सरकार बनी तो गोमती किनारे बनवाएंगे मंदिर- अखिलेश, मौर्य बोले- इफ्तार वाले घूम रहे मंदिर-मंदिर’
Politalks.News/Uttarpardesh. यूपी चुनाव को लेकर बयानबाजी का दौर जोर पकड़ता जा रहा है. भाजपा और समाजवादी पार्टी में शब्दों के बाण चल रहे हैं. दोनों और से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. समाजवादी पार्टी के ‘कर्ता-धर्ता’ अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘यूपी का चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव होगा. अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को ईवीएम और डीएम से अलर्ट रहने की अपील की है. अखिलेश ने आरोप लगाया कि, ‘बिहार में EVM और DM ने बेईमानी की और बंगाल में सही जवाब मिला’. लखनऊ में सपा कार्यालय पर आयोजित अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के कार्यक्रम के दौरान यादव ने कहा कि, ‘सपा सरकार बनी तो गोमती के किनारे विश्वकर्मा मंदिर बनाएंगे’. … Read more