‘जुबानी थप्पड़’ पर भन्नाई BJP ने उठाई ‘चप्पल’, राउत बोले- ‘अब याद आया, करवाएंगे आपका इलाज’

'जुबानी थप्पड' मसले पर महाराष्ट्र में 'महारण'

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की ‘थप्पड़’ वाली टिप्पणी ने प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है. राणे को इस मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था. हालांकि उसी दिन रात में रायगढ़ के महाड में एक अदालत ने उन्हें जमानत दे थी. अब इस पूरे मसले पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है, ‘नारायण राणे वाला मामला अब खत्म हो चुका है और जो कार्रवाई की गई, वो नियमों के आधार पर हुई.’ शिवसेना नेता राउत ने कहा, ‘सालों बाद अब उद्धव ठाकरे के चप्पल वाला बयान याद आ रहा है, वो कब और क्यों दिया गया था, वो … Read more

विकास कार्यों पर डेढ़ घण्टे की सामुहिक चर्चा के बाद 10 मिनट अकेले में ‘दिल से मिले’ PM मोदी-ठाकरे

सामुहिक चर्चा के बाद 10 मिनट अकेले में 'दिल से मिले' PM मोदी-ठाकरे

Politalks.News/Maharashtra-Delhi. देश की सियासत में मौजूदा समय में हर मुलाकात और बयान के मायने निकाले जा रहे हैं. कोरोना संकटकाल में जब दो अलग-अलग पार्टियों के नेताओं की मुलाकात होती है तो सवाल उठना ‘लाजमी‘ है. सोमवार से ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात को लेकर राजनीतिक दलों में ‘हलचल‘ थी. भले ही दोनों राजनीति दलों की तरफ से बयान दिया गया कि, यह ‘मराठा आरक्षण’ और महाराष्ट्र के विकास समेत तमाम मुद्दों को लेकर मुलाकात थी, लेकिन यह भी सच है पिछले कुछ समय से भाजपा और शिवसेना के बीच जारी खटास अब ‘पिघलती‘ हुई दिखाई दे रही है. … Read more