BJP) आलाकमान किसी भी हालत में उत्तरप्रदेश की सत्ता में वापसी करना चाहता है.वहीं भारतीय राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) एक के बाद एक उत्तरप्रदेश (UttarPradesh) के दौरे कर रहे हैं. इसी कड़ी में बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के गढ़ अलीगढ़ के अतरौली में (Atroli) हुंकार भरी. अतरौली विधानसभा सीट पर पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पौत्र व राज्यमंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) मैदान में हैं. इस दौरान चुनावी सभा को संबोधित करते … Read more

आखिरकार टूटी ‘हाथी की सुस्ती’, मतदान से 8 दिन पहले 2 फरवरी को आगरा में हुंकार भरेंगी मायावती

...तो टूट ही गई 'हाथी की सुस्ती'!

Politalks.News/Uttrapradesh. देश के सबसे बड़े राज्‍य उत्तर प्रदेश में व‍िधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) का घमासान चरम पर है. पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. सियासी गलियारों में केवल इस बात की चर्चा और हैरानी थी कि अभी तक बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने चुनाव प्रचार अभियान शुरू नहीं किया है. कांग्रेस (Congress) पार्टी की यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) ने तो इसको लेकर एक प्रेसवार्ता में कहा कि, ‘मैं मायावती के चुनाव अभि‍यान शुरू न करने पर बेहद हैरान हूं’. लेकिन यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती (Mayawati) आखिरकार चुनाव प्रचार अभियान का … Read more

संघर्षों से भरा है राजनीति की ‘बहनजी’ का जीवन, जानें शिक्षिका से 4 बार की मुख्यमंत्री तक का सफर

बनना था IAS, बन गईं मुख्यमंत्री...

Politalks.News/Mayawati. आज बसपा प्रमुख और उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) का जन्मदिन है. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और देश की राजनीति में बड़ी धमक रखने वाली मायावती आज 65 साल की हो गईं है. बड़े दलों में कई दिग्गज नेता होते हैं लेकिन बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) का नाम आते ही सबसे पहले एक नाम जेहन में आता है और वह मायावती. वह पार्टी की प्रमुख भी हैं और अपने आप में एक ब्रांड भी. देश में मुख्यमंत्री बनने वाली मायावती पहली दलित महिला हैं. भारतीय राजनीति में किसी महिला के लिए यह ओहदा पाना ही आसान बात नहीं है. लंबे समय से राजनीति में रहने के … Read more

53 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर बोलीं मायावती- सर्व समाज से है हमारा गठबंधन, फिर बनाएंगे सरकार

सर्व समाज से है हमारा गठबंधन

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyElection. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttarpradesh Assembly election) की तारीखों के ऐलान के साथ ही अब राजनीतिक दलों की तरफ से प्रत्याशियों की सूची सामने आने लगी है. कांग्रेस (Congress), बीजेपी (BJP), सपा-आरएलडी (SP-RLD) गठबंधन के साथ आज बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की पहली लिस्ट सामने आ चुकी है. सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने अपने जन्मदिन के मौके पर आज यूपी चुनाव के पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. मायावती ने पहले चरण की 58 में से 53 उम्मीदवारों के नाम का एलान करते हुए कहा कि, ‘प्रदेश के तमाम दलों ने गठबंधन करके हमको सत्ता में आने … Read more

यूपी भाजपा में मची भगदड़ और मौर्या के भारी बयान के बीच सियासी चर्चा- तरकश में बाकी अभी कई तीर

किस करवट बैठेगा ऊंट!

Politalks.News/UttarpradeshChunav. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election 2022) के ऐलान के साथ ही सूबे की राजनीति में भारी उथल-पुथल मची हुई है. भारी उठापठक के बीच सियासी गलियारों में इस चर्चा को हवा दे दी है कि अब क्या होने वाला है. योगी मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्या (Swami Prasad Maurya) और उनके साथी विधायकों ने भाजपा को अलविदा कह कर लखनऊ में छोटा-मोटा भूकंप पैदा कर दिया है. अब सवाल उठ रहा है कि इस पूरी धमाचौकड़ी के बीच आखिर कौन बनेगा यूपी का अगला मुख्यमंत्री? सबसे पहले बात करें मायावती (Mayawati) की तो उनका तो सवाल ही नहीं उठता है. अब बचते हैं या तो योगी … Read more

जनता के लिए कौन है उपयोगी और कौन अनुपयोगी? यूपी के चुनावी सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े आये सामने

जनता के लिए कौन है उपयोगी और कौन अनुपयोगी?

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से आगे बढ़ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) जहां सत्ता में वापसी के लिए पुरजोर कोशिश में लगी है. वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सत्ता हासिल करने के लिए धुआंधार रैलियां कर रहे हैं. तो कांग्रेस (Congress) महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) इस बार ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के नारे के साथ प्रदेश की आधी आबादी को अपने साथ लाने की जुगत में है. सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) फिलहाल इतनी एक्टिव नहीं है लेकिन इस बार बसपा सुप्रीमों को दलितों के साथ साथ ब्राह्मणों … Read more

यूपी चुनाव के रण में अब उतरेगा ‘हाथी’, मायावती कल महाबैठक कर चुनावी रणनीति के खोलेंगीं पत्ते

यूपी चुनाव के रण में अब उतरेगा 'हाथी'

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) के लिए भले ही अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, मगर भारतीय जनता पार्टी (BJP) से लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) तक चुनावी अभियानों में जुट चुकी हैं. कांग्रेस (Congress) ने भी अपने प्रचार का गियर चेंज किया हुआ है. मगर अभी तक बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) चुनावी मोड में नहीं दिखीं हैं. लेकिन अब जो खबर आ रही है उससे लगता है कि मायावती ने भी अब अपने सियासी पत्ते खोलने का मन बना लिया है. बसपा (BSP) सुप्रीमो मायावती यूपी चुनाव  के लिए कब से प्रचार अभियानों में जुटेंगी और कब से ताबड़तोड़ रैलियां करेंगी, इस पर से कल … Read more