प्रियंका गांधी वाड्रा के बच्चे भी यही बोलेंगे ‘गरीबी हटाओ’

PoliTalks news

लोकसभा चुनाव करीब आते ही नेताओं के तीखे बयानों की बारिश भी तेज हो चली है. आज के बयानों में भी ऐसे ही कुछ खास बयान चर्चा में रहें. सबसे अधिक चर्चा में यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा रहे जिन्होंने गांधी परिवार सहित प्रियंका गांधी के बच्चों तक पर निशाना साध दिया. मायावती ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों को आड़े हाथ ले लिया. वहीं यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के 55 पेज के चुनावी घोषणा पत्र को 55 साल की नाकामी बताया. उमर अब्दुल्ला और सेम पित्रोदा के बयान भी चर्चा में बने रहे. ‘प्रियंका गांधी वाड्रा के बच्चे भी यही बोलेंगे ‘गरीबी हटाओ’ – दिनेश शर्मा उत्तर … Read more

राजस्थान: बसपा ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची

PoliTalks news

बहुजन समाज पार्टी ने सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव के 5 प्रत्याशियों की सूची जारी की है. सूची में अलवर, कोटा, झालावाड़-बारां, उदयपुर और अजमेर के उम्मीदवार शामिल हैं. सूची के अनुसार, अलवर से इमरान खान कोटा से हरीश कुमार झालावाड़-बारां से डॉ.ब्रदी प्रसाद उदयपुर से केशुलाल मीणा और अजमेर से कर्नल दुर्गालाल रैगर को टिकट मिला है. यह भी पढ़ें: राजस्थान: जानिए लोकसभा चुनाव में किस सीट पर किसके बीच होगा मुकाबला प्रदेश में कुल 25 सीटों पर होने वाले लोकसभा आम चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे. पहले चरण के लिए मतदान 29 अप्रैल को होंगे. दूसरे चरण के लिए वोटिंग 6 मई … Read more

उत्तर प्रदेश: बीएसपी ने जारी की 6 प्रत्याशियों की सूची

PoliTalks news

मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बीएसपी व सपा गठबंधन के तहत तय की गई अपने कोटे की 6 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं. जारी सूची के अनुसार, शाहजहांपुर (एससी) सीट से बीएसपी की ओर से अमर चन्द्र जौहर को टिकट मिला है. इसी प्रकार मिश्रिख (एससी) सीट से से नीलू सत्यार्थी और फर्रूखाबाद से मनोज अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया है. अकबरपुर से निशा सचान और जालौन (एससी) से पंकज सिंह को बीएसपी चेहरा बनाया है. हमीरपुर लोकसभा सीट से दिलीप कुमार सिंह को टिकट मिला है. इससे पहले बीएसपी ने अपने कोटे की 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पहली … Read more

मेरठ में महागठबंधन की ‘सराब’ बनाकर फंसे पीएम नरेंद्र मोदी

Politalks News

पीएम नरेंद्र मोदी की भाषण देने की कला के सब मुरीद हैं. कई लोग तो यहां तक कहते हैं कि मोदी खा ही बोलने की रहे हैं. धुंआधार बोलते हैं. धाराप्रवाह बोलते हैं. मंच यदि चुनावी सभा का हो तो मोदी का भाषण और धारदार हो जाता है. विपक्ष की ऐसी बखिया उधेड़ते हैं कि विपक्ष के नेता बगले झांकने लगते हैं. नेताओं की परंपरागत शैली के इतर नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में तुकबंदी का गजब प्रयोग करते हैं. उनकी यह तुकबंदी इतनी हिट रहती है कि मीडिया इनसे सुर्खियां बनाता है और बीजेपी के छोटे-बड़े नेता इन्हें ब्रह्मवाक्य की तरह रट लेते हैं. सियासत के शब्दकोश में नित नए … Read more

यूपी में हार के डर से सीट छोड़ भाग रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता

Politalks

यूपी में टिकट मिलने के बाद भी कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार अपनी-अपनी सीटों पर उम्मीदवारी छोड़ पार्टी की छवि को धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. इसका ताजा उदाहरण है कांग्रेस के बड़े नेता राशिद अल्वी, जिन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अमरोहा सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया. ध्यान देने वाली बात यह है कि अल्वी खुद इस सीट पर कई महीनों से सक्रीय रहे. अब उनकी जगह सचिन चौधरी इस सीट से चुनाव लड़ेंगे. ऐसा ही कुछ यूपी की मुरादाबाद सीट पर भी देखने को मिला था यहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को प्रत्याशी घोषित किया गया था, … Read more

उत्तर प्रदेश: बसपा ने जारी की 11 उम्मीदवारों की पहली सूची

PoliTalks news

उत्तर प्रदेश में महागठबंधन की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा का सिलसिला तेज हो गया है.  बसपा ने अपने कोटे की 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. इसमें सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, अमरोहा, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, फतेहपुर सीकरी व आंवला लोकसभा सीटें शामिल हैं. बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम की ओर से जारी सूची के अनुसार सहारनपुर से हाजी फजर्लरहमान, बिजनौर से मलूक नागर, नगीना से गिरीश चंद्र, अमरोहा से कुंवर दानिश अली, मेरठ से हाजी मोहम्मद याकूब, गौतमबुद्धनगर से सतबीर नागर, बुलंदशहर से योगेश वर्मा, अलीगढ़ से अजीत बालियान, आगरा से मनोज कुमार सोनी, फतेहपुर सीकरी से राजवीर सिंह और आंवला से रुचि … Read more