अजित गुट के विधायक छगन ने शरद पवार को दिखाया ‘भुजबल’, बोले – उन्हें हर जगह मांगनी पड़ेगी माफी

maharashtra politics

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में अजित पवार गुट में शामिल हुए नेता अब एनसीपी के मुखिया शरद पवार को भी आंखें दिखाने लग गए हैं. अजित गुट के विधायक और नव नियुक्त मंत्री छगन भुजबल ने येओला दावे पर शरद पवार पर पलटवार किया. भुजबल ने कहा कि अगर शरद पवार इसी तरह माफी मांगते रहे तो उन्हें कई अन्य जगहों पर जाकर इसी तरह खेद व्यक्त करना पड़ेगा. इससे पहले शरद पवार ने नासिक के येओला में एक रैली में जनता से माफी मांगते हुए कहा था कि भुजबल को निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नियुक्त करने का उनका निर्णय गलत था. इसके लिए वे जनता … Read more

शिंदे-अजित की संधि पर भारी पड़ेगी ठाकरे-पवार की जुगलबंदी! उद्धव-शरद मिलकर बना रहे रणनीति

maharashtra politics

बीते एक साल से महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. ये कहना गलत न होगा कि प्रदेश की सियासत में कब किस पल क्या घट जाएगा, इसका अंदाजा लगाना राजनीतिक विशेषज्ञों के लिए भी मुश्किल हो रहा है. पिछले साल शिवसेना और अब एनसीपी दो फाड़ में बंट गई है. शिवसेना के एक गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे हैं तो दूसरे गुट के सीएम एकनाथ शिंदे. उसी तरह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के एक गुट में शरद पवार हैं तो दूसरे में अजित पवार. शिवसेना के एकनाथ शिंदे जिस राह पर थे, अब उसी राह पर अजित पवार चल पड़े हैं. उन्होंने भी मुख्य पार्टी … Read more

शरद पवार का पुष्पाराज वाला अंदाज! बोले एनसीपी चीफ- मैं रिटायर नहीं फायर हूं…

sharad pawar vs ajit pawar

Maharashtra Politics: नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) में टूट के चलते शरद पवार थोड़े से परेशान जरूर हैं लेकिन घबराए बिलकुल नहीं हैं. अजित पवार के कुछ विधायकों को लेकर सरकार में शामिल होने के बाद शरद पवार काफी एक्टिव मोड में हैं. लगता है कि जैसे अजित पवार के जाने से उन्हें कोई नई बूस्टर टॉनिक मिल गई हो. दो दिन पहले अजित पवार के उनकी उम्र और रिटायमेंट को लेकर की गई टिप्पणी का जवाब शरद पवार ने नासिक के येवला में जनसभा कर अपने शक्ति् प्रदर्शन से दिया है. यहां उन्होंने मीडिया के सामने पुष्पाराज वाला अंदाज अपनाते हुए कहा कि ना तो वे थके हैं और न … Read more

मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे का एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंचना समझ से परे!

maharashtra politics

Maharashtra Politics: बीते कुछ दिनों में महाराष्ट्र की सियासत में कब किस वक्त क्या हो जाए, बता पाने राजनीतिक विशेषज्ञों के लिए भी टेड़ी खीर साबित हो रहा है. पिछले सप्ताह अजित पवार का महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे एवं बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस से हाथ मिलाकर सरकार में शामिल होना और उसके तुरंत बाद एनसीपी पर दावा ठोकना जैसे घटनाक्रम ने प्रदेश सहित देश की राजनीति को भी हिलाकर रख दिया है. हाल में मनसे (MNS) नेता अभिजीत पानसे की शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत से मुलाकात ने दोनों भाईयों के बीच सुलह की अटकलें तेज कर दी थी, लेकिन इसके तुरंत बाद राज ठाकरे की मुख्यमंत्री … Read more

अजित पवार की बगावत पर पीके ने क्यों कहा कि पाला बदलने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा?

prashant kishor on maharashtra politics

Prashant kishor on maharashtra politics: युवाओं की टीम कही जा रही जन सुराज के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में काफी एक्टिव दिख रहे हैं. मोदी 1.0 की जीत के बाद एकाएक चर्चा में आए पीके बिहार के विकास पर चर्चा करते हुए दिखाई दे जाते हैं. इस बार उन्होंने इन सबसे उलट विपक्षी एकता के समीकरण पर भी बात की. उन्होंने बताया कि किस तरह से विपक्षी एकता कामयाबी की दिशा में आगे बढ़ सकती है. वहीं महाराष्ट्र की राजनीति में हुए फेरबदल और अजित पवार की अपने चाचा शरद पवार व एनसीपी से बगावत पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि पाला बदलने से … Read more

अजित पवार पर भारी पड़ेगी शरद पवार के राजनीतिक अनुभव की ‘गुगली’!

maharashtra politics

Maharashtra Politics: एक युवा बल्लेबाज क्रिकेट के मैदान में कितना ही आक्रामक खेले लेकिन अनुभवी गेंदबाजों के सामने संभलकर ना खेले तो उसका विकेट गिरना तय है. अब महाराष्ट्र राजनीति का पिच बन चुका है जहां अजित पवार एक मंजे हुए बल्लेबाज की तरह खेल रहे हैं. उनका रुख आक्रामक है और वे हर गेंद को सीमा रेखा से बाहर भेजना चाहते हैं. उधर राजनीति के अनुभवी जादूगर शरद पवार फिलहाल उनका खेल देख रहे हैं. उनका ओवर आना अभी बाकी है. अजित पवार अपने आपको कितना ही मंझा हुआ राजनीतिज्ञ मान रहे हों लेकिन हकिकत तो ये है कि शरद पवार बीसीसीआई के अध्यक्ष रह चुके हैं और किस … Read more

शरद पवार का बड़ा फैसला, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को निकाला पार्टी से

sharad pawar

महाराष्ट्र की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, NCP ने लिया का बड़ा फैसला, शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को पार्टी से किया निलंबित, शरद पवार ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा- मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल के नाम एनसीपी पार्टी के सदस्यों के रजिस्टर से हटाने का देता हूं आदेश, वही इसके साथ ही एनसीपी ने शपथ लेने वाले विधायकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें कर दिया है बर्खास्त, महाराष्ट्र एनसीपी अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा- किसी को भी पार्टी का चुनाव चिन्ह इस्तेमाल करने की नहीं है इजाजत, अगर ऐसा किया … Read more

सतारा में शरद पवार का शक्ति प्रदर्शन, कहा- महाराष्ट्र को अपनी ताकत दिखानी होगी

sharad pawar

पार्टी में ‘टूट’ के बाद शरद पवार ने सतारा में किया शक्ति प्रदर्शन, शरद पवार ने सतारा के कराड में समर्थकों को किया संबोधित, इस दौरान एनसीपी नेता ने कहा- आज हम सभी को रहने की जरूरत है एकजुट, पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा- महाराष्ट्र को बांटा जा रहा है जाति और धर्म के नाम पर, धार्मिक विवाद भड़काया जा रहा है, हम महाराष्ट्र को मजबूत किए बिना रुकेंगे नहीं, महाराष्ट्र को दिखानी होगी अपनी एकता, आगे भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए एनसीपी प्रमुख ने कहा- बीजेपी हमेशा इस तरह का खेल करती रही है, बीजेपी को दिखाकर रहेंगे उसकी सही जगह, हमने … Read more

अजित की बगावत पर सुप्रिया सुले का बयान, कहा- विधायकों सें संपर्क में हूं…

supriya sule on ajit pawar

महाराष्ट्र की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, अजित पवार की बगावत पर एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने दिया बड़ा बयान, कहा- अजित पवार का यह कदम उनका अपना है फैसला, अजित पवार के साथ मेरा रिश्ता बदलेगा नहीं, वह हमेशा रहेंगे मेरे बड़े भाई, सुप्रिया सुले ने आगे कहा- जो कुछ भी हुआ वह दुखद है, शरद पवार ने सभी के साथ एक परिवार की तरह किया व्यवहार और वह हमारे वरिष्ठ नेता हैं, उनकी प्रतिक्रिया थी कि हम एक लोकतांत्रिक देश में रह रहे हैं, जहां हर किसी को अपनी बात कहने और अपनी बात रखने का है अधिकार, अजित पवार का यह कदम उनका अपना फैसला … Read more

आखिर ऐसा क्या हुआ कि अजीत पवार ने एनसीपी से अलग होकर दिखाई अपनी ‘पावर’?

ajit pawar

Maharashtra Political Crisis: 2019 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद प्रदेश की सियासत और राजनीति में काफी कुछ ऐसा देखने को मिला, जिस पर विश्वास करना तो दूर की बात, सोचना भी नामुमकिन था. हर बार कुछ नाटकीय क्रम में ऐसा घट रहा है जिसकी उम्मीद किसी को नहीं है. राजनीतिक विशेषज्ञों की छोड़िए, खुद विस चुनावों में वोट दे रही जनता भी इसी गफलत में है कि जिसको भी चुना, वो सही है या फिर गलत. खिचड़ी बन चुकी महाराष्ट्र की राजनीति में बीते दिवस फिर एक भुचाल आ गया जब एनसीपी के अजीत पवार ने अपने चाचा और पार्टी सुप्रीमो शरद पवार का साथ छोड़कर शिंदे और … Read more