प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता, पायलट समेत दिग्गजों ने दीं शुभकामनाएं

प्रियंका गांधी का जन्मदिन आज

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी का जन्मदिन आज, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित कई दिग्गज नेताओं ने दी बधाई, सोशल मीडिया के जरिए सभी नेता और कार्यकर्ता प्रियंका गांधी को दे रहे बधाई, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट कर कहा- ‘अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, मैं आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ’, वही गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा- ‘महिला सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं, … Read more

काबा किस मुंह से जाओगे ‘ग़ालिब’, शर्म तुम को मगर नहीं आती- दिव्या के निशाने पर आए गहलोत के खास

img 20221020 wa0168

Politalks.News/Rajasthan. 24 साल बाद गांधी परिवार से इतर कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने सबसे पहले जो परीक्षा की घड़ी है वो है राजस्थान कांग्रेस में मचे बवाल का निपटारा करना. बीते माह विधायक दल की बैठक का बहिष्कार कर आलाकमान के निशाने पर आए गहलोत सरकार में मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी और गहलोत कृपा से RTDC के चेयरमैन बने धर्मेंद्र राठौड़ नोटिस का जवाब देने के बाद अब अपनी कुर्सी बचाने की जुगत में लगे हैं. इधर जोधपुर के ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा गहलोत कैम्प के इन नेताओं पर लगातार हमलावर हैं. इसी कड़ी में मदेरणा ने बीते रोज बुधवार को मल्लिकार्जुन … Read more

‘डोटासरा खुद मनाने गए विधायकों को लेकिन उन्होंने किसी की नहीं मानी, ऐसा क्या भय था, इस पर हो रिसर्च’

img 20221003 075434

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot. आठ दिन पहले राजस्थान की सियासत में आए सियायी उबाल में बीते चार दिन की चुप्पी के बाद बीते रोज रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान के बाद एक बार फिर गर्माहट आ गई है. सीएम गहलोत ने अपने समर्थक विधायकों द्वारा विधायक दल की बैठक का बहिष्कार, 2020 में आए सियासी संकट, ऑब्जर्वर बनकर आए मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन की भूमिका सहित बिना नाम लिए सचिन पायलट पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा. सीएम गहलोत ने कहा कि कई बार फैसले ऐसे हो जाते हैं, कई कारण हो जाते हैं, मैं उन पर नहीं जाता, मुझे नहीं मालूम किस स्थिति में ये फैसला हुआ, मैं … Read more

प्रदेश कांग्रेस में जो कुछ चल रहा है उसके जिम्मेदार हैं सिर्फ गहलोत, आलाकमान करे कार्रवाई- चौधरी

img 20220927 wa0183

Politalks.News/Rajasthan/Congress. राजस्थान कांग्रेस में जारी सियासी घमासान के बीच बीते रोज सोमवार को मंत्री शांति धारीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर सचिन पायलट गुट और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी महासचिव अजय माकन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सत्ता से हटाने का षड्यंत्र रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए. वहीं धारीवाल के आरोपों का जवाब देते हुए पायलट सनर्थक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोला. चौधरी ने कहा कि जो रविवार को बैठक की गई, वो नेतृत्व के खिलाफ की गई थी. पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि रविवार को इतना कुछ हो रहा था, उस समय अशोक गहलोत कहां थे? उनकी … Read more