बसपा ने बिहार चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, मायावती, आकाश आनंद समेत इन नेताओं के नाम शामिल

bsp

बसपा प्रमुख मायावती ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, इस लिस्ट में है 40 स्टार प्रचारकों के नाम, इस लिस्ट में मायावती, आकाश आनंद समेत कई राष्ट्रीय पदाधिकारी भी बने स्टार प्रचारक, देखें लिस्ट

‘जरूरत पड़ी तो…’ -आजम खान ने मायावती की तारीफ करते हुए दिया बड़ा बयान

azam khan on mayawati

उत्तरप्रदेश की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, सपा नेता आजम खान ने बसपा चीफ मायावती की तारीफ की, इसके साथ ही आजम खान ने बसपा सुप्रीमो मायावती के उस बयान का जवाब दिया जिसमें उन्होंने अफवाहों का खंडन किया था कि कोई कद्दावर नेता उनकी पार्टी में शामिल होने की कोशिश कर रहा है, आजम खान ने कहा- मायावती बहुत बड़े जन समूह की नायक हैं, वह बड़ी सियासतदान मैं तो एक छोटा कार्यकर्ता हूं, जरूरत पड़ी तो मिल सकते हैं, मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं, आज़म खान ने आगे कहा- उनके और मायावती के बीच संबंध सिर्फ राजनीतिक नहीं हैं, बल्कि व्यक्तिगत और समाजिक हो सकते हैं, हमारी … Read more

क्या बिहार में बदल रही है सियासी बयार? सर्वे में बन रही तेजस्वी सरकार

lok poll survey before bihar assembly elections 2025

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल काफी गरम है. दिवाली से पहले चुनावों की तारीखों का ऐलान संभव है. 74 वर्ष के हो चुके नीतीश कुमार की भी यह अंतिम राजनीतिक पारी मानी जा रही है. इस गहमा गहर्मियों के बीच बिहार की सियासी बयार भी बदलती नजर आ रही है. वजह है बिहार चुनावों का एक सर्वे, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. इस चुनाव पूर्व सर्वे ने जहां तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को जहां खुश होने का मौका दे दिया, वहीं नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ रही एनडीए की टेंशन बढ़ा सकती है. यह भी पढ़ें: बिहार में सियासी बयानबाजी तेज: एक … Read more

बिहार में सियासी बयानबाजी तेज: एक तरफ ‘सोने का शेर’ तो दूसरी तरफ ‘भ्रष्टाचार के धृतराष्ट्र’

nitish kumar vs tejashwi yadav rjd before bihar assembly election 2025

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले तीखी सियासी बयानबाजी का दौर जारी है. पक्ष और विपक्ष की ओर से एक दूसरे को नीचा दिखाने और खिंचाई करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे. इसी बयानबाजी के बीच बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गोपालगंज में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार को सोने का शेर बताया. उन्होंने कहा कि अब नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लक्ष्य अब भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाना नहीं, बल्कि सोने का शेर बनाने का है, जो पूरी दुनिया में दहाड़ेगा. वहीं बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ‘भ्रष्टाचार के धृतराष्ट्र’ कहकर … Read more

बिहार में एनडीए और महागठबंधन से कैसे आगे निकल गया ‘हाथी’?

BSP bihar

बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर सियासी दलों की तैयारियां तेज हो चली हैं. विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है, जिसके चलते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अपनी रैलियां निकाल चुके हैं. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा भी सुर्खियां बटौर चुकी है. राज्य में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन में ही है लेकिन मायावती की अगुवाई में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बिहार की सभी राजनीतिक पार्टियों को पीछे छोड़ दिया है. बसपा बिहार में सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ने का दावा ठोक चुकी है. एक तरफ एनडीए और महागठबंधन सीट बंटवारे को लेकर अभी … Read more

पंचायती चुनावों में बीजेपी, सपा-बसपा की धड़कने बढ़ी, इस पूर्व मंत्री ने खोला मोर्चा

up politics

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी तुनक मिजाजी रवैये के लिए जाने जाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने राज्य के आगामी पंचायती चुनाव में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. पहले बसपा, फिर बीजेपी और उसके बाद सपा जैसी पार्टियों से किनारा करने के बाद मोर्य ने यूपी में अलग तीसरा मोर्चा खड़ा कर दिया है और चुनाव के लिए अपने कार्यकर्ताओं को खुली छूट दे रखी है. पूर्व मंत्री मौर्य अब बसपा के ​लिए सॉफ्ट कॉर्नर रखते हुए मायावती की तारीफों के पुल बांध रहे हैं जिससे अन्य दलों की नींदे उड़ने लगी है. दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी पार्टी की मजबूती के लिए लगातार यात्रा कर रहे हैं. … Read more

आकाश आनंद की बसपा में रिएंट्री के बाद भी मायावती की रणनीति में बदलाव के क्या हैं मायने?

whatsapp image 2025 04 17 at 12.37.32 pm

बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में रिएंट्री हो गयी है. आकाश से नाराज चल रही ममता ने पिछले महीने उन्हें सभी पदों से हटाने हुए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था. हालांकि कुछ दिन पहले माफी मांगने के बाद पार्टी चीफ ने भतीजे को माफ कर दिया और अब आकाश को पार्टी में फिर से शामिल कर लिया है. हालांकि उम्मीद के प्रतिकूल आकाश को पार्टी के किसी पद या किसी जिम्मेदारी से दूर रखा गया है. मायावती ने अपनी राजनीतिक रणनीति में बदलाव करते हुए और पार्टी की गतिविधियों को गति देने के लिए एक और राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर की नियुक्ति की है. पूर्व सांसद … Read more

क्या मायावती के अच्छे दिन ला पाएगी आकाश की बसपा में एंट्री?

Mayawati accepts Akash’s apology

पिछले कुछ सालों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कई चुनौतियों से जूझ रही है और देखा जाए तो करीब करीब बैकफुट पर है. पिछले दो आम चुनावों से पार्टी का सूखा चल रहा है. पिछले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा जबकि अन्य अस्तित्वहीन स्थानीय पार्टियां तक बसपा को पीछे धकलने में सफल रहीं. ऐसे मुश्किल सफर में सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाल एक नयी दुविधा का सामना किया, लेकिन अब लगता है कि मायावती और बसपा के अच्छे दिन फिर से लौटकर आ सकते हैं. आकाश ऐसा करने में सफल हो सकते हैं, जिन्होंने चुनौतियों से जूझ … Read more

राजस्थान कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी, अब RLD में हुए शामिल

breaking news

प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने छोड़ी कांग्रेस, जोगिंदर सिंह अवाना ने थामा राष्ट्रीय लोक दल का दामन, दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने कराई RLD पार्टी ज्वॉइन, जोगिंदर सिंह अवाना नदबई से बसपा से चुने गए थे पिछली बार विधायक, वही 2018 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद जोगिंदर सिंह अवाना कांग्रेस में हो गए थे शामिल

आकाश जमीं पर: क्या उनकी पॉपुलैरिटी से डर गईं बसपा सुप्रीमो मायावती?

mayawati vs akash anand

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे और कथित तौर पर भविष्य में बसपा के उत्तराधिकारी आकाश आनंद को पार्टी से निकाल दिया. एक दिन पहले ही आकाश को पार्टी के सभी पदों से हटाया गया था. मायावती ने ये कहते हुए भी सभी को चौंका दिया कि मेरे जीते-जी और आखिरी सांस तक पार्टी में मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा. मेरे लिए पार्टी और आंदोलन सबसे पहले हैं, परिवार और रिश्ते बाद में आते हैं. जब तक मैं जीवित रहूंगी, तब तक पूरी ईमानदारी से पार्टी को आगे बढ़ाती रहूंगी. सीधे अर्थों में कहा जाए तो मायावती ने दूसरी बार भतीजे आकाश आनंद के पर कतरे हैं. इससे … Read more