विपक्षी दलों की बैठक में गोपाल गांधी व फारुख अब्दुल्ला के नाम पर बनी सहमति, पवार ने फिर किया इंकार

राष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्ष हुआ एकजुट

Politalks.News/MeetingofOpposition/MamataBanerjee. ठीक एक महीने तीन दिन बाद होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कवायद शुरू हो चुकी है. राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज से गजट अधिसूचना जारी हो चुकी है और इसके साथ ही करीब 11 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है. सूत्रों के अनुसार दाखिल किए गए 11 नामांकनों में से एक नामांकन अधूरे दस्तावेजों के कारण खारिज हो गया है. तो वहीं राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष भी अब एकजुट होता दिखाई दे रहा है. कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आज देश की प्रमुख विपक्षी पार्टियों के नेता मौजूद रहे. TMC प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में आयोजित की गई इस बैठक … Read more

छब्बे जी बनने कोलकाता पहुंचे पी चिदम्बरम दुबेजी बनकर लौटे, दीदी का तो पता नहीं अपनों से बने बुरे

असमंजस की स्थिति में चिदंबरम

Politalka.News/Bharat/P.Chidambaram. एक कटाक्ष भरी पुरानी कहावत है कि चौबे जी बनने निकले थे छब्बे जी लेकिन दुबेजी बनकर लौटे… कुछ ऐसा ही बीते दिनों दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम (P. Chidambaram) के साथ हो गया. पार्टी के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Benerjee) की सहानुभूति बटोरने कोलकाता हाईकोर्ट में पैरवी करने छब्बे जी बनकर पहुंचे चिदम्बरम को अपनों के हाथों ही बेइज्जत होकर दुबेजी बनकर लौटना पड़ा. दरअसल, प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) से कांग्रेस (Congress) की बातचीत टूटने के बाद बताया जा रहा है कि पी. चिदंबरम ने अपना महत्व साबित करने के लिए ममता बनर्जी के साथ कांग्रेस का सद्भाव बनवाने का … Read more

बीजेपी कार्यकर्त्ता की हुई रहस्यमय मौत, पीड़ित परिवार से मिले शाह, कहा- बंगाल में हो रही है राजनीतिक हत्याएं

बीजेपी कार्यकर्त्ता की हुई रहस्य्मय मौत

Politlaks.News/Kolkata/AmitShah. अमित शाह इन दिनों पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. लेकिन उनके कोलकाता दौरे से कुछ देर पहले ही बीजेपी कार्यकर्ता की रहस्य्मयी मौत ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है. कोलकाता एयरपोर्ट पर गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करने वाले प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अर्जुन चौरसिया का शव एक अज्ञात आवास पर फंदे से लटके मिला. अब इस पुरे मामले को लेकर परदेश की सियासत गरमा गई है. भाजपा ने आरोप लगाया है कि कार्यकर्ता की हत्या सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने की है, हालांकि पार्टी ने आरोपों से इनकार किया है. वहीं अपने बंगाल दौरे के दूसरे दिन कोलकाता पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह … Read more

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान’- ईद के मौके पर फिर ममता के निशाने पर आई भाजपा

‘देश में चल रही अलगाव की राजनीति सही नहीं’

Politalks.News/WestBengal/MamataBanerjee. आज पुरे देश में बड़े ही सौहार्द के साथ ईद मनाई जा रही है. देश में एक दो स्थानों पर हुई हिंसा को अगर छोड़ दिया जाए तो पुरे देश में बढ़ी ही शांति और उल्लास के साथ ईद का त्यौहार मनाया गया. पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बारिश के मौसम में भीगने के बावजूद रेड रोड पर आयोजित ईद-उल-फ़ित्र की नमाज में शामिल हुईं. इस दौरान बनर्जी ने वहां एकत्रित लोगों से भयभीत ना होने और बेहतर भविष्य के लिए एकजुट होने का आग्रह किया. वहीं ममता बनर्जी ने देश के कई राज्यों में बिगड़ते साम्प्रदायिक सौहार्द को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. ममता … Read more

पश्चिम बंगाल में चल रही है हिटलरशाही और बनर्जी बन गईं हैं हिटलर- तेजस्वी के बयान की जानिए वजह

तेजस्वी के बयान की जानिए वजह

Politalks.News/WestBengalPolitics. पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन कर रहे सैंकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर ममता की पुलिस द्वारा बेरहमी से लाठीचार्ज करने और वॉटर कैनन के इस्तेमाल से कई कार्यकर्ताओं को गम्भीर चोटें आने का मामला सामने आया है. दरअसल भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शिक्षा विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ‘चलो बिकाश भवन’ रैली का आयोजन किया था. बेंगलुरु से सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या इस रैली का नेतृत्व कर रहे थे. इस दौरान बंगाल पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजी और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. इस कार्रवाई को लेकर बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या … Read more

महिला मुख्यमंत्री के रहते हुए अगर होता है रेप तो वो है शर्मनाक- TMC सांसद सौगत राय का बड़ा बयान

नादिया रेप केस को लेकर सौगात दा ने उठाए सवाल

Politalks.News/WestBengal. नादिया रेप मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विवादित बयान के बाद सियासत गरमा गई है. पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के हमसे खली में किशोरी के साथ एक बर्थडे पार्टी में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया था.  लड़की के परिवार के द्वारा आरोप लगाया गया कि मुख्य आरोपी तृणमूल कांग्रेस के एक पंचायत सदस्य का बेटा है. वहीं इस पुरे मामले को लेकर ममता बनर्जी अब अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर आ गई है. ममता बनर्जी के विवादित बयान पर सवाल उठाते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने इस घटना को दुर्भागयपूर्ण बताया है. टीएमसी सांसद का कहना है … Read more

सीएम शैतान के वकील की भूमिका क्यों निभा रही है ? ममता के विवादित बयान पर विपक्ष ने खोला मोर्चा

ममता के विवादित बोल पर भड़का विपक्ष

Politalks.News/WestBengal. पश्चिम बंगाल के नादिया में किशोरी के रेप एवं हत्या मामले में अब सियासत गरमा गई है. जिसका मुख्य कारण हैं सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विवादित बयान. ममता बनर्जी ने इस पूरी घटना पर ही सवाल उठा दिए. ममता बनर्जी से जब इस घटना को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, ‘आपको कैसे पता कि उसके साथ रेप हुआ, क्या वो प्रेग्नेंट थी, या लव अफेयर का मामला था या फिर वह बीमार थी.’ ममता के इस बयान को विपक्ष ने संवेदनहीन बताया है. तो वहीं 2012 में गैंगरेप और हत्या की पीड़िता निर्भया की मां ने प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी के इस बयान … Read more

देश की आर्थिक स्थिति हो रही है बदतर, आने वाले समय में राज्य वेतन दे पाने में भी होंगे अक्षम?- ममता

'देश बढ़ रहा है आर्थिक संकट की ओर...'

Politalks.News/RisingInflation. राज्यों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद महंगाई ने ऐसी रफ़्तार पकड़ी है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही. पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बढ़ती महंगाई के कारण लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. दो साल कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन और बढ़ती बेरोजगारी के कारण पहले ही आम आदमी की कमाई घट चुकी है. बढ़ती महंगाई को काबू में लाने के लिए सरकार कुछ भी करती नजर नहीं आ रही है. इसे लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर. इसी कड़ी में आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने बढ़ती … Read more

बीरभूम पीड़ितों से मुलाकात कर ममता ने पोंछे आंसू तो भाजपा बोली- 100 हत्याएं करवाकर हज को चलीं दीदी

ममता बनर्जी के पिता जी की संपत्ति है क्या?

Politalks.News/WestBengal. प बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में हुई हिंसा को लेकर अब सियासत और भी ज्यादा गरमा गई है. इस पूरे मामले को लेकर जहां कलकत्ता हाई कोर्ट ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है तो वहीं आज सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज खुद हिंसाग्रस्त इलाके में पहुंच पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी. ममता बनर्जी के इस दौरे को लेकर बीजेपी जबरदस्त हमलावर है. रामपुरहाट पहुंचीं ममता बनर्जी के लिए लगाए गए तोरण को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा है. बीजेपी ने ममता बनर्जी से सवाल पूछा कि वो बीरभूम शोक मनाने जा रही हैं या फिर जश्न मनाने? तो वहीं इस पूरे मामले को लेकर … Read more

ये बंगाल है, उत्तर प्रदेश नहीं, हमें अपने लोगों की चिंता- बीरभूम हिंसा मामले को लेकर ममता का पलटवार

बीरभूम हिंसा को लेकर ममता का पलटवार

Politalks.News/WestBengal. बीरभूम में TMC नेता भादू शेख की हत्या और उसके बाद भड़की हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की सियासत गरमा गई है. सोमवार को स्‍टेट हाईवे- 50 पर जा रहे TMC नेता भादू शेख पर कुछ अज्ञात लोगों ने काफिले पर बम फेंक दिया. जिसके बाद भड़की हिंसा ने दर्जनों घरों में आग लगा दी. जिसमें 10 लोग जिंदा जल गए. इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रदेश की ममता बनर्जी सरकार ने SIT का गठन कर दिया और जल्द से जल्द इस पूरे मामले में जांच रिपोर्ट मांगी है. वहीं सूबे के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने जहां इस घटना को दुखद बताते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था … Read more