बसपा के बागियों से अखिलेश की मुलाकात पर भड़कीं मायावती- BSP में डालेंगे फूट तो सपा में करा देंगे टूट

img 20210616 wa0260

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है. अखिलेश यादव की बसपा के छह बागी विधायकों की मुलाकात ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती का ‘पारा‘ चढ़ा दिया है. अब एक बार फिर से दोनों राजनीतिक दलों के बीच घमासान बढ़ता जा रहा है. बात को आगे बढ़ाने पहले बता दें कि सपा और बसपा में सियासी लड़ाई कोई नई नहीं है. 90 के दशक में शुरू हुई दोनों दलों की ‘तकरार‘ अब एक बार फिर तेज हो गई है. बसपा सुप्रीमो मायावती और मुलायम के बीच शुरू हुई सियासी जंग अभी भी जारी है. अब बुआ मायावती और … Read more

25 साल बाद हाथी को मिला पुराना साथी, बादल से दोस्ती हुई तो मायावती बनी अकाली दल की ‘शिरो-मणि’

बादल से दोस्ती हुई तो मायावती बनी अकाली दल की 'शिरो-मणि'

Politalks.News/Punjab-UP. कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कमजोर होने के साथ-साथ देश के कई राज्यों में सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं. कई राजनीतिक दलों ने सियासी मोहरे तलाशने शुरू कर दिए हैं. ‌अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में आपाधापी शुरू हो गई है. आज एक बार फिर पंजाब के सियासी पटल पर दो पुराने साथियों ने हाथ मिला लिए हैं. दोनों राजनीतिक दलों को एक दूसरे की मौजूदा समय में ‘जरूरत‘ भी थी. चर्चा को आगे बढ़ाने से पहले यहां हम आपको बता दें कि ‘बसपा के संस्थापक कांशीराम को उत्तर प्रदेश और पंजाब की सियासत ज्यादा भाती रही है‘. ऐसे … Read more

करीब करीब खाली हो चुकी बसपा आखिर किन नेताओं के दम पर लड़ेगी यूपी का विधानसभा चुनाव?

बसपा सुप्रीमो मायावती

Politalks.News/UttarPradeshPolitics. महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल का एक मशहूर शेर है- ‘वक्त आने दे बता देंगे तुझे ऐ आसमान, हम अभी से क्या बताएं क्या हमारे दिल में है.’ ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है उत्तरप्रदेश की राजनीति में, यहां अगले आठ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां भाजपा, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने अपने-अपने सियासी ‘मोहरे‘ फिट करने शुरू कर दिए हैं तो दूसरी ओर बसपा प्रमुख मायावती ने अभी तक अपने ‘पत्ते‘ नहीं खोले हैं और न ही बहनजी की यूपी की राजनीति में भाजपा, सपा और कांग्रेस के मुकाबले ‘सक्रियता‘ दिखाई दे रही है. मायावती ने काफी समय से … Read more

कांग्रेस सहित 12 विपक्षी दलों के बाद अब बसपा ने भी दिया किसानों के देशव्यापी विरोध प्रर्दशन को समर्थन

img 20210525 141826

Politalks.News/Farmer’sProtest. केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन को कल 6 महीने पूरे हो ने जा रहे हैं. इस मौके पर किसानों ने 26 मई को देशव्यापी विरोध प्रर्दशन का ऐलान किया है. विपक्ष की 12 पार्टियों ने संयुक्त किसान मोर्चा के 26 मई को आहूत देशव्यापी विरोध दिवस को पहले ही अपना समर्थन दे दिया है. वहीं अब बीएसपी ने किसानों के आंदोलन को समर्थन देने की बात कही है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि, ‘तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर देश के किसान कोरोना के इस अति-विपदाकाल में भी लगातार … Read more

विधानसभा से पहले पंचायत चुनाव में बजी खतरे की घंटी, योगी के भगवा एजेंडे पर सपा ने लगाया ब्रेकर

सपा में जश्न का माहौल, बसपा भी आई उत्साह में तो बीजेपी लगी चिंतन में

Politalks.News/UttarPradesh. अभी दो दिनों पहले तक भाजपा खेमे में पांच राज्यों और देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव के परिणामों को लेकर भारी उत्साह छाया हुआ था. कोरोना की दूसरी लहर में खराब हेल्थ सिस्टम और देर से लिए गए फैसलों पर अंतरराष्ट्रीय जगत में हुई किरकिरी और सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली समेत कई राज्यों के हाईकोर्ट की फटकार के बाद केंद्र की भाजपा सरकार बैकफुट पर आ गई थी. अब भारतीय जनता पार्टी को देश की जनता का जनादेश का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन जो परिणाम आए उसने देश के नक्शे पर बढ़ते भगवा के रंग को फीका कर दिया. असम और कुछ हद तक … Read more

कोरोना या हताशा, अंबेडकर जयंती पर विरोधियों की धड़कनें बढ़ाने वाली मायावती का ‘खामोश आयोजन’

अंबेडकर जयंती पर विरोधियों की धड़कनें बढ़ाने वाली मायावती का 'खामोश आयोजन'

Politalks.News/UttarPradesh. न कोई आयोजन न चेहरे पर पहली जैसी मुस्कुराहट, न लंबे-चौड़े भाषण न किसी पर आरोप, जैसे सब कुछ बहुत जल्दी-जल्दी कहना चाहतीं हों. साथ ही कोई तड़क-भड़क भी नहीं, पूरी तरह सादगी का चोला ओढ़े बसपा सुप्रीमो मायावती की सियासत का सबसे खास दिन यूं ही ‘खामोशी‘ के साथ बीत गया. हालांकि इस मौके पर मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जरूर की लेकिन पहले जैसा ‘रुतबा‘ नजर नहीं आया. जी हां, पहले 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर बहुजन समाजवादी पार्टी चीफ मायावती बड़े-बड़े आयोजन कर विरोधी दलों के नेताओं की ‘धड़कनें‘ बढ़ा देती थीं, लेकिन कल लखनऊ के बसपा कार्यालय में पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा. … Read more

CM योगी बोले- दशकों में जो न हो पाया-चार वर्ष में कर दिखाया, विपक्ष ने बताया- अंधेर नगरी चौपट राजा

img 20210319 wa0171

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने शुक्रवार को अपने 4 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है. सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी उपलब्धियों को लेकर एक ‘विकास पुस्तिका’ का विमोचन किया. लोकभवन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे. जहां एक और योगी सरकार अपने चार साल के कार्यकाल को स्वर्णिम कार्यकाल बता रही है, वहीं उत्तरप्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने योगी सरकार के चार साल को कोरी कल्पना बताया तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार … Read more

योगी के गढ़ में बोले पायलट- बसपा सरकार में जो काम पर्दे के पीछे होता था वह अब खुलेआम हो रहा है

योगी के गढ़ में बोले सचिन पायलट

Politalks.News/UP/Sachin Pilot. मध्यप्रदेश और बिहार में धुंआधार चुनाव प्रचार के बाद कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट ने शुक्रवार को उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में कांग्रेस प्रत्याशी सुशील चौधरी के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित किया. बुलंदशहर के रजवाना गांव में उमड़े जनसैलाब को सम्बोधित करते हुए राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने ‘उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर होने‘ का आरोप लगाया और दावा किया कि सूबे की जनता अब परिवर्तन चाहती है. उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी के प्रचार के लिए जाते वक्त पायलट नोएडा से गुजरे और इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीएनडी फ्लाईवे और परी चौक पर पायलट का जबरदस्त स्वागत किया. … Read more

यूपी: बसपा का गणित बिगाड़ने में लगे सात विधायकों को मायावती ने दिखाया बाहर का रास्ता

Mayawati Vs Akhilesh

Politalks.News/UP. उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए बसपा का गणित बिगाड़ने की कोशिश कर रहे सात विधायकों को मायावती ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है. सभी सातों विधायकों को बसपा की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है. उक्त विधायकों ने रिटर्निंग अफसर को दिए गए शपथ-पत्र में कहा है कि राज्यसभा चुनाव के लिए बसपा के प्रत्याशी रामजी गौतम के नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के तौर पर किए गए उनके हस्ताक्षर फर्जी हैं. पीठासीन अधिकारी को शपथ-पत्र देने के बाद सभी बागी बसपा विधायकों ने सपा राज्य मुख्यालय पहुंचकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की. इसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने सभी … Read more

बिहार में 16 फीसदी दलित वोटर होने के बावजूद पिछले दो चुनावों में खाता तक नहीं खोल पाई बसपा

Bsp In Bihar Election

Politalks.News/Bihar Election. बिहार की राजनीति हमेशा से दलीय राजनीति पर टिकी है. लालू यादव हो या राम विलास पासवान या फिर नीतीश कुमार, सभी की राजनीति हमेशा से दलीय राजनीति पर खेली गई है. लालू ने यादव-मुस्लिम समीकरण पर अपनी राजनीति खेली है तो नीतीश कुमार हमेशा से जीतनराम मांझी के साथ दलितों पर सियासी बिसात बिछाते आ रहे हैं. राम विलास पासवान और अब चिराग पासवान ने अतिपिछड़ा, दलित और मुस्लिमों पर अपना दांव खेला है. बसपा की राजनीति भी हमेशा से दलितों पर ही आधारित रही है,, इसके बावजूद बसपा यूपी से सटे बिहार में अपनी राजनीति कभी नहीं चमका सकी. हालात ये हैं कि पिछले दो चुनावों … Read more