चाय-नाश्ता तक पहुंची ममता-मोदी की जंग: दीदी ने दिया खाने का निमंत्रण तो भड़की बीजेपी

mmtt

चुनावी माहौल में एक नया रंग देने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खाने का निमंत्रण दिया है. उन्होंने पीएम मोदी को अपने हाथ से खाना बनाकर खिलाने की पेशकश की है. इस पर बीजेपी के नेता भड़क गए हैं. बीजेपी ने कहा कि ममता सनातनी हिंदुओं का अपमान कर रही हैं. बीजेपी ने इशारों इशारों में ममता दीदी पर पीएम मोदी के धर्मनिरपेक्षता खत्म करने का आरोप लगाया है. ममता के बयान पर बीजेपी नेताओं ने उनकी आलोचना की. बंगाल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘ममता बनर्जी प्रधानमंत्री मोदी … Read more

किसी को एक सीट भी नहीं दूंगी… ममता बनर्जी ने किस पर किया ये करारा वार

Mamata Banerjee

Mamata Banerjee Big Statement: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने जैसे ही बंगाल में एंट्री ली, पश्चिम बंगाल में सियासी बयानबाजी उबाल पर आ गयी है. सीएम ममता बनर्जी ने कांग्रेस को सीधे ही आंखे दिखा दी. लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्हें प्रदेश में कोई भी सीट न देने की धमकी दे दी. टीएमसी कांग्रेस के लिए दो सीटों पर समझौता करने को तैयार है लेकिन कांग्रेस अधिक सीटें मांग रही है. इस पर ममता ने एक भी सीट न देने की बात कही. साथ ही सीपीएम से गठजोड़ तोड़ने की मांग भी की. … Read more