पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से पहले थरूर ने लगाया भेदभाव का आरोप, खड़गे बोले- हम दोनों भाई, कोई अंतर नहीं

img 20221014 115719

Politalks.News/CongressPresident. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने जा रहे मतदान से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने गुरुवार को भेदभाव का आरोप लगाकर नई बहस छेड़ दी है. थरूर ने कहा कि पार्टी के भीतर उम्मीदवारों के साथ समान व्यवहार नहीं किया जा रहा है. यही नहीं इसे ‘गैरबराबरी का खेल का मैदान’ कहते हुए शशि थरूर ने आरोप लगाया कि दोनों लोगों के साथ अलग-अलग तरह का व्यवहार किया जा रहा है. शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा कि, ‘… कई पीसीसी में नेताओं ने खड़गे साहब का स्वागत किया और उनसे मुलाकात की. मेरे लिए ऐसा नहीं किया गया था. मैंने … Read more

अध्यक्ष के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में, खड़गे के साथ G-23 नेताओं की मौजूदगी पर थरूर ने उठाए सवाल

24 साल बाद होगा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव

Politalks.News/CongressPresidentElection. आख़िरकार कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन भर दिया है. 8 तारीख नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है. अगर 8 अक्टूबर भी निकल जाती है और कोई भी प्रत्याशी अपना नामंकन वापस नहीं लेता है तो फिर 17 अक्टूबर को तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा. शशि थरूर के अध्यक्ष चुनाव के नाम के एलान के वक़्त ये साफ़ नहीं था कि उनके सामने अन्य प्रत्याशी कौन होगा. जिसे लेकर पिछले कई दिनों से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी और आज सुबह ही मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम पर मुहर लगी. शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे दोनों ने आज अपना अपना नामांकन भर दिया है. … Read more

‘घर की कांग्रेस’ पर मचा घमासान, सिब्बल पर बरसे खड़गे और चौधरी- जब मंत्री थे तो सब अच्छा और अब बुरा

सिब्बल के बयान पर मचा घमासान

Politalks.News/Congress. 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर पहुंच चुकी है. हार के बाद अब कांग्रेस आलाकमान पर सवाल उठने लगे हैं. कांग्रेस के दिग्गज नेता और G23 गुट में शामिल कपिल सिब्बल के बयान ‘घर की कांग्रेस’ पर कांग्रेसी नेताओं ने पलटवार शुरू कर दिया है. कपिल सिब्बल के बयान पर पलटवार करते हुए राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, ‘सिब्बल किसी गांव में कांग्रेस के लिए काम करने नहीं गए, वे एक अच्छे वकील हो सकते हैं लेकिन अच्छे नेता नहीं.’ वहीं सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, ‘जब सिब्बल मंत्री थे तो सब अच्छा था … Read more

12 सांसदों के निलंबन को विपक्ष ने बताया ‘तानाशाही’, खड़गे बोले- घोंटा लोकतंत्र का गला, कल होगा हंगामा

विपक्ष हुआ लाल पीला

Politalks.News/Delhi. संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत भी मानसून सत्र की तर्ज पर हंगामेदार रही है. जहां एक और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का बिल पास हो गया, तो वहीं दूसरी तरफ राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान सदन ने विपक्षी दल के 12 सांसदों को इस सत्र की पूरी कार्यवाही के दौरान निलंबित कर दिया है. इन सांसदों पर यह कार्रवाई मानसून सत्र (11 अगस्त से) के दौरान अनुचित व्यवहार के चलते की गई. इस पर विपक्ष दलों ने आंखें लाल कर ली हैं. विपक्षी नेताओं ने इन सांसदों के निलंबन को अनुचित और अलोकतांत्रिक करार दिया और आरोप लगाया कि यह कार्रवाई उच्च सदन के सभी नियमों … Read more

राज्यसभा में कथित मारपीट को लेकर संसद से सड़क तक विपक्ष का संग्राम, उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

राज्यसभा में कथित मारपीट को लेकर विपक्ष ने की उपराष्ट्रपति से मुलाकात

Politalks.News/Delhi. संसद के मानसून सत्र के समापन के बाद भी विपक्ष एकजुट होकर सरकार पर लगातार हमलावर है. विपक्ष ने एकजुटता दिखाते हुए संसद से पैदल मार्च निकाला और उपराष्ट्रपति से मुलाकात की, इससे पहले  आज प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में बैठक की. बैठक के बाद कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने पेगासस जासूसी कांड, तीनों कृषि कानून एवं बढ़ती महंगाई को लेकर संसद भवन से लेकर विजय चौक तक पैदल मार्च निकाला. जिसके बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘हमें सदन के अंदर बोलने नहीं दिया गया, राज्यसभा में पहली बार सांसदों की पिटाई की … Read more

पेगासस जासूसी मामले में कांग्रेस के आरोप और BJP के प्रत्यारोप के बीच अमित शाह ने समझाई क्रोनोलॉजी

अमित शाह ने समझाई जासूसी कांड की 'क्रोनोलॉजी'

Politalks.News/Bharat. इसराइल में विकसित पेगासस स्पाईवेयर के जरिए चर्चित लोगों की कथित फ़ोन टैपिंग को लेकर देश की राजनीति में सियासी भूकंप आया गया है. एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठन ने खुलासा किया है कि केवल सरकारी एजेंसियों को ही बेचे जाने वाले इजराइल के खुफिया जासूसी साफ्टवेयर पेगासस के जरिए भारत के दो केंद्रीय मंत्रियों, 40 से अधिक पत्रकारों, विपक्ष के तीन नेताओं और एक मौजूदा न्यायाधीश सहित बड़ी संख्या में कारोबारियों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के 300 से अधिक मोबाइल नंबर हो सकता है कि हैक किए गए हों. इस कथित फ़ोन टैपिंग को लेकर रविवार को ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ और भारत समेत दुनिया के दूसरे मीडिया संस्थानों ने रिपोर्ट छापी … Read more