शिंदे गुट ने बीजेपी की बढ़ाई टेंशन, कर दी बहुत बड़ी मांग, देखें पूरी खबर

maharashtra politics

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर लगातार गहराता जा रहा है सस्पेंस, सभी को अब इंतजार है नए मुख्यमंत्री के नाम का, वही महायुति में चल रही माथापच्ची के बीच एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने कर दी एक और बड़ी मांग, शिंदे गुट ने गृह मंत्रालय की मांग की है, शिंदे सेना के नेता संजय शिरसाट ने कहा- महाराष्ट्र की नई सरकार में शिवसेना को मिलना चाहिए गृह विभाग, गृह विभाग आमतौर पर होता है उपमुख्यमंत्री के पास, संजय शिरसाट ने आगे कहा- यह सही नहीं होगा कि मुख्यमंत्री गृह विभाग का करें नेतृत्व, शिंदे को महायुति सरकार का चेहरा बनाने से बीजेपी को ही होगा … Read more

न फडणवीस न शिंदे, ये नेता बनेगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री? कल हो सकता है ऐलान

maharashtra politics

महाराष्ट्र की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश को जल्द मिलेगा नया मुख्यमंत्री, वही सभी के मन में उठ रहे है सवाल कि आखिर कौन बनेगा महाराष्ट्र का सीएम? पिछले कई दिनों से माना जा रहा था कि देवेंद्र फडणवीस ही बनेंगे मुख्यमंत्री, लेकिन अब आ रही है एक अलग खबर, सूत्रों के अनुसार आलाकमान एक बार फिर सभी को चौका सकता है, मध्यप्रदेश और राजस्थान के सफल प्रयोग के बाद लागू हो सकता है नया मॉडल, महाराष्ट्र में भी सीएम पद पर नए चेहरे का हो सकता है ऐलान, अब केन्द्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल का नाम आ रहा है सामने, मुरलीधर मोहोल महाराष्ट्र के पुणे लोकसभा क्षेत्र से सांसद, … Read more

CWC की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा, खड़गे,राहुल, प्रियंका, सचिन पायलट समेत कई नेता रहे मौजूद

cwc meeting

कांग्रेस पार्टी से जुडी बड़ी खबर, दिल्ली में आज कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस कार्य समिति की हुई बैठक, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक, इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, सचिन पायलट, DK शिवकुमार और पार्टी के कई अन्य नेता हुए शामिल, वही इस बैठक में महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस की हुई करारी हार को लेकर हुआ मंथन, इसके साथ ही बैठक में ईवीएम को लेकर भी हुई है चर्चा, वही दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी सीडब्ल्यूसी की बैठक में हुई चर्चा

महाराष्ट्र में बीजेपी ने किया भारी खेल तो झारखंड में क्यों हुई फेल?

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को महाविकास अघाड़ी और यूं कहें कि इंडिया गठबंधन पर भारी जीत हासिल हुई. 288 में से बीजेपी को 149 में से 132 और महायुति को 234 सीटों पर प्रचंड बहुमत हासिल हुआ. यह जनादेश महाराष्ट्र में बीजेपी का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. वहीं 80 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में झामुमो गठबंधन ने 56 सीटें जीतीं (पिछले चुनाव से 9 सीटें ज्यादा) और 44.3% वोट हासिल किए, जो पिछले चुनावों की तुलना में 9% ज्यादा हैं. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को केवल 24 सीटों से ही संतोष करना पड़ा. राज्य के आदिवासी क्षेत्र में तो बीजेपी केवल एक सीट पर ‘कमल’ … Read more

एकनाथ शिंदे की नई चाल से महाराष्ट्र में बवाल, क्या नया फॉर्मूला ढूंढ रही है बीजेपी?

maharashtra politics

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद अब प्रदेश में सबकी नजर अगले मुख्यमंत्री पर टिकी है. प्रदेश और महायुति की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया गया है. साथ ही देवेंद्र फडणवीस को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है. अब लगता है कि पूर्व सीएम एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को ये बात रास नहीं आ रही है. हालांकि उन्होंने पद से इस्तीफा जरूर दे दिया है, लेकिन सीएम बनने की लालसा को अब तक दबा नहीं पाएं हैं. शायद यही वजह रही कि सरकार का दावा पेश करने राज्यपाल भवन पहुंचे देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ … Read more

एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के सीएम पद से दिया इस्तीफा,देवेंद्र फडणवीस बनेंगे नए मुख्यमंत्री!

maharashtra politics

महाराष्ट्र की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, शिवसेना शिंदे गुट के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के सीएम पद से दिया इस्तीफा, आज उन्होंने अपना इस्तीफा बीजेपी विधायक दल की बैठक से ठीक पहले ​दिया, इसके साथ ही उनके पूरे मंत्रीमंडल ने भी सौंप दिया है अपना इस्तीफा, महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें अगली सरकार के गठन होने तक अपने पद पर बने रहने को कहा है, वही अब यह तय माना जा रहा है कि आज बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद नए सीएम के नाम का हो जाएगा ऐलान, पॉलिटॉक्स न्यूज़ के सूत्रों के अनुसार देवेंद्र फडणवीस बन सकते है महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, इसके … Read more

महाराष्ट्र-झारखडं के नतीजों पर राहुल गांधी ने दिया बयान, देखें क्या कहा?

rahul gandhi big statement

लोकसभा में विपक्ष के कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के आए नतीजों पर दी प्रतिक्रिया, राहुल गांधी ने कहा- झारखंड के लोगों का INDIA को विशाल जनादेश देने के लिए दिल से धन्यवाद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, कांग्रेस और झामुमो के सभी कार्यकर्ताओं को इस विजय के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं, प्रदेश में गठबंधन की यह जीत संविधान के साथ जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा की जीत है, महाराष्ट्र के नतीजे अप्रत्याशित हैं और इनका हम विस्तार से विश्लेषण करेंगे, प्रदेश के सभी मतदाता भाई-बहनों को उनके समर्थन और सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद, बता दें महाराष्ट्र में कांग्रेस की हुई है करारी … Read more

‘देवेन्द्र फडणवीस ही होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री’ नतीजों के बीच इस बीजेपी नेता ने दिया बड़ा बयान

maharashtra politics

महाराष्ट्र की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना है जारी, तीन घंटे की काउंटिंग के बाद महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन रुझानों में एक तरफा जीत की ओर, खबर लिखे जाने तक महायुति (NDA) को मिली है 218 सीटें, MVA को मिली है 57 सीटें, अन्य को 17 सीटें, महाराष्ट्र में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, बीजेपी अकेले 127 सीटों पर है आगे, वही अब चर्चा यह हो रही है कि कौन होगा महाराष्ट्र का  मुख्यमंत्री, पॉलिटॉक्स न्यूज़ के सूत्रों के अनुसार देवेंद्र फडणवीस चल रहे सीएम की रेस में सबसे आगे, चुनाव के नतीजों से पहले फडणवीस ने … Read more

‘रिजल्ट में कुछ तो गड़बड़ है, हमारी 4-5 सीटें की है इन्होंने चोरी’ संजय राउत का बड़ा आरोप

sanjay raut big statement

महाराष्ट्र की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना है जारी, तीन घंटे की काउंटिंग के बाद महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन रुझानों में एक तरफा जीत की ओर, खबर लिखे जाने तक महायुति (NDA) को मिली है 218 सीटें, MVA को मिली है 56 सीटें, अन्य को 14 सीटें, वही मतगणना के बीच शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने दिया बड़ा बयान, कहा- हम जो देख रहे हैं, उससे लगता है कि कुछ है गड़बड़, यह जनता का फैसला नहीं था, हर कोई समझ जाएगा कि यहां क्या गड़बड़ है, उन्होंने (महायुति) ऐसा क्या किया कि उन्हें 120 से ज्यादा मिल रही … Read more

रुझानों में महाराष्ट्र में BJP गठबंधन को बहुमत, झारखंड में JMM का जलवा, दखें पूरी खबर

breaking news

महाराष्ट्र और झारखडं की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर और झारखडं की 81 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना है जारी, ढाई घंटे की काउंटिंग के बाद महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन रुझानों में एक तरफा जीत की ओर, खबर लिखे जाने तक महायुति (NDA) को मिली है 218 सीटें, MVA को मिली है 58 सीटें, अन्य को 12 सीटें, वही झारखंड में रुझानों में तस्वीर बदल गई, जेएमएम गठबंधन एक बार फिर पहुंच गया बहुमत के पार, बीजेपी गठबंधन यहां 30 सीटों पर है आगे, जबकि जेएमएम गठबंधन 48 सीटों पर है आगे