’21 तारीख को ही हमने किया था महाराष्ट्र में बहुत बड़ा योग..’ उद्धव पर शिंदे ने ली चुटकी
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर चुटकी लेते हुए कहा कि उस दिन 21 तारीख ही थी. 21 तारीख को हमने बड़ा योग किया था. वो मैराथन योगा था. ये मुंबई से शुरू हुआ और 21 तारीख की वजह से आज महाराष्ट्र में परिवर्तन भी हुआ है. हम यहां अब विकास देख रहे हैं. डिप्टी सीएम ने यह बात एकजुट शिवसेना से अलग होने वाले दिन को याद करते हुए कही. एक न्यूज एजेंसी से खास बातचीत में एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘मुझे अभी आप ही ने बताया कि उस दिन 21 तारीख ही थी. 21 तारीख को हमने … Read more