दशहरे पर आमने-सामने हुई शिवसेना, असली-नकली और हिंदूत्व को लेकर खूब चले जुबानी वार

eknath shinde vs uddhav thackeray in maharashtra

महाराष्ट्र में इन दिनों आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति काफी गरम है. हालांकि तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, इससे पहले ही वार पलटवार का दौरा जारी है. ऐसा कुछ देखने को मिला मुंबई की दशहरा रैली में, जहां उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना (UBT) और एकनाथ शिंदे समर्थित शिवसेना ने अपने आपको असली बताते हुए एक दूसरे पर कई वार व प्रतिघात किए. दोनों गुटों ने अलग अलग जगह पर दशहरा रैली का आयोजन किया. इस दौरान शिवाजी महाराज और हिंदूत्व को लेकर भी जमकर जुबानी तीर छोड़े गए. असली शिवसेना हम हैं – उद्धव ठाकरे दशहरे के उपलक्ष में प्रदेश के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे गुट की … Read more

महाराष्ट्र में चुनाव से पहले अजीत पवार गुट के इस नेता की गोली मारकर की हत्या

a8be62a0 b0bd 4cea b572 587df8753c6c

महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी सबसे बड़ी ख़बर, अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर की हत्या, बाबा सिद्दीकी को लगी थी तीन गोली, जिसके बाद उन्हें करवाया गया था लीलावती अस्पताल में भर्ती, बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर बांद्रा खेरवाड़ी सिगनल के पास उनपर हुई थी गोलीबारी, मिली जानकारी के अनुसार उन्हें मारी गई थी 3 गोली, पुलिस ने 3 लोगो को लिया है हिरासत में, महाराष्ट्र के कद्दावर नेताओं में थे शामिल थे बाबा सिद्दीकी

विस चुनावों की मतगणना के बीच महाराष्ट्र में चल रही लॉबिंग, चिंता में कांग्रेस!

maharashtra politics

Maharashtra Politics: एक तरफ जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना चल रही है. वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में सियासी वातावरण गर्म होता जा रहा है. चुनावी परिणामों के बाद महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर कभी भी चुनाव की घोषणा हो सकती है. ऐसे में महाराष्ट्र कांग्रेस में टिकट को लेकर लॉबिंग शुरू हो गयी है. हालांकि अभी तक अब तक चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है लेकिन उससे पहले प्रदेश कांग्रेस का सिरदर्द बढ़ता नजर आ रहा है. राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तक के माथे पर बल पड़ने लगे हैं. दरअसल, महाराष्ट्र के लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी … Read more

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बीजेपी को दिखाई आंख! क्या महायुति में होगी टूट?

ramdas athawale

महाराष्ट्र में होने वाले​ विधानसभा चुनाव से पहले ही प्रदेश की राजनीति में हलचल शुरू हो गयी है. एक तरफ सत्ताधारी महायुति सरकार में गठबंधन को लेकर दरार पड़ती दिख रही है. दूसरी तरफ, महाविकास अघाड़ी में सीटों को लेकर बातचीत शुरू हो चुकी है. वहीं सीटों के बंटवारे से पहले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) सु​प्रीमो और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भारतीय जनता पार्टी को आंखे दिखाना शुरू कर दिया है. उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 10 से 12 सीटों की मांग की है. डिमांड पूरी न होने पर गठबंधन को छोड़ने और महाविकास अघाड़ी से जुड़ने के भी स्पष्ट तौर पर संकेत दिए हैं. अठावले फिलहाल मोदी … Read more

आदित्य ठाकरे की इस जीत ने बीजेपी को चौंकाया! क्या यही तो नहीं पतन की शुरूआत?

aditya thackeray shiv sena (ubt)

महाराष्ट्र में आदित्य ठाकरे की एक बड़ी एवं भारी जीत ने बीजेपी को चारों खाने चित कर दिया है. यह जीत है शिवसेना की यूथ विंग ‘युवा सेना’ की, जिसका नेतृत्व खुद आदित्य ठाकरे कर रहे थे. यूथ विंग ने बीजेपी को जो करारी हार का स्वाद चखाया है, उससे उद्धव ठाकरे समर्थित शिवसेना के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. इस जीत के बाद राजनीतिक विशेषज्ञ यह भी अंदेशा लगा रहे हैं कि कहीं यही तो बीजेपी और महाराष्ट्र सरकार के पतन की शुरूआत तो नहीं है. दरअसल, यहां बात हो रही है मुंबई यूनिवर्सिटी में हाल ही में संपन्न हुए सीनेट चुनाव की, जिसमें शिवसेना की युवा सेना … Read more

‘एक बड़ी मछली फंसने वाली है..’ शरद पवार के दावे का किस ओर है इशारा?

sharad pawar chief ncp (sp)

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अभी थोड़ा वक्त बाकी है. हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद महाराष्ट्र में चुनावी बिगुल कभी भी बज सकता है. चुनाव आयोग भी महाराष्ट्र का दौरा कर चुका है और तारीख घोषणा की तैयारी चल रही है. इससे पहले शरद पवार की एनसीपी (एसपी) के एक बड़े दावे ने प्रदेश से लेकर दिल्ली तक की राजनीति में हलचल मचा दी है. पार्टी की ओर से सांकेतिक भाषा में दावा किया है कि चुनाव से पहले एक बड़ी मछली उनकी पार्टी में आने वाली है. आगामी चुनाव में महायुति को मिलने वाली सीटों का दावा भी किया गया है. उनके … Read more

महाराष्ट्र में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए अशोक चव्हाण के ये तीन करीबी, देखें पूरी खबर

8702d7ac f685 43f2 b199 1a968d5600e4

महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव और नांदेड़ लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के बहनोई और पूर्व सांसद भास्कर राव पाटील खतगांवकर, उनकी बहन डॉ मीनल पाटील खतगांवकर और पूर्व विधायक ओम प्रकाश पोकर्णा ने थामा कांग्रेस का दामन, इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा- भासकरराव बिना किसी पद के लालच के ही कांग्रेस में हुए हैं शामिल, इस तरह के जमीनी कार्यकर्ता के स्वागत से उन्हें हो रही है खुशी, बता दें नांदेड़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस के सांसद रहे वसंत चव्हाण के निधन के बाद होने … Read more

महाराष्ट्र चुनाव में कौन होगा विपक्ष का मुख्यमंत्री चेहरा, एनसीपी एसपी नेता शरद पवार ने दिया जवाब

sharad pawar

महाराष्ट्र में आगामी दिनों में होंगे विधानसभा चुनाव, प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने शुरू की तैयारियाँ, इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी (एसपी) नेता शरद पवार ने महा विकास अघाड़ी के सीएम फेस को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- राज्य विधानसभा चुनाव से पहले महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की नहीं है कोई जरूरत, मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला किया जा सकता है चुनाव नतीजों के बाद, गठबंधन में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी के आधार पर तय किया जाएगा मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार

मुश्किल में भाजपा का यह विधायक, इस मामले को लेकर दर्ज हुई दो एफआईआर, देखें पूरी खबर

maharashtra

महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, एक बार फिर मुश्किलों में घिरते नज़र आ रहे हैं भाजपा विधायक नितेश राणे, विधायक नितेश राणे के खिलाफ दो प्राथमिकी हुई दर्ज, महाराष्ट्र की अहमदनगर पुलिस के मुताबिक बीते दिन अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर और तोपखाना पुलिस के इलाके में दो अलग-अलग मौकों पर भड़काऊ भाषण देने के लिए भाजपा विधायक नितेश राणे के खिलाफ दर्ज की गई है एफआईआर, विधायक नितेश राणे ने बाईट दिन अहमदनगर में सकल हिंदू समाज आंदोलन में लिया था हिस्सा, इस दौरान वहां विधायक राणे ने दिया था भाषण

महाराष्ट्र को सौगात देने के बाद पीएम ने मांगी माफी, कांग्रेस ने कर दी ये मांग

pm modi

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को होने में अब कुछ महीने शेष हैं. उससे पहले केंद्र की ओर से प्रदेश को कई सौंगातें दी जा रही हैं. इसी कड़ी में पालघर के सिडको ग्राउंड में 76 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हुई है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है. इसी के साथ पीएम मोदी ने जनता से माफी भी मांगी है. प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले पर माफी मांगी. सिंधुदुर्ग में लगाई गई यह प्रतिमा 26 अगस्त को गिरकर टूट गई थी. इससे पहले सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस एवं अजित पवार भी इस मुद्दे पर माफी … Read more