‘काऊ हग डे’ पर शिवसेना का तंज- शेयर बाजार के बिग बुल’ हैं अडाणी, लेकिन मोदी के लिए एक पवित्र गाय

shivsena vs bjp

Shiv Sena Taunts PM Modi on the Order of Cow Hug Day: हाल ही में मोदी सरकार द्वारा वेलेंटाइन डे के दिन ‘काऊ हग डे’ मनाने को लेकर जारी किए गए फरमान पर महाराष्ट्र की प्रमुख विपक्षी पार्टी शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में प्रधानमंत्री मोदी से लेकर ‘Cow Hug Day’ मनाने के आदेश पर जोरदार तंज किया है. शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट ने 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के मौके पर ‘काऊ हग डे’ मनाने की पहल को एक मज़ाक बताया है. यही नहीं शिवसेना ने सामना में अडाणी मामले को इस काउ हग डे से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर तगड़ा कटाक्ष किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी … Read more

6 महीने पहले से अंदेशा होने के बावजूद शिंदे की बगावत रोकने में नाकाम रहे ठाकरे- पवार का बड़ा दावा

img 20230205 140404

Ajit Pawar on Uddhav Thackeray. बीते साल एकनाथ शिंदे की बगावत के चलते महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार के गिरने और बीजेपी गठबंधन की नई सरकार के गठन के करीब आठ महीने बाद एनसीपी नेता अजीत पवार ने बड़ा दावा किया है. पवार ने दावा किया कि शिवसेना में बगावत को लेकर उद्धव ठाकरे को चेतावनी देने के बावजूद उद्धव ठाकरे इस बगावत को रोक नहीं सके थे. बता दें कि अजीत पवार एमवीए गठबंधन वाली ठाकरे सरकार के दौरान उपमुख्यमंत्री रहे थे. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के बीच गठबंधन की महाविकास अघाड़ी सरकार चल रही थी. बीते साल शिवसेना के एक गुट ने एकनाथ … Read more

शरद पवार आज भी BJP के साथ, जल्दी ही समझ आ जाएगी सबको ये बात- अंबेडकर का NCP पर हमला

img 20230126 wa0443

Prakash Ambedkar on Sharad Pawar, NCP with BJP. हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना से गठबंधन करने वाले बाबासाहेब अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए सियासत को गरमा दिया है. प्रकाश ने दावा किया है कि शरद पवार आज भी बीजेपी के साथ हैं और जल्दी ही ये बात सबको समझ आ जाएगी. अपने दावे के पक्ष में प्रकाश अंबेडकर एक पुरानी घटना का हवाला दिया. आंबेडकर ने कहा कि अजित पवार ने जब देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी तब उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था. इसमें अजित पवार ने इस बात पर हैरानी जताई थी कि … Read more

शिंदे गुट ने फिर दिया ठाकरे गुट को झटका, कीर्तिकर ‘बालासाहेब की शिवसेना’ में शामिल होने वाले 13वें सांसद

img 20221111 wa0291

महाराष्ट्र की सियासत में फिर शुरू हुआ सियासी तोड़ाफोड़ी का खेल, सांसद गजानन कीर्तिकर उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर आधिकारिक तौर पर ‘बालासाहेब की शिवसेना’ यानी शिंदे गुट में हुए शामिल, शुक्रवार शाम को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में एक ही कार में पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद कीर्तिकर, ऐसे में उद्धव गुट को छोड़कर पाला बदलने वाले 13वें सांसद बने कीर्तिकर ठाकरे, पिछले तीन महीने से चल रहा था कीर्तिकर का यह आंदोलन, फाइनली आज मुंबई के रवींद्र नाट्य मंदिर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में सार्वजनिक रूप से कीर्तिकर ने ली पार्टी की सदस्यता, गजानन कीर्तिकर के एकनाथ शिंदे की पार्टी को समर्थन करने से … Read more

भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्ट्र चरण पर टिकी सियासी निगाहें, पवार व ठाकरे सहित ये दिग्गज होंगे शामिल

f5f2d896e94b8566c1aabffee937a4a71666161499715538 original

Politalks.News/BharatJodoYatra/Maharashtra. पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरु हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पिछले 45 दिनों के दौरान चार राज्यों को कवर करने के बाद दिवाली ब्रेक लेने से पहले रायचूर होते हुए कर्नाटक से निकली और नारायणपेट जिले के गुडेबल्लूर में इसने तेलंगाना में प्रवेश किया. अब राहुल की यह यात्रा कल यानी 27 अक्टूबर को मकथल से फिर से शुरू होगी और 7 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी. सियासत के लिहाज से भारत जोड़ो यात्रा का महाराष्ट्र चरण काफी महत्वपूर्ण होने वाला है. दरअसल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता शरद पवार के अलावा शिवसेना प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी इस … Read more

मुझ पर बनाया गया शिवसेना से बगावत करने का दबाव- संजय राउत ने जेल से लिखी मां को चिठ्ठी

‘मैं जल्द ही वापस आऊंगा’

Politalks.News/Maharashtra. ‘आप की तरह, शिवसेना भी मेरी मां है, मुझ पर अपनी मां से विश्वासघात करने का दबाव था, मुझे सरकार के खिलाफ नहीं बोलने और ऐसा नहीं करने पर कीमत चुकाने की धमकी दी जा रही थी, मैं इन धमकियों के आगे झुका नहीं, इस वजह से आज आपसे दूर हूं,’ ये कहना है शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत का. महाराष्ट्र में पात्रा चाल घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में चल रहे शिवसेना नेता संजय राउत ने जेल से अपनी मां को लिखे इस पत्र में अपनी बात कही. मराठी में लिखे गए इस पत्र में संजय राउत ने  कहा कि, ‘ये सभी जानते … Read more

24 में मोदी को रोकने के लिए विपक्ष ने कसी कमर, KCR लॉन्च करेंगे राष्ट्रीय पार्टी, कुमारस्वामी ने किया समर्थन

img 20220913 114539

Politalks.News/Bharat/KCR. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए देशभर के विपक्षी दलों के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है. इसी कड़ी में बीते रविवार को हैदराबाद में मुख्यमंत्री केसीआर और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बीच अहम बैठक हुई. दोनों नेताओं ने दोपहर का भोजन एक साथ किया. इसके बाद देश के राजनीतिक मुद्दों पर तीन घंटे तक चर्चा हुई. बैठक के बाद कुमारस्वामी ने केसीआर के राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश की पैरवी करते हुए कहा कि वह देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. दोनों नेताओं ने माना कि वर्तमान सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों के अनुकूल … Read more

नहीं झुकेंगे दिल्ली के आगे- मोदी सरकार पर पवार का सीधा हमला, विपक्षी दलों से एकजुट होने का आव्हान

img 20220912 100853

Politalks.News/Delhi/NCP/Pawar. देशभर में विपक्षी दलों के कई नेताओं पर जारी केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने बीते रोज रविवार को कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली में मौजूद शासकों के सामने कभी आत्मसमर्पण नहीं करेगी. इसके साथ ही पवार ने भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए गैर-भाजपा दलों से एक बार फिर मिलकर काम करने का आह्वान किया है. वहीं एनसीपी की ओर से नई दिल्ली में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में रविवार को खासा हंगामा देखा गया. यहां अधिवेशन के बीच में ही मंच छोड़कर अजीत पवार बाहर निकल गए. माना जा रहा है बोलने … Read more

तीन महीने में ही गहराया एकनाथ शिंदे सरकार पर सियासी संकट, 4 MLA के जाते ही खड़ा होगा ये खतरा!

fe277b61964c99a04a499638a45ed701 original

Politalks.News/MaharashtraPolitics. शिवसेना से बगावत कर बीजेपी की शरण में पहुंचकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे के सामने बहुत कम समय में ही सियासी संकट खड़ा होता नजर आ रहा है. महाराष्ट्र में अभी सरकार बने करीब तीन महीने ही बीते हैं, लेकिन अभी से शिंदे को अपने साथ आए विधायकों की नाराजगी से गुजरना पड़ रहा है. यही कारण है कि वह कैबिनेट का दूसरा विस्तार भी नहीं कर पा रहे हैं. दरअसल शिवसेना से बागी ज्यादातर विधायक एकनाथ शिंदे सरकार में खुद को मंत्री देखना चाहते हैं जबकि सभी को एडजस्ट करना बिलकुल भी संभव नहीं है. वहीं दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट में असली शिवसेना और नकली शिवसेना … Read more

मोदी-शाह को जाना चाहिए पीओके, शिंदे को भी ले जाएं साथ- सामना के जरिए शिवसेना का केंद्र पर निशाना

img 20220805 221017

Politalks.News/MaharashtraPolitics. 40 से ऊपर विधायकों और अन्य सांसदों और नेताओं के विश्वासघात के बाद भी शिवसेना की आक्रमकता में कोई कमी नहीं आई है. शिवसेना ने चीन और पाकिस्तान के साथ चल रहे सीमा मुद्दे और कश्मीर में तनाव को लेकर अपने मुखपत्र सामना के जरिए मोदी सरकार की जबरदस्त भर्तसना की है. यही नहीं सामना के जरिए शिवसेना ने अपने बागी नेता और सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ विद्रोही गुट को भी निशाना बनाया है. शिवसेना का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को हमारे कश्मीर यानी पीओके में पैर रखना चाहिए था. आपको बता दें, कश्मीर में पीडीपी की अध्यक्षा और आजाद … Read more