बीजेपी की वॉशिंग मशीन में धुलने वालों में अगला नाम महुआ मोइत्रा का!

bengal politics

महाराष्ट्र के दो बार के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने के बाद यह चर्चा तेज हो चली है कि अब भारतीय जनता पार्टी की वॉशिंग मशीन में धुलने वालों की अगली सूची में अगला नाम किसका होगा. चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ने पर कहा कि अब मुझे नयी दिशा पर चलना है और अगले ही दिन किसी समय आरोपों के घेरे में खुदको खड़ा करने वाली पार्टी बीजेपी में शामिल होकर राज्यसभा में जाने की तैयारी कर ली. आदर्श हाउसिंग घोटाले के चलते ही उन्हें सीएम पद छोड़ना पड़ा था. बीजेपी में जाते ही उनका यह दाग धुल गया है. अब बीजेपी में जाने … Read more

पहले किया पराया, फिर नीतीश ने अपनाया, अब क्या केजरीवाल को मिलेगी राहुल-खरगे की छत्र-छाया?

arvind kejriwal

कर्नाटक में कांग्रेस की एकतरफा अप्रत्याशित जीत ने देश की राजनीति को भी हिलाकर रख दिया है. इसका असर कर्नाटक में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम की ताजपोशी में ही देखने को मिल गया, जहां देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलावा भेजा गया लेकिन कांग्रेसी विचारधारा से विपरीत चलने वाले अरविंद केजरीवाल को इस आयोजन से दूर रखा गया. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी संयोजक अरविंद केजरीवाल को इस आयोजन में आमंत्रित नहीं किया गया था क्योंकि आप कांग्रेस की विचारधारा से एकराय नहीं रखती है. उडीसा के मुख्यमंत्री और बीजू दल सुप्रीमो नवीन पटनायक को भी केजरीवाल की केटेगिरी में ही रखा गया था. सभी राज्यों के … Read more

गृहमंत्री अमित शाह के सामने ही बीएसएफ अधिकारियों पर जमकर भड़कीं ममता बनर्जी, जानें क्यों?

img 20221217 wa0310

Mamta Banerjee got angry on BSF officers. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक बैठक के दौरान प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अचानक से BSF अधिकारियों पर भड़क पड़ीं. यह वाक्या हावड़ा में ईस्टर्न जोनल काउंसलिंग की बैठक के दौरान हुआ. सीएम ममता बनर्जी की एक मुद्दे को लेकर BSF अधिकारियों से तीखी बहस शुरू हो गई. इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह भी वहां मौजूद थे. मामला बढ़ते देख बीएसएफ के आला अधिकारियों ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत कराया. हालांकि इस मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री का फिलहाल कोई बयान अभी तक सामने नहीं आया है और न ही ममता ने आगे कुछ कहा है. लेकिन अचानक से मुख्यमंत्री … Read more

कांग्रेस बनाम बीजेपी और क्षत्रप बनाम भाजपा हो तो दिलचस्प हो सकता है आम चुनाव का मुकाबला!

भाजपा हारती तो....!

Politalks.News/Opposition/BJP’sVictory. हाल ही में देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों (Assembly elections) के बाद सियासी गलियारों में चर्चा है की अब भाजपा के खिलाफ तैयार हो रहे विपक्ष के मोर्च का क्या होगा? असल में पांच राज्यों के चुनाव के दौरान विपक्षी पार्टियां गजब राजनीति करती दिख रही थीं. जो पार्टियां इन पांच राज्यों में चुनाव लड़ रही थीं उनको छोड़ कर बाकी प्रादेशिक पार्टियों के ‘क्षत्रप‘ जबरदस्त भागदौड़ कर रहे थे. ममता बनर्जी (Mamata Baenerjee), एमके स्टालिन (M K Stalin), के चंद्रशेखर राव (K Chandrashekhar Rao), शरद पवार (Sharad Pawar), उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray), हेमंत सोरेन (Hemant Soren), तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) आदि प्रादेशिक क्षत्रपों का इन … Read more

काशी में खेला करेंगी ममता दीदी! बाबा विश्वनाथ के करेंगी दर्शन, अखिलेश एंड टीम के साथ होगा मेगा शो

काशी में खेला करेंगी ममता दीदी!

Politalks.News/Uttrapradesh.  उत्तरप्रदेश में चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) अब समापन की ओर बढ़ रहा है. छठे चरण का मतदान कल होना है इसके बाद सात मार्च को सातवें चरण का मतदान होगा. पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी (PM Modi’s parliamentary constituency Kashi) सहित 54 सीटों पर 7 मार्च को सातवें चरण में वोटिंग होगी. अब ऐसे में पीएम मोदी को अपने गढ़ में घेरने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Baenerjee) एक बार फिर यूपी चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने आ रही हैं. छठे चरण की वोटिंग के बीच गुरुवार को ममता बनर्जी पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी … Read more

CM गहलोत ने PM मोदी को पत्र लिखकर जताया विरोध, IAS कैडर की केंद्र में डेप्यूटेशन से जुड़ा है मामला

सीएम गहलोत का पत्र '...फैसले से 'स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया' होगी कमजोर'

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखकर आईएएस सर्विस कैडर की केन्द्र में डेप्युटेशन के लिए नियमों में संशोधन (ias cadre rules amendment) का विरोध जताया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Baenerjee) के बाद सीएम गहलोत द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया कि इससे केंद्र और राज्य सरकारों के लिए निर्धारित संवैधानिक क्षेत्राधिकार का उल्लंघन होगा और राज्य में पदस्थापित अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों में निर्भय होकर और निष्ठापूर्वक कार्य करने की भावना में कमी आएगी. सीएम गहलोत ने लिखा कि संशोधन के बाद केन्द्र सरकार संबंधित अधिकारी और राज्य सरकार की सहमति के बिना … Read more

TMC को बड़ा झटका, 5 नेताओं ने छोड़ा दामन साधा PK पर निशाना- पार्टी कर रही है गोवा को विभाजित

TMC को बड़ा झटका

Politalks.News/Goa. आगामी चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Baenerjee) सभी दलों को झटका दे रही थी लेकिन इस बार झटका उन्हें लगा है. बंगाल चुनाव में सफलता का परचम लहराने वाली TMC (Trinmool Congress) गोवा (Goa Assembly Election) में भी इस परचम को लहराना चाहती है लेकिन उसकी यह राह इतनी आसान नहीं होने वाली. तीन महीने पहले TMC में शामिल हुए महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (MGP) के पूर्व विधायक लवू मामलातदार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. यहीं नहीं मामलातदार ने TMC सहित उनकी पार्टी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) पर भी जमकर निशाना साधा है. तो वहीं पूर्व विधायक ने … Read more