सरदारपुरा में दांव पर गहलोत की ‘सरदारी’! क्या लगा पाएंगे जीत का छक्का
राजस्थान विधानसभा चुनाव अब अंतिम चरण में आ पहुंचा है. आज प्रदेश की 199 सीटों पर मतदान हो रहा है. परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे. बात करेंगे प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट की, जिसे वीवीआईपी सीट माना जाता है. यहां से प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार चार बार चुनाव जीत चुके हैं. यह भी एक रोचक तथ्य है कि 1998 में जब अशोक गहलोत पहली बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने थे, उस समय सरदारपुरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता मानसिंह देवड़ा जीते थे. गहलोत के लिए उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद मुख्यमंत्री रहते हुए गहलोत … Read more