सीएम गहलोत, महेश जोशी और OSD शर्मा सहित अन्य के खिलाफ दायर रिवीजन याचिका हुई खारिज

img 20220507 214501

Politalks.News/Rajasthan. वर्ष 2020 में गहलोत सरकार पर आए सियासी संकट के समय विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त से जुड़ी ऑडियो क्लिप्स को वायरल करने और इस संबंध में की गई बयानबाजी को लेकर बतौर गृह मंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और मुख्य सचेतक महेश जोशी (Mahesh Joshi) सहित अन्य के खिलाफ दायर रिवीजन याचिका को अतिरिक्त सत्र न्यायालय क्रम-3 महानगर प्रथम ने खारिज कर दिया. अदालत ने कहा कि परिवादी ने पूर्व में रिवीजन याचिका पेश की थी, जिसे एडीजे क्रम-7 अदालत ने खारिज कर दिया था. परिवादी ने उन्हीं तथ्यों को इस निगरानी में उठाया है. परिवादी ने ऐसे कोई आधार नहीं बताए हैं, जिनके आधार पर अदालत प्रथम दृष्टया … Read more

चिंतन शिविर से पहले गहलोत खेमे का शक्ति प्रदर्शन! धारीवाल के बाद 2 और मंत्रियों ने सीएम में दिखाई आस्था

चिंतन शिविर से पहले मुखर हुआ गहलोत खेमा!

Politalks.News/RajasthanPolitics. राजस्थान की सियासत में एक बार फिर सियासी उफान आना तय है. प्रदेश भर में जहां गर्मी अपने चरम पर है तो वहीं सियासी तापमान में भी धीरे धीरे वृद्धि होती जा रही है. कांग्रेस आलाकमान हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद एक्शन में है और वहीं बदलाव पर बदलाव कर रही है. ऐसे ही एक बदलाव की सुगबुगाहट राजस्थान में भी सुनाई देने लगी है जिसके चलते अब सियासी बयानबाजी अपने चरम पर पहुंच चुकी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुट के नेताओं ने अब अपनी तरफ से बयानबाजी शुरू कर दी है. UDH मंत्री शांति धारीवाल के बाद अब जलदाय मंत्री महेश … Read more

ERCP को लेकर गहलोत का कोई मंत्री या अधिकारी आज तक मेरे कार्यालय भी नहीं आया- गज्जू बना

गजेंद्र की राज्य सरकार को दो टूक

Politalks.News/Rajasthan. केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन को लेकर आज केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के सभी लोकसभा सांसदों के साथराजधानी जयपुर में एक बैठक की. होटल जयमहल पैलेस में हुई इस बैठक में जल जीवन मिशन से जुड़े केंद्र और राज्य के अधिकारी भी मौजूद रहे. बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि, ‘जल जीवन मिशन की गति राजस्थान में बेहद सुस्त है. ईआरसीपी प्रोजेक्ट को लेकर प्रदेश में सियासत तो खूब चल रही है, लेकिन आज तक राजस्थान का कोई मंत्री या अधिकारी इस प्रोजेक्ट को लेकर मेरे कार्यालय या विभाग भी नहीं आया.’ वहीं बैठक में कुछ देरी से शामिल … Read more

ERCP को लेकर कांग्रेस का 13 जिलों में हल्ला बोल, ये प्रदर्शन है PM की वादाखिलाफी के विरोध में- गहलोत

कांग्रेस का 13 जिलों में हल्ला बोल

Politalks.News/ERCP. राजस्थान की बहुचर्चित ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग अब तेज हो गई है. ERCP को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के 13 जिलों में विरोध-प्रदर्शन किया. ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट से 13 जिलों में पेयजल और सिंचाई का पानी मिलेगा. कांग्रेस के इस प्रदर्शन को आगामी चुनाव के लिए रणभेरी के रूप में भी देखा जा रहा है ताकि इन जिलों में पार्टी बीजेपी को मात दे सके. इन सभी जिलों में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया तो वहीं सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीटर के माध्यम से बीजेपी पर निशाना साधा. सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘आखिर राजस्थान के … Read more

ERCP पर गहलोत के बयान पर गज्जू बना ने दिया जवाब तो डोटासरा ने की राजनीति से सन्यास लेने की मांग

'अपना वचन निभाएं गजेंद्र सिंह'

Politalks.News/PoliticsOnERCP. राजस्थान के लिहाज से सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) और गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री महेश जोशी (Mahesh Joshi) के बीच हुए जुबानी विवाद के बाद शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) और गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच ट्वीटर वॉर छिड़ गया. सीएम गहलोत ने एक व्यक्तव्य जारी कर शेखावत पर निशाना साधा तो शेखावत ने पलटवार करते हुए कहा कि, ‘पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को लेकर गहलोत सरकार के मंत्री और स्वयं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जो व्यवहार है उसे किसी भी सूरत में सामान्य नहीं कहा जा सकता.’ वहीं … Read more

ERCP पर अजमेर में 2.30 मिनिट तक बोले थे मोदी, गहलोत ने जारी किए व्यक्तव्य, अब क्या करेंगे शेखावत?

सीएम गहलोत का गज्जू बना पर जोरदार पलटवार

Politalks.News/Rajasthan/ERCP. राजस्थान के लिहाज से सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार से की जा रही मांग पर अब प्रदेश की सियासत में उबाल आ गया है. ERCP को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री महेश जोशी के बीच हुए जुबानी विवाद में अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंट्री हो गई है. सीएम गहलोत ने एक व्यक्तव्य जारी कर शेखावत पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘प्रधानमंत्री मोदी से ERCP को 17वें नेशनल प्रोजेक्ट का दर्जा दिलवाकर वादा पूरा करवाने के बजाए केंद्र में जलशक्ति मंत्री बनकर बैठे राजस्थान के … Read more

अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई विधानसभा के आखिरी दिन मदेरणा के निशाने पर रहे जोशी और राठौड़

अनिश्चित काल के लिए स्थगित हुई विधानसभा

Politalks.News/RajasthanAseembly. राजस्थान की 15 वीं विधानसभा (Rajasthan Assembly) का सातवां सत्र सोमवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया. बजट सत्र (Budget Session) के रूप में चले विधानसभा के सप्तम सत्र में लंबे समय बाद किसी वार्षिक प्रतिवेदन पर चर्चा हुई. वहीं विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी (C.P. Joshi) ने बजट सत्र को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करते हुए कहा कि इस सत्र में 9 फरवरी से 28 मार्च तक कुल 25 बैठकें में हुई हैं. जिनमें 171 घंटे और 19 मिनट विधानसभा की कार्यवाही चली है. जोशी ने बताया की विधानसभा के इस बजट सत्र में कुल 8,336 प्रश्न प्राप्त हुए जिनमें से 3,785 तारांकित और 4,547 अतारांकित प्रश्न … Read more

सत्ताधारी पार्टी की MLA ने मंत्री को रबर स्टेंप बता दी चेतावनी- पानी के लिए उतरूंगी सड़कों पर

दिव्या के तेवरों की प्रदेशभर में चर्चा

Politalks.News/Rajasthan. अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर अगर जनप्रतिनिधियों को ‘समाधान’ में शामिल नहीं किया जाएं तो ग़ुस्सा ‘हां पक्ष लॉबी’ में ना निकल कर सदन में निकलता है, किसी सत्ताधारी पार्टी के विधायक को सिस्टम के खिलाफ सख़्त रवैये में बहुत दिनों बाद देखा गया. जोधपुर के ओसियां से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की बेटी दिव्या मदेरणा ने मंगलवार को विधानसभा (Rajasthan Assembly) में अपनी ही पार्टी की सरकार के मंत्री को जमकर घेरा. पानी से जुड़ी अनुदान मांगों पर बहस के दौरान जलदाय मंत्री महेश जोशी (Mahesh Joshi) पर जमकर निशाना साधा. दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) ने कहा कि, ‘मुझे दुख के साथ कहना पड़ … Read more

‘मैं महेश जोशी जी को कैसे आउट कर सकता हूं’- पायलट के बयान के निकाले जा रहे सियासी मायने

screenshot (12)

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की राजधानी जयपुर में रविवार से अब तक के सबसे बड़े वार्ड वाइज क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ हुआ. इस टूर्नामेंट में पहली बार जयपुर शहर के 10 विधानसभा के 250 वार्डों के खिलाड़ी ल हिस्सा ले रहे हैं. जयपुर के मानसरोवर स्थित केएल सैनी स्टेडियम में स्वाधीन फाउंडेशन की ओर से हुए टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) मुख्य अतिथि रहे, तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जलदाय मंत्री महेश जोशी (Mahesh Joshi) ने की. पत्रकारों से बातचीत में पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर पायलट ने कहा कि कांग्रेस एक है और आने वाले चुनावों में जनता वोट की ताकत … Read more

मलिक को मिला कांग्रेसी दिग्गजों का साथ, कहा- जिंदा है राज्यपाल का ज़मीर, तो राठौड़ ने जताई आपत्ति

मलिक को मिला कांग्रेसी दिग्गजों का साथ

Politalks.News/FarmersProtest. केंद्र सरकार भले ही एक साल से किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर चुप्पी साधे हुए है. लेकिन मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक लगातार किसानों के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद करते नजर आ रहे हैं. बीते रोज रविवार को जयपुर में तेजा फाउंडेशन के कार्यक्रम में मोदी सरकार के खिलाफ खुलकर सामने आए सत्यपाल मलिक के बयान के बाद अब प्रदेश कांग्रेस के नेता भी खुलकर मलिक के समर्थन में आ गए हैं. गहलोत सरकार के मुख्य सचेतक महेश जोशी और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सत्यपाल मलिक के बयान को मौजूदा किसान की आवाज करार दिया है, तो वहीं उपनेता प्रतिपक्ष राठौर ने मलिक की टिप्पणी … Read more