झूठे मुकदमे लगाकर आजम को किनारे करने की कोशिश भाजपा को पड़ेगी भारी- अखिलेश की चेतावनी

आजम को मिला अखिलेश का साथ

Politalks.News/UttarPradesh. समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता एवं उत्तरप्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक आजम खान की मुश्किलें हैं की ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. 3 साल पुराने हेट स्पीच केस में अपनी विधायकी खो चुके आजम खान के सियासी सफर की अगर बात की जाए तो ये पहली बार होगा जब आजम विधानसभा और संसद के दोनों सदनों से बाहर नजर आएंगे. आजम खान को 3 साल की सजा भी हो चुकी है और उसके साथ ही विधायकी भी जा चुकी है, इसी बीच अब उनके खिलाफ 2007 का एक और मामला सामने आया है जिसमें वे बसपा सुप्रीमो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए … Read more

PFI है देश की आन्तरिक सुरक्षा के लिए खतरा तो अब उस जैसे अन्य संगठनों पर भी लगे बैन- मायावती

मायावती का बड़ा बयान

Politalks.News/UttarPradesh. कुछ दिन पहले आतंकी गतिविधियां चलाने के आरोप में एनआईए ने तेलंगाना में PFI के 38 स्थानों और आंध्र प्रदेश में दो स्थानों पर तलाशी ली थी. जिसमें चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. अधिकारियों ने इस अभियान के दौरान डिजिटल उपकरण, दस्तावेज, दो खंजर और 8.31 लाख रुपये से अधिक नकदी सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की थी. जिसके बाद केंद्र सरकार ने 28 सितंबर को PFI सहित 8 सहयोगी संगठनों पर भी 5 साल का बैन लगा दिया. अब इसे लेकर देश की सियासत गरमाई हुई है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बाद अब उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने … Read more

विपक्ष को अवांछनीय मुद्दों में अटकाकर केंद्र सरकार कर रही है अपना राजनीतिक स्वार्थ पूरा- मायावती

मायावती के निशाने पर केंद्र सरकार

Politalks.News/Mayawati. एक तरफ जहां आम आदमी बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है तो वहीं सत्ता दल इन मुद्दों पर सदन के बाहर एवं अंदर दोनों जगह चर्चा से कतरा रही है. विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर इस तरह के आरोप लगा रहा है. वहीं लोकसभा एवं राज्यसभा में इन मुद्दों को लेकर व्यापक चर्चा तो हुई लेकिन विपक्ष सत्ता पक्ष के जवाबों से संतुष्ट नहीं दिखा. क्योंकि सत्ता दल के कई सांसदों का कहना था कि देश में महंगाई है ही कहां. सदन के अंदर एवं बाहर मुद्दों पर चर्चा ना होने को लेकर गुरूवार को बसपा प्रमुख मायावती ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. मायावती ने केंद्र सरकार … Read more

अंतिम दिन तक अखिलेश के प्रचार में न आने से बढ़ी हैरानी तो रामपुर में योगी ने आजम को सुनाई खरी-खरी

थमा चुनावी शोर, अब प्रचार होगा डोर टू डोर

Politalks.News/UP/Loksabha By-Election. उत्तरप्रदेश की दो रामपुर और आजमगढ़ संसदीय सीटों पर 23 जून को होने वाले लोकसभा उपचुनाव के प्रचार का शोर आज यानी मंगलवार शाम 5 बजे थम गया है. अब कल देर रात तक घर घर जाकर बिना शोर शराबे के वोट देने की अपील कर सकेंगे प्रत्याशी. आपको बता दें, सूबे की ये दोनों ही सीटें समाजवादी पार्टी (सपा) की रही हैं. जिसके चलते रामपुर सीट पर आजम खान और आजमगढ़ सीट पर मुलायम परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. यहां सबसे बड़ी बात यह है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक बार फिर भी दोनों ही सीटों पर प्रचार के लिए नहीं गए हैं जबकि … Read more

कानपूर हिंसा पर सियासत गर्म, BJP ने बताया सुनियोजित घटना तो बोली मायावती- ये खुफिया तंत्र की विफलता

कानपूर हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तारी, गरमाई सियासत

Politalks.News/Kanpur. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कानपूर दौरे से पहले भाजपा नेता के बयान पर भड़की हिंसा पर अब सियासत शुरू हो चुकी है. प्रदेश के विपक्षी दलों ने सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव किया. मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा हाल ही में टीवी पर एक कार्यक्रम में चर्चा के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में जब एक समूह के लोगों ने जबरन दुकानें बंद कराने का … Read more

देश ने मुझे बहुत प्यार दिया लेकिन जूते भी बहुत मारे, दर्द हुआ, पर मुझे सिखाने के लिए किया- राहुल गांधी

पेगासस, सीबीआई, ईडी, ये सब राजनीतिक व्यवस्था को नियंत्रित करते हैं- राहुल गांधी

Politalks.News/RahulGandhi. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज दिल्ली के जवाहर भवन से अपने विपक्षियों को जमकर आड़े हाथ लिया. जवाहर भवन में पूर्व आईएएस अधिकारी के राजू द्वारा संपादित पुस्तक ‘द दलित ट्रुथ‘ का राहुल गांधी ने विमोचन किया. यह पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की ‘रीथिंकिंग इंडिया‘ श्रृंखला का आठवां खंड है. राहुल गांधी ने पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बताया कि कैसे उन्होंने दलित समाज के बारे में सोचना शुरू किया. इस दौरान राहुल गांधी ने बिना किसी का नाम लिए G-23 गुट पर तंज कसा तो वहीं बीजेपी (BJP) और RSS पर भी जमकर निशाना साधा. इसके साथ ही हाल ही में … Read more

संस्कृत के बाद अंग्रेजी का पेपर हुआ लीक, विपक्ष ने खोला मोर्चा तो योगी हुए सख्त- NSA के तहत हो कार्रवाई

‘योगी 2.0 में पर्चा लीक बदस्तूर जारी’

Politalks.News/UttarPradeshPaperleak. RPSC या UPPSC से एक कदम आगे बढ़कर अब उत्तरप्रदेश बोर्ड की परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया है, जिसके बाद से सूबे की सियासत गरमाई हुई है. मंगलवार को संस्कृत के पेपर के बाद अंग्रेजी विषय का पेपर आउट होने से हड़कंप मच गया है. बता दें, आज बुधवार को दोपहर दो बजे से इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होनी थी, लेकिन इससे पहले ही पेपर लीक होने की वजह से प्रदेश के 24 जिलों में यह परीक्षा रद्द कर दी गई है. वहीं योगी सरकार ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बलिया के डीआईओएस को सस्पेंड कर दिया है. इसी बीच पेपर … Read more

गहलोत सरकार को करो बर्खास्त- मायावती ने की राष्ट्रपति शासन की मांग, मेघवाल बोले- अपनी गिरेबां में झांके पहले

दलित अत्याचारों पर गर्माई राजस्थान की सियासत

Politalks.News/Rajasthan. बढ़ते दलित अत्याचारों को लेकर प्रदेश में भारी सियासत जारी है. बसपा अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने राजस्थान (Rajasthan) में दलितों (Dalits) और आदिवासियों (Tribals) पर अत्याचार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस (Congress) सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन (President’s Rule) लगाने की मांग की. पाली में दलित युवक जितेन्द्र पाल की हत्या के मामले में सियासत गर्माई हुई है. वहीं नागौर, अलवर और धौलपुर में हुई वारदातों को लेकर भी सरकार कटघरे में है. दूसरी तरफ मायावती के वार पर गहलोत सरकार के मंत्री गोविंद मेघवाल ने मोर्चा संभालते हुए बसपा पर भाजपा की टीम बी होने का आरोप जड़ दिया है. मेघवाल … Read more

अपने काम के लिए एक सदस्य BJP में भेजा- मायावती का अखिलेश पर सीधा वार, याद दिलाई 5 साल पुरानी बात

सपा के आरोपों पर मायावती का पलटवार

Politalks.News/Uttrapradesh. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. मायावती ने अपर्णा यादव के बहाने तंज भी कसा है. बसपा सुप्रीमो ने योगी सरकार के पिछले शपथ ग्रहण की याद दिलाकर यह भी कहा कि तब मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश को बीजेपी से आशीर्वाद दिलाया था. ध्यान रहे कि उस वक्त पीएम मोदी से मुलायम सिंह और अखिलेश यादव की बातचीत करते हुए तस्वीर ने सुर्खियां बटोरी थीं. सियासी जानकारों का कहना है कि यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी एक बार फिर सत्ता को बरकरार रखने … Read more

बाघिन जैसी घूमने वाली मायावती को जांच एजेंसियों का डर दिखाकर किया साइलेंट, तब जीती भाजपा- शिवसेना

चार राज्यों में भाजपा को मिले बहुमत पर बिफरी शिवसेना

Politalks.News/Samna. उत्तर प्रदेश (UttarPradesh Assembly Election 2022), गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भाजपा को जोरदार जीत मिली है. मायावती (Mayawati) और ओवैसी को पद्म विभूषण और भारत रत्न की मांग कर चुकी शिवसेना ने भगवा पार्टी भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) पर तीखा हमला बोला है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए बीजेपी पर बसपा प्रमुख मायावती पर दबाव बनाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों (central investigative agencies) का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. सामना में लिखा गया है कि, ‘यूपी चुनावों में बसपा की उपस्थिति महज औपचारिकता थी. पार्टी प्रमुख मायावती को चुनावों से दूर रहने के लिए मजबूर किया गया. मायावती की बसपा यूपी चुनाव … Read more