राहुल गांधी ही कर सकते हैं मोदी से मुकाबला, RSS ने निभाई मीर जाफर की भूमिका- CM गहलोत

ashok gehlot on rahul gandhi

CM Gehlot’s big statement on the court’s decision on Rahul Gandhi: ‘सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है…’ वाले बयान से जुड़े मानहानि केस में सूरत की सेशन कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद पूरी कांग्रेस पार्टी BJP पर हमलावर है. हालाँकि राहुल गांधी को जमानत मिल गयी है और वह दिल्ली वापस आ गए है. वही इस मामले को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने BJP पर निशाना साधा है और कहा है कि राहुल गांधी सत्य एवं अहिंसा के सिपाही हैं, सरकारी तंत्र के दबाव में वो असत्य के सामने झुकने वाले नहीं हैं, राहुल जी एवं … Read more

राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी और पायलट के बयान पर रंधावा का जयपुर में बड़ा बयान

Randhawa said on the statement of the pilot

जयपुर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रदेश कांग्रेस और सचिन पायलट को लेकर दिया बड़ा बयान, पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए रंधावा ने पायलट के बयान पर दी अपनी प्रतिक्रिया, कल पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की ओर से विधायक दल की बैठक बुलाए जाने को लेकर दिए गए बयान पर प्रभारी रंधावा ने मीडिया में रखी अपनी बात, मीडिया से बात करते हुए सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा- विधायक अगर विधायक दल की बैठक करना चाहेंगे तो हम बुला लेंगे बैठक, राजस्थान कांग्रेस में नहीं है कोई गुटबाजी, आगे रंधावा ने आपने बयान में कहा- सोमवार से ही वन टू वन बैठकें ले रहा … Read more

पायलट और हमने भुगता बगावत का खामियाजा तो अब 25 सितंबर के जिम्मेदारों को भी जल्द मिले सजा

mukesh bhakar big statement

Mukesh Bhakar’s big statement on the incident of 25 September: राजस्थान में कांग्रेस नेताओं की आपसी बयानबाजी का दौर एक बार फिर से चरम पर है. पार्टी आलाकमान के फैसले को चुनौती देनी वाली 25 सितम्बर की घटना ने एक बार फिर से राजनीतिक गलियारों की गर्मी बढ़ा दी है. हाल ही में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक न्यूज़ चैनल के चुनावी कार्यक्रम में 25 सितम्बर की घटना का जिक्र किया था. इस पर आज पहले मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने तो उसके बाद सचिन पायलट समर्थक लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि 25 सितंबर की घटना कांग्रेस के राज में एक शर्मनाक घटना … Read more

25 सितंबर की घटना पर अभी तक कोई एक्शन नहीं लेना मेरी समझ से परे- फिर झलका पायलट का दर्द

pilot on gehlot

Sachin Pilot on Rajasthan Politics: चुनावी साल में राजस्थान में कांग्रेस आलाकमान की पार्टी को एकजुट करने की कोशिशों के बीच प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में भाग लेते हुए जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिए गए गद्दार और कोरोना वाले बयान पर जोरदार जवाब दिया, तो वहीं बीती 25 सितंबर की घटना पर भी बेबाकी से अपनी बात रखी है. न्यूज़18 इंडिया के चुनावी कार्यक्रम चौपाल में भाग लेते हुए सचिन पायलट आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के जीत की बात दोहराते हुए बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी सहित असद्दुदीन ओवैसी पर भी जोरदार निशाना साधा. दिल्ली में आयोजित न्यूज़18 … Read more

प्रियंका गांधी हों PM पद की कैंडिडेट, राहुल तो …-आर्चाय प्रमोद कृष्णम ने दिया बड़ा बयान

Big statement of Archaya Pramod Krishnam

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर दिया बड़ा बयान, अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले आर्चाय प्रमोद कृष्णम ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को लेकर दिया बयान, एक मीडिया चैनल को दिए अपने बयान में आर्चाय प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर स्पष्ट कहा- कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी को बनाया जाना चाहिए PM पद का उम्मीदवार, राहुल गांधी हो गए हैं अब तपस्वी, कांग्रेस में लोकप्रियता के मामले में प्रियंका हैं सबसे ऊपर, 2004 में प्रियंका की अध्यक्षता में अटल जी जैसे लोकप्रिय पीएम को हटा दिया था, अब प्रमोद कृष्णम के इस बयान के सियासी … Read more

गहलोत और पायलट के बीच के सियासी झगड़े का चुनाव से बहुत पहले आलाकमान निकालेगा समाधान- खुर्शीद

ashok gehlot vs sachin pilot

Salman Khurshid on Ashok Gehlot & Sachin Pilot: चुनावी साल में कांग्रेस आलाकमान के सामने सबसे बड़ी चिंता राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच जारी अदावत को लेकर है. हालांकि आलाकमान जल्द ही इसका समाधान निकालेगा, यह कहना है जयपुर पहुंचे पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद का. कांग्रेस की आपसी फूट पर खुर्शीद ने कहा कि इस पर अध्यक्ष काम कर रहे है. राजस्थान में तो हम जहां बैठे हैं, वहां इसका बड़ा महत्व है. अध्यक्ष का वह संदेश धीरे-धीरे सब तक पहुंचना शुरू हो गया है. कई राज्यों में यह सवाल है, उनका समाधान शुरू हो गया है. … Read more

‘अपनी दादी और पिता से कुछ सीखें राहुल गांधी’ बोले अमित शाह तो जेपी नड्डा ने कह दिया ‘मानसिक दिवालिया’

Shah and Nadda targeted Rahul Gandhi

Amit Shah and JP Nadda targeted Rahul Gandhi: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को नसीयत देते हुए अपनी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी से कुछ सीखना चाहिए.  बीजेपी नेता और मंत्री शाह ने राहुल गांधी के कैम्ब्रिज (लंदन) में दिए बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें विदेशों में जाकर भारत का अपमान नहीं करना चाहिए. संसद में न बोलने देने के राहुल गांधी के आरोपों पर शाह ने कहा कि सभी को नियमों का पालन करना होगा. यदि उनके पास यह बुनियादी समझ नहीं है, तो हम क्या कर सकते हैं. वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी हमलावर होते हुए राहुल गांधी को … Read more

कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का हल्ला जारी, राहुल बोले- अडाणी के मुद्दे से बचने के लिए खड़ा कर रहे तमाशा

rahul gandhi on pm modi

Rahul Gandhi v/s Ravi Shankar Prasad: हाल ही में अपनी लंदन यात्रा के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और वर्तमान वायनाड सांसद राहुल गांधी द्वारा दिए बयान पर बवाल बढ़ता ही जा रहा है. बीजेपी इस मुद्दे पर सड़क से लेकर संसद तक कांग्रेस और राहुल पर हमलावर है. बीते तीन दिनों से संसद के दोनों सदनों में इस मुद्दे पर जोरदार हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित होती आ रही है. आज गुरुवार को भी इस मामले को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जोरदार वार-पलटवार हुआ. बीजेपी लगातार राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग कर रही है. लंदन से लौटने के बाद राहुल गांधी आज गुरुवार को पहली बार … Read more

आलाकमान को आंख दिखा सकते हो तो थोड़ी सख्ती अधिकारियों पर भी बरतें- पारख ने कसा धारीवाल पर तंज

rajasthan vidhansabha

Uproar in the Assembly Over the Resignation of Congress MLAs: राजस्थान में बीती 25 सितंबर को कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पक्ष में हुई विधायकों की बगावत का मामला बुधवार को विधानसभा में गूंजा. बीजेपी विधायक ज्ञानचंद पारख ने कांग्रेस की बगावत के मुख्य सूत्रधार अशोक गहलोत के सबसे करीबी मंत्री शांति धारीवाल को कांग्रेस की बगावत में उनकी भूमिका की शक्ति याद दिलाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों पर भी थोड़ी सख्ती करने लिए कह दिया. पारख के बयान पर सदन में सत्ता पक्ष के विधायकों ने आपत्ति दर्ज कराई. इसके बाद पक्ष-विपक्ष के बीच में सदन में जमकर हंगामा हुआ. इसके बाद में आसान पर बैठे सभापति जे … Read more

किसी का भला नही करके बुरा करने की सोचोगे तो नीली छतरी वाला देख रहा है सब- पायलट का सियासी बयान

sachin pilot tonk

अपने टोंक दौरे के दूसरे दिन प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शनिवार को तीन जनसभाओं को किया सम्बोधित, पायलट ने जहां प्रदेश में पिछले चार सालों में हुए विकास कार्यों के बारे में जनता को बताया, तो वहीं पिछले 9 सालों से केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा पर प्रदेश की अनदेखी का लगाया आरोप, वहीं एक जनसभा के दौरान सचिन पायलट ने अपने विरोधियों को भी दिया करारा जवाब, पायलट ने कहा- ‘किसी का भला नही कर सकते और बुरा करने की सोचोगे तो नीली छतरी वाला देख रहा है सब,’ वहीं, मीडिया से बातचीत में राजधानी में जारी वीरांगनाओं के मसले को लेकर किए गए सवाल … Read more