एकनाथ शिंदे नहीं बल्कि देवेंद्र फडणवीस ही हैं महाराष्ट्र के असली मुख्यमंत्री- संजय राउत का बड़ा बयान

‘औरंगजेब आपका रिश्तेदार कैसे बन गया?’

Politalks.News/Maharashtra/SanjayRaut. औरंगजेब आपका रिश्तेदार कैसे बन गया? शिंदे सरकार महाराष्ट्र विरोधी है, इसीलिए औरंगाबाद और उस्मानाबाद के नाम बदलने के फैसले को पलट दिया क्योंकि एकनाथ शिंदे के हाथ में तो कुछ है ही नहीं, सरकार तो देवेंद्र फडणवीस ही चला रहे हैं, ये बयान है शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत का. दरअसल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी पिछली कैबिनेट बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा लिए गए नाम को बदलने के फैसले पर रोक लगी दी है. इस्तीफा देने से पहले ठाकरे ने अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक में औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर, उस्मानाबाद का धाराशिव और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम डीबी पाटिल … Read more

मैं नहीं कर रहा हूँ कोई नाटक, शिंदे आएं और मेरा इस्तीफा ले जाएं, लेकिन…- उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान

ठाकरे की शिंदे को दो टूक

Politalks.News/MaharashtraPoliticalCrisis/UddhavThackeray. महाराष्ट्र की सियासत में मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. शिवसेना से बागी हुए विधायक गुजरात के सूरत से निकलकर असम के गुवाहाटी पहुंच चुके हैं तो वहीं महाराष्ट्र में मौजूद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपनी सरकार को बचाने की पूरी कवायद में जुटे हैं. बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने शिवसेना द्वारा जारी किये गए व्हिप को गैरकानूनी बताते हुए भरत गोगावले को चीफ व्हिप नियुक्त किया है. यहीं नहीं बागी विधायकों ने राज्यपाल भगत सिंह कोठ्यारी को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने 34 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र भेजा है. वहीं उद्धव ठाकरे सियासी भूचाल को लेकर NCP प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात कर … Read more

मेरे पद को छोड़ने के बाद मुझे खुशी तभी होगी जब एक शिवसैनिक बने मुख्यमंत्री- उद्धव ठाकरे

139637

Politalks.News/MaharashtraPolitics/UddhavThackeray. महाराष्ट्र में मंगलवार से शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा बुधवार को भी जारी है. बीजेपी के बागी विधायक सूरत से गुवाहाटी में मौजूद हैं. वहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बागी विधायकों को साफ़ साफ़ कहा है कि ‘आपको जो कुछ भी कहना है आप यहां आकर मुझसे कहें.’ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश की जनता और बागी विधायकों को संबोधित किया किया. इस दौरान सीएम ठाकरे ने कहा कि, सियासी उथल पुथल के बीच शिवसेना सांसद एवं पार्टी के दिग्गज नेता संजय राउत ने दिया बड़ा बयान, महाराष्ट्र में पत्रकारों से बात करते हुए बोले राउत- ‘मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जी हैं और रहेंगे, फ्लॉर ऑफ द हाउस … Read more

4 राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर कल होगा घमासान, राजस्थान-हरियाणा में कांग्रेस की सियासी परीक्षा

रोचक हुआ राज्यसभा का घमासान

Politalks.News/RajysabhaElection2022. राज्यसभा चुनाव के रण में अब कुछ ही घण्टों का समय बचा है. देश के 15 राज्यों की कुल 57 सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए नामांकन वापसी के अंतिम दिन 41 सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन के बाद बची 16 सीटों पर रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है. इन 16 सीटों में राजस्थान की 4, महाराष्ट्र की 6, हरियाणा की 2 और कर्नाटक की 4 सीटों पर चुनाव होने वाला है. राजस्थान और महाराष्ट्र में सरकार के प्रत्याशियों को जीत दिलाने की चाबी निर्दलीय और समर्थित विधायकों के हाथ में है तो वहीं हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत में भी निर्दलीय प्रत्याशी रोड़ा बनकर बैठा है. वहीं … Read more

देश में कुछ भी होता है गलत तो उसके लिए BJP होगी जिम्मेदार- अलकायदा की धमकी पर बिफरे राउत

राउत के निशाने पर केंद्र

Politalks.News/Maharashtra/SanjayRaut. पैगंबर मुहम्मद पर बीजेपी नेता द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के बाद से देश की सियासत गर्म है. खाड़ी देशों ने जहां बीजेपी नेता द्वारा की गई टिप्पणी पर अपना विरोध व्यक्त किया तो आतंकी संगठन अलकायदा ने देश में अलग अलग जगह पर आत्मघाती हमले करने का एलान किया है. अलकायदा के इस एलान के बाद से भारतीय सुरक्षा एजेंसी एक्टिव हो गई है. तो वहीं देश की प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राज्यसभा सांसद एवं शिवसेना के दिग्गज नेता संजय राउत ने कहा कि, ‘अगर देश में कुछ भी गलत होता है, तो बीजेपी को जिम्मेदार माना जाए. … Read more

हरियाणा और राजस्थान के बाद महाराष्ट्र में राज्यसभा का रोचक हुआ घमासान, सपा-निर्दलीयों ने दी टेंशन

छठी सीट के लिए शिवसेना-BJP में सीधी टक्कर

Politalks.News/RajysabhaElection/Maharashtra. राजस्थान और हरियाणा के बाद अब महाराष्ट्र में भी राज्यसभा चुनाव के लिए लड़ाई और भी ज्यादा रोचक हो गई है. तीनों राज्यों के विधायक बाड़ेबंदी में कैद हैं. महाराष्ट्र में गठबंधन की नींव पर चल रही महाविकास अघाड़ी सरकार के लिए राज्यसभा चुनाव किसी जंग से कम नहीं है. पहले तो अन्य कई राज्यों की तरह ही महाराष्ट्र में मुकाबला सीधा सीधा दिख रहा था लेकिन अंत समय में पार्टी को समर्थन देने वाली सपा की नाराजगी ने मुश्किलें बड़ा दी हैं तो वहीं सरकार को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायक भी मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं. इसी बीच शिवसेना ने अपने विधायकों को मलाड स्थित एक रिसोर्ट … Read more

नरम पड़े राज ठाकरे के तेवर, जेल जाने के डर से रद्द किया अयोध्या दौरा, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

नरम पड़े राज ठाकरे के तेवर

Politalks.News/Maharashtra/RajThackeray. हाल ही में भारी विरोध के बीच अपने अयोध्या दौरे को स्थगित कर चुके महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) सुप्रिमो राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने बीते रोज पुणे के एक सभागार में में एक जनसभा को संबोध‍ित किया. इस दौरान राज ठाकरे ने बताया कि 1 जून को उनके कूल्हे की हड्डी की सर्जरी होनी है, जिसके प्रभाव से उबरने के बाद वह एक और रैली को संबोधित करेंगे. इस जनसभा के दौरान अपनी नेचर के विपरीत राज ठाकरे बहुत नरम नजर आए जबकि कयास लगाये जा रहे थे क‍ि इस रैली में राज ठाकरे उत्‍तर प्रदेश के सांसद बृजभूषण सिंह पर तीखा हमला करेंगे तो वहीं अपने चचेरे भाई … Read more

ठाकरे को चोट पहुंचाने की हुई कोशिश तो जल उठेगा पूरा महाराष्ट्र- राज के अयोध्या दौरे से पहले मचा बवाल

ठाकरे के समर्थन में लगे पोस्टर तो मचा हड़कंप

Politalks.News/RajThackeray/Maharashtra. महाराष्ट्र के दिग्गज नेता एवं मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर सियासत तेज हो चली है. एक तरफ जहां राज ठाकरे का 5 जून का अयोध्या दौरा प्रस्तावित है तो वहीं भारतीय राजनीति के कई सियासी दिग्गज उनके इस दौरे को लेकर सवाल उठाने लगे हैं. सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बाद अब केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले ने भी कहा है कि, ‘राज ठाकरे को अपने अयोध्या दौरे से पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगनी चाहिए.’ वहीं राज ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर मनसे ने गुरुवार को चेतावनी जारी की है कि अगर किसी ने उनके नेता को … Read more

‘ठाकरे तुम्हारी ‘सत्ता की बाबरी’ के ढांचे को गिराए बिना न तो शांत बैठेगा और न ही रुकेगा ये फडणवीस’

देवेंद्र फडणवीस ने साधा उद्धव ठाकरे पर निशाना

Politalks.News/DevendraFadnavis/Maharashtra. सिर्फ बाघ की फोटोग्राफी करने से कोई बाघ नहीं बन जाता. बाघ बनने के लिए सीना आगे कर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन मैं ये साफ़ कह दूं मेरी पीठ में खंजर घोंपकर मेरे राजनीतिक वजन को कम कर सकते हैं, मगर धयान रहे यही देवेंद्र फडणवीस तुम्हारी ‘सत्ता की बाबरी’ के ढांचे को गिराए बिना न तो शांत बैठेगा और न ही रुकेगा… एक दिन पहले उद्धव ठाकरे द्वारा बीजेपी पर किए गए जुबानी हमलों का देवेंद्र फडणवीस ने इन शब्दों के साथ तीखा पलटवार किया है. महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने बीते रोज भाजपा की महासंकल्प बैठक की. बैठक के … Read more

10 मिनिट के लिए हटा लें पुलिस, ओवैसी को भी औरंगजेब के पास नहीं भेज दें तो…- राणे का बड़ा बयान

महाराष्ट्र पहुंचे ओवैसी से गरमाई सूबे की सियासत

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में पहले से लाउडस्पीकर पर अजान और हनुमान चालीसा को लेकर जारी सियासत में आज तड़का उस वक़्त लग गया जब AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने मनसे प्रमुख का नाम लिए बगैर जमकर निशाना साधा और कहा कि, ‘मैं यहां किसी को जवाब देने आया नहीं हूं, ना ही किसी को बुरा कहने. मेरा तो फिर भी एक सांसद है लेकिन तुम तो बेघर हो, तुम लापता हो, तुम्हें घर से बेदखल किया गया है. मैं तो यह कहूंगा कि जो भी कुत्ता भौंकता है उसे भौंकने दो.’ बात यहीं तक सीमित रहती तो भी सही था लेकिन अकबरुद्दीन ने रैली से पहले औरंगजेब की कब्र पर जाकर … Read more